एग्जाम देने जा रहा हूं.. नागपुर में दिल दहला देने वाली घटना, 12वीं के छात्र की मॉल से गिरकर मौत

एग्जाम देने जा रहा हूं.. नागपुर में दिल दहला देने वाली घटना, 12वीं के छात्र की मॉल से गिरकर मौत

एग्जाम देने जा रहा हूं नागपुर में दिल दहला देने वाली घटना 12वीं के छात्र की मॉल से गिरकर मौत

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
नागपुर के मानेवाड़ा इलाके से एक दुखद और हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां 12वीं कक्षा के छात्र यश सुनील झाड़े की एम्प्रेस मॉल की चौथी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई. यह घटना दिल झकझोर देने वाली हैं.

परिवार के अनुसार, यश पिछले कुछ दिनों से रोज सुबह घर से निकलते समय कहता था कि "एग्जाम देने जा रहा हूं." हालांकि, उसकी परीक्षाएं पहले ही समाप्त हो चुकी थी. परिजनों को इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह परीक्षा का बहाना बनाकर घर से निकलता और बाहर जाता. शनिवार को भी यश घर से इस बहाने के साथ निकला, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा. जब परिजन उससे संपर्क करने की कोशिश की, तो उसका मोबाइल फोन बंद मिला. काफी देर तक कोई जानकारी न मिलने पर परिजनों ने हुडकेश्वर पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.

मॉल से गिरने की सूचना
इसी दौरान गणेशपेठ थाना क्षेत्र स्थित एम्प्रेस मॉल से एक युवक के चौथी मंजिल से गिरने की सूचना पुलिस को मिली. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और पाया कि मृतक वही यश झाड़े है, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले दर्ज की गई थी.

पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है और इस बात की जांच कर रही है कि यश ने ऐसा कदम क्यों उठाया. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यश पिछले कुछ दिनों से घरवालों से परीक्षा का बहाना बनाकर कहां जाता था और किन लोगों के संपर्क में था. गणेशपेठ पुलिस थाना के निरीक्षक अतुल तावड़े ने बताया कि मामले की जांच जारी है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए पड़ताल की जा रही हैं.

यह भी पढ़े: रांची में आज कई इलाकों में ठप रहेगी बिजली, जानें क्या आपका इलाका होगा प्रभावित?
 
संबंधित सामग्री

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा की 31 जुलाई का आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम अस्थायी रूप से स्थगित

झारखंड

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा की 31 जुलाई का आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम अस्थायी रूप से स्थगित

प्रशासन ने इस निर्णय से नागरिकों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा की सकारात्मक पहल पर कुशमाही विवाद को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त

झारखंड

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा की सकारात्मक पहल पर कुशमाही विवाद को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त

ग्रामीणों के मांगपत्र पर प्रशासन ने दिया भरोसा, दोषियों पर कानूनी कार्रवाई व लंबित वन पट्टा मामलों का होगा शीघ्र निष्पादन

जनता दरबार में कन्यादान योजना का लाभ दिलाने सहित आए कई मामले

झारखंड

जनता दरबार में कन्यादान योजना का लाभ दिलाने सहित आए कई मामले

डीसी सिमडेगा ने सभी मामलों के त्वरित निष्पादन करने का दिए निर्देश

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार सह समन्वय समिति की बैठक आयोजित

झारखंड

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार सह समन्वय समिति की बैठक आयोजित

पोर्टल पर युवाओं के पंजीकरण तथा युवाओं के लिए संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की जानकारी दी

सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टुकूपानी में सड़क हादसे में एक बच्ची समेत तीन की मौत

झारखंड

सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टुकूपानी में सड़क हादसे में एक बच्ची समेत तीन की मौत

ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टुकू पानी में कार और स्कूटी में हुई थी टक्कर