हनुमान जयंती 2026: आज बैंक खुले रहेंगे या बंद? जानिए छुट्टियों की पूरी डिटेल्स

हनुमान जयंती 2026: आज बैंक खुले रहेंगे या बंद? जानिए छुट्टियों की पूरी डिटेल्स

हनुमान जयंती 2026 आज बैंक खुले रहेंगे या बंद जानिए छुट्टियों की पूरी डिटेल्स

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
अप्रैल महीने में त्योहारों और खास अवसरों के चलते देश के अलग-अलग राज्यों में बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ता हैं. आज 2 अप्रैल 2026, गुरुवार को हनुमान जयंती मनाई जा रही हैं. ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या बैंक आज खुले रहेंगे या बंद?

हनुमान जयंती पर बैंक खुलेंगे
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की हॉलीडे लिस्ट के अनुसार, हनुमान जयंती के अवसर पर देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक खुले रहेंगे यानी अगर आप बैंकिंग काम निपटाना चाहते है तो अधिकांश जगह यह संभव होगा. हालांकि, आज केरल में मौंडी थर्सडे के चलते बैंक बंद रहेंगे. अन्य सभी राज्यों में बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी.

अगले दो दिनों में प्रभाव
3 अप्रैल 2026: गुड फ्राइडे के कारण देश के ज्यादातर हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे लेकिन त्रिपुरा, चंडीगढ़, असम, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में बैंक खुले रहेंगे. इससे पहले और आज 2 अप्रैल को केरल में मौंडी थर्सडे के कारण बैंक बंद रहेंगे.

अप्रैल में बाकी बैंकिंग छुट्टियां
14 अप्रैल:
डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती के साथ-साथ बैसाखी, तमिल नव वर्ष, बोहाग बिहू और महाविषुव संक्रांति के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. प्रभावित राज्य: त्रिपुरा, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, असम, आंध्र प्रदेश, मणिपुर, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, केरल, पश्चिम बंगाल, गोवा, बिहार और झारखंड.
15 अप्रैल: बंगाली नव वर्ष, बोहाग बिहू, विशु और हिमाचल दिवस के चलते त्रिपुरा, असम, मणिपुर, केरल, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे.
16 अप्रैल: केवल असम में बोहाग बिहू के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी.
20 अप्रैल: कर्नाटक में बसव जयंती और अक्षय तृतीया के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे.
21 अप्रैल: त्रिपुरा में गरिया पूजा के चलते बैंक बंद रहेंगे.

छुट्टियों के दौरान बैंक शाखाएं बंद रह सकती हैं, लेकिन मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम और यूपीआई जैसी डिजिटल सेवाएं लगातार चालू रहेंगी. इससे आप आसानी से पैसे ट्रांसफर, बिल पेमेंट और अन्य ऑनलाइन काम कर सकते हैं.
 
संबंधित सामग्री

देश-विदेश

'दीदी' के समर्थकों की 'दादागीरी' पर सुप्रीम कोर्ट दिखाई आंख, तब आयी अक्ल ठिकाने, चुनाव आयोग को दिया 'बड़ा अधिकार'

नारी शक्ति, देश भक्ति, अदम्य साहस की थीम को लेकर साइकिल से भारत भ्रमण पर निकलीं आशा मालवीय रांची पहुंचीं

झारखंड

रांची: सदर थाना क्षेत्र के भाभा नगर में आदिवासी संगठनों का हंगामा

झारखंड

रांची: सदर थाना क्षेत्र के भाभा नगर में आदिवासी संगठनों का हंगामा

जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में CM हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज पिटीशन पर सुनवाई, ईडी ने की आंशिक बहस

झारखंड

जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में CM हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज पिटीशन पर सुनवाई, ईडी ने की आंशिक बहस