टाई मैच, सुपर ओवर और फिर विवाद; भारत ए-श्रीलंका ए मुकाबले में हाई वोल्टेज ड्रामा

टाई मैच, सुपर ओवर और फिर विवाद; भारत ए-श्रीलंका ए मुकाबले में हाई वोल्टेज ड्रामा

टाई मैच सुपर ओवर और फिर विवाद भारत ए-श्रीलंका ए मुकाबले में हाई वोल्टेज ड्रामा

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
भारत ए और  श्रीलंका ए के बीच खेला गया त्रिकोणीय वनडे सीरीज को अंत झड़प से भरा हुआ रहा. बात करें मैच की तो, मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय ए टीम ने 265 रन बनाए. वहीं जवाब में श्रीलंका ए ने भी 265 रन रन बनाए . इस रन बराबरी के रन के साथ यह मैच टाई हो गया. जिसके बाद मैच के रिजल्ट का निर्णय सुपर ओवर से लेने का फैसला किया गया. आम तौर पर हम सभी जानते हैं कि वनडे मुकाबले में सुपर ओवर नहीं  खेलाया जाता है. मगर कई बार निर्णायक मुकाबले में फैसले के लिए सुपर ओवर के लिए अंपायर जाते हुए नजर आते हैं. ऐसा ही इंडिया ए और श्रीलंका ए के आखिरी मुकाबले में देखने को मिला.  

मैच ड्रो होने के बाद एक सुपर ओवर का मुकाबला दोनों टीम के बीच में खेला गया.  जहां मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ए की टीम के तरफ से 17 रन बनाए गए. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत ए की टीम मुकाबले में चूक गई. भारतीय टीम के तरफ से बल्लेबाजी करने उतरे  युवा स्टार सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेडगे 6 गेंदों में केवल 9 रन ही बना सके और इंड‍िया ए मुकाबला हार गई.

इस हार के बाद मैदान में तनाव देखने को मिला. सुपर ओवर में मिली हार के बाद भारतीय टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेडगे पवेलियन की ओर लौट रहे थे, इस दौरान श्रीलंकाई टीम के कुछ खिलाड़ियों ने उन्हें टोंट किया. जिसके बाद बाद वैभव और श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेन हलांबागे के बीच कहासुनी शुरू हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, पवेलियन लौटने के दौरान श्रीलंकाई खिलाड़ी हलांबागे ने वैभव को टोंट करते हुए कहा कि 'Match over,  now you go home. जिसके मतलब साफ है कि मैच खत्म हो गया है, अब तुम अपने घर जाओ.' इस कमेंट के बाद वैभव गुस्से में आ गए और में आकार हलांबागे के पास और उन्हें धक्का मार दिए. जिसके बाद बात अधिक ना बढ़े उसे देखते हुए दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने हस्तक्षेप किया और मामले को शांत कराया. 

वहीं बताया जा रहा है कि भारतीय टीम की हार की वजह स्टेडियम में कम रोशनी की स्थिति बनी. कम व‍िज‍िब‍िल‍िटी को देखते हुए भारतीय टीम के कप्तान तिलक वर्मा ने भी अंपायरों को कहा था. कप्तान तिलक वर्मा ने अंपायरों से यह सवाल भी किया था कि खराब व‍िज‍िब‍िल‍िटी के बाद भी मैच क्यों जारी है. साथ ही मैच के ड्रो होने बाद सुपर ओवर भी क्यों कराया गया. जबकि कई खिलाड़ियों को गेंद देखने में दिक्कत हो रही थी. इंड‍िया ए के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेडगे भी सुपर ओवर के दौरान कम रोशनी से जूझते नजर आए. कयास लगाई जा रही है कि खराब रौशनी के वजह से ही भारतीय टीम यह  मैच हार गई और 18  रन के लक्ष्य का पीछा ना कर सकी.  
 
मीडिया सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, इस नोकझोंक के बाद श्रीलंका ए टीम प्रबंधन ने आंतरिक बैठक की थी. इस बैठक में  हलांबागे के द्वारा मैच के बाद किए गए खराब व्यवहार पर चर्चा हुई. वहीं खबर यह भी सामने आ रही थी कि इस बैठक के बाद श्रीलंकाई टीम इंड‍िया ए के ड्रेसिंग रूम में जाकर माफी मांग सकती है. साथ ही उन्होंने  यह भी कहा कि खबर रौशनी को देखते हुए मैच को जारी नहीं रखना चाहिए था. हालांकि मैच के बाद दोनों टीमों ने पारंपरिक हैंडशेक की प्रक्रिया पूरी की और हालात को नियंत्रण में रखा. 

यह भी पढ़ें: तस्कीन खानम के लापता होने की जांच के बीच विवाद, सहेली अल्पना माहली ने पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

संबंधित सामग्री

गावां में सड़क किनारे फेंकी मिली 10 माह की मासूम बच्ची, इलाज के बाद चाइल्ड केयर को सौंपा गया

झारखंड

गावां में सड़क किनारे फेंकी मिली 10 माह की मासूम बच्ची, इलाज के बाद चाइल्ड केयर को सौंपा गया

स्वच्छता और हरित पहल में लातेहार का नाम रोशन, चंदवा का तुरीसोत विद्यालय का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

झारखंड

स्वच्छता और हरित पहल में लातेहार का नाम रोशन, चंदवा का तुरीसोत विद्यालय का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

गावां में अवैध नर्सिंग होम के संचालन के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, 24 घंटे में मांगे गए कागजात

झारखंड

गावां में अवैध नर्सिंग होम के संचालन के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, 24 घंटे में मांगे गए कागजात

किरीबुरू में बाइक दुर्घटना में युवक की मौत, युवती गंभीर रूप से घायल

झारखंड

किरीबुरू में बाइक दुर्घटना में युवक की मौत, युवती गंभीर रूप से घायल

रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ कार्रवाई, 4 ड्रग पैडलर को किया गया गिरफ्तार.. 30 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद

झारखंड

रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ कार्रवाई, 4 ड्रग पैडलर को किया गया गिरफ्तार.. 30 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद