16 महीने बाद मिले मोदी और ट्रंप, हाथ मिले पर 'दिल' नहीं! G-7 की बैठक में शामिल ह...

16 महीने बाद मिले मोदी और ट्रंप, हाथ मिले पर 'दिल' नहीं! G-7 की बैठक में शामिल होने फ्रांस पहुंचे हैं दोनों वैश्विक नेता

16 महीने बाद मिले मोदी और ट्रंप हाथ मिले पर दिल नहीं g-7 की बैठक में शामिल होने फ्रांस पहुंचे हैं दोनों वैश्विक नेता

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: फ्रांस के एवियन शहर में मंगलवार को वह नजारा दिखा जिसका लम्बे समय से पूरी दुनिया तरस गई थी. यह नजारा दिखा है G-7 देशों के शिखर सम्मेलन में. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो देशों की यात्रा के साथ फ्रांस में G-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पहुंचे है. इसी शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी पहुंचे हैं. 16 महीनों के बाद यह नजारा देखने को मिले कि दोनों नेता आपस में मिले हैं. ट्रैफिक वार प्रकरण और पश्चिम एशिया संघर्ष से बने हालात के बाद दोनों नेताओं की 16 महीने बाद मुलाकात हुई. लेकिन इस बार नजारा कुछ बदला हुआ था. इससे पहले जब भी दोनों नेता मिले, काफी गर्मजोशी के साथ मिले हैं. पहले जब भी मिलते थे, आपस में गले जरूर मिलते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ. इस बार सिर्फ हाथ मिलाने की औपचारिकता ही देखने को मिली.

प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप की इस मुलाकात में बातचीत भी हुई. यह मिलाकात तब हुई जब ट्रंप G-7 की बैठक में शामिल लेने के लिए मीटिंग हॉल में बैठे थे. सामने आए वीडिओ में देखा जा सकता है कि जैसे ही हॉल में पीएम मोदी पहुंचते हैं, ट्रंप कुर्सी से उठकर उनसे हाथ मिलाते हैं. करीब 50 सैकंड तक आपस में बातचीत भी की. वैसे यह छोटी-सी मुलाकात काफी दोस्ताना तो रही, लेकिन दोनों नेताओं के लिए यह मुलाकात सामान्य परिस्थितियों में नहीं हुई. पीएम मोदी के मन में कई सवाल हैं, जिनका ट्रंप के पास क्या जवाब होगा, नहीं कहा जा सकता. ट्रंप ही वह शख्स हैं जिसके कारण आज पूरी दुनिया आर्थिक संकट झेल रही है. इससे पहले टैरिफ वार ने भी दुनिया को संकट में डाला था. पश्चिम एशिया संघर्ष के दौरान मालवाहक जहाज पर अमेरिकी सेना के हमले में तीन भारतीयों की मौत का भी मामला है. ये ऐसे सवाल हैं, जिनका भारत को अमेरिका की आंख में आंख डालकर सवाल पूछने होंगे. लेकिन उससे ज्यादा अहम यह है कि इनका अमेरिका के पास जवाब क्या है.

यह भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सख्त हुई UP सरकार, कथित सात करोड़ रुपये की अनियमितता की जांच के लिए SIT पहुंची अयोध्या

संबंधित सामग्री

₹730 करोड़ के GST चोरी मामले में जेल में बंद अमित अग्रवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई, HC ने ED से मांगा जवाब

झारखंड

₹730 करोड़ के GST चोरी मामले में जेल में बंद अमित अग्रवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई, HC ने ED से मांगा जवाब

13 जुलाई को होने वाली है बहुचर्चित प्रथम JPSC नियुक्ति घोटाला मामले की सुनवाई, 30 आरोपियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!

झारखंड

13 जुलाई को होने वाली है बहुचर्चित प्रथम JPSC नियुक्ति घोटाला मामले की सुनवाई, 30 आरोपियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!

जगन्नाथपुर हत्याकांड: 6 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, एसडीपीओ राफेल मुर्मू ने विस्तार से दी जानकारी

झारखंड

जगन्नाथपुर हत्याकांड: 6 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, एसडीपीओ राफेल मुर्मू ने विस्तार से दी जानकारी

पंडरा की एक शराब दुकान के शटर में असामाजिक तत्वों ने लगाई आग, वारदात में कोई नुकसान नहीं

झारखंड

पंडरा की एक शराब दुकान के शटर में असामाजिक तत्वों ने लगाई आग, वारदात में कोई नुकसान नहीं

कलेजे के टुकड़े के लिए दर-दर भटक रही बूढ़ी मां, 3 साल से लापता बेटे की तलाश में चैनपुर थाने से लगाई न्याय की गुहार

झारखंड

कलेजे के टुकड़े के लिए दर-दर भटक रही बूढ़ी मां, 3 साल से लापता बेटे की तलाश में चैनपुर थाने से लगाई न्याय की गुहार