आईआईटी आईएसएम धनबाद के पूर्व छात्र अशोक कुमार बरनवाल बने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव

नियुक्ति

आईआईटी आईएसएम धनबाद के पूर्व छात्र अशोक कुमार बरनवाल बने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव

गिरिडीह जिले के डुमरी के मूल निवासी अशोक बरनवाल

आईआईटी आईएसएम धनबाद के पूर्व छात्र अशोक कुमार बरनवाल बने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव

अरुण कुमार बर्णवाल/न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क: आईआईटी आईएसएम धनबाद के पूर्व छात्र अशोक कुमार बरनवाल को मध्य प्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है. वर्ष 1989 में माइनिंग इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई पूरी करने वाले बरनवाल 1991 बैच के आईएएस अधिकारी हैं.

मध्य प्रदेश सरकार ने बुधवार शाम उनके मुख्य सचिव नियुक्त किए जाने का आदेश जारी किया. यह आदेश मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) द्वारा मौजूदा मुख्य सचिव अनुराग जैन को नीति आयोग का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किए जाने के तुरंत बाद जारी किया गया. बरनवाल 31 जनवरी 2027 को सेवानिवृत्त होने तक मध्य प्रदेश की नौकरशाही का नेतृत्व करेंगे.

वर्तमान में बरनवाल लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव हैं. इसके अलावा उनके पास भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग तथा खाद्य सुरक्षा आयुक्त, मध्य प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार भी है. तीन दशक से अधिक लंबे प्रशासनिक करियर में उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार और भारत सरकार में कई अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं. वे वन, कृषि, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभागों के अपर मुख्य सचिव, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव, मार्कफेड के प्रबंध संचालक, लोक शिक्षण आयुक्त, राज्य शिक्षा मिशन आयुक्त तथा गुना, देवास और शहडोल के कलेक्टर भी रह चुके हैं. केंद्र सरकार में उन्होंने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय तथा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं. उनके पास पब्लिक पॉलिसी एंड मैनेजमेंट में पीजी डिप्लोमा भी है.

उनकी इस उपलब्धि पर आईआईटी आईएसएम परिवार में खुशी की लहर है. समाज और सार्वजनिक सेवा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें बसंत 2019 के दौरान आयोजित आईआईटी आईएसएम धनबाद के वार्षिक पूर्व छात्र सम्मेलन में "डायरेक्टर्स अवार्ड फॉर कंट्रीब्यूशन टू द सोसाइटी" से सम्मानित किया गया था.

मार्श इंडिया के चीफ स्ट्रेटजी ऑफिसर (गवर्नमेंट बिजनेस) एवं पैन आईआईटी एलुमनाई के पूर्व महासचिव अशोक कुमार ने बरनवाल को बधाई देते हुए कहा, अशोक बरनवाल की नियुक्ति पूरे आईआईटी परिवार के लिए गर्व की बात है. उनका सफर नेतृत्व, ईमानदारी और जनसेवा का प्रेरक उदाहरण है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा.

बरनवाल की यह उपलब्धि एक बार फिर साबित करती है कि आईआईटी आईएसएम धनबाद के पूर्व छात्र देश के प्रशासन, नीति निर्माण और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: बेतला में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले JMM नेता, अंचलाधिकारी की कार्यशैली पर उठाए सवाल, DC को जांच के निर्देश

संबंधित सामग्री

झारखंड में दवाओं से होने वाले दुष्प्रभाव की रिपोर्टिंग होगी सुलभ, सभी अस्पतालों, मेडिकल दुकानों में लगेगा एडीआर QR कोड

झारखंड

झारखंड में दवाओं से होने वाले दुष्प्रभाव की रिपोर्टिंग होगी सुलभ, सभी अस्पतालों, मेडिकल दुकानों में लगेगा एडीआर QR कोड

झारखंड में दवाओं से होने वाले दुष्प्रभाव (एडवर्स ड्रग रिएक्शन-एडीआर) की रिपोर्टिंग अब पहले से अधिक सरल और सुलभ होगी.

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में हुई विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक

झारखंड

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में हुई विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक

SIR कार्य में लापरवाहरी बरतने वाले पदाधिकारियों/कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश

प्रेम प्रसंग में हाईवोल्टेज ड्रामा: शादी की मांग को लेकर 1.33 लाख वोल्ट के बिजली टावर पर चढ़ा युवक

झारखंड

प्रेम प्रसंग में हाईवोल्टेज ड्रामा: शादी की मांग को लेकर 1.33 लाख वोल्ट के बिजली टावर पर चढ़ा युवक

करीब साढ़े तीन घंटे तक चला रेस्क्यू, बिजली आपूर्ति बंद कर युवक को सुरक्षित उतारा गया

CBI की कार्रवाई: समस्तीपुर डीआरएम कार्यालय के अधिकारी के आवास से पिस्टल और कारतूस बरामद

बिहार

CBI की कार्रवाई: समस्तीपुर डीआरएम कार्यालय के अधिकारी के आवास से पिस्टल और कारतूस बरामद

समस्तीपुर रेल मंडल में सीबीआई की कार्रवाई लगातार जारी है. सीबीआई की टीम ने डीआरएम कार्यालय से हिरासत में लिए गए सहायक कार्मिक पदाधिकारी अरुण कुमार मंडल से अधिकारी क्लब में पूछताछ जारी रखी है.

एक नाबालिग छात्रा रहस्यमय तरीके से लापता, दो महीने बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं

झारखंड

एक नाबालिग छात्रा रहस्यमय तरीके से लापता, दो महीने बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं

आशंका है एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं लेकर चला गया