विशाल शिवलिंग की यात्रा शुरू, नए साल पर बिहार के विराट रामायण मंदिर में होगी स्थापना

By : Mansi Kumari
विशाल शिवलिंग की यात्रा शुरू, नए साल पर बिहार के विराट रामायण मंदिर में होगी स्थापना

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
बिहार के पूर्वी चंपारण में बन रहे विराट रामायण मंदिर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई हैं. मंदिर के लिए तैयार किया गया देश का सबसे बड़ा शिवलिंग अपनी यात्रा पर निकल चुका हैं. 33 फुट लंबा और 210 मीट्रिक टन वजनी यह विशाल शिवलिंग तमिलनाडु के महाबलीपुरम में तैयार हुआ है और अब इसे सड़क मार्ग से बिहार के पूर्वी चंपारण लाया जा रहा हैं. 

दस साल में हुआ तैयार
इस अद्भुत शिवलिंग को बनाने में कारीगरों को लगभग दस साल का समय लगा है और इसकी लागत करीब तीन करोड़ रुपये आई हैं. इसे ले जाने के लिए 96 पहियों वाले एक विशेष ट्रक का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो अगले 20-25 दिनों में मंदिर परिसर तक पहुंचेगा. रवाना होने से पहले इसकी विधिवत पूजा भी की गई. नए साल की शुरुआत होते ही इसे मंदिर में स्थापित कर दिया जाएगा. स्थापित होने के बाद यह देश में किसी भी मंदिर का सबसे बड़ा शिवलिंग होगा.

मंदिर की भव्यता
पूर्वी चंपारण के चकिया में बन रहा विराट रामायण मंदिर पटना से लगभग 120 किलोमीटर दूर स्थित हैं. यह मंदिर आकार में बेहद विशाल होगा. इसकी लंबाई 1080 फीट और चौड़ाई 540 फीट होगी. मंदिर में 18 शिखर और 22 छोटे मंदिर बनाए जाएंगे, जिसमें सबसे ऊंचा शिखर 270 फीट का होगा.

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा
मंदिर का निर्माण कार्य महावीर मंदिर न्यास समिति द्वारा करवाया जा रहा हैं. अभी तक प्रवेश द्वार, सिंह द्वार, गणेश स्थल, नंदी, शिवलिंग और गर्भगृह की नींव तैयार हो चुकी हैं. यह पूरा प्रोजेक्ट आचार्य किशोर कुणाल का सपना है और यह मंदिर बिहार को धार्मिक पर्यटन के एक बड़े केंद्र के रूप में स्थापित करेगा.

यह भी पढ़े: खेल का मैदान या मौत का जाल? हरियाणा में दो दिन, दो हादसे, दो होनहारों की बलि!

संबंधित सामग्री

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हुए हैं.

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

खड़े ट्रक से चावल की बोरी पार कर रहे एक शातिर युवक को चालकों की मुस्तैदी से रंगे हाथ पकड़ लिया गया.

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

फाइनल मैच के बीच अचानक गोल को लेकर दोनों टीमों में विवाद हो गया है.