सोना-चांदी के दाम में गिरावट, चांदी 85,000 और सोना 25,500 रुपये सस्ता

By : Vaibhaw Vikram
सोना-चांदी के दाम में गिरावट, चांदी 85,000 और सोना 25,500 रुपये सस्ता

न्यूज11 भारत

रांची/डेस्क: देश की सबसे  कीमती धातुओं में शुमार सोना और चांदी में आज (30 जनवरी) भारी गिरावट दर्ज की गई है. आपकी जानकारी के लिए बता दें, चांदी में सबसे अधिक 85,000 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं सोने में 25,500 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है. इस गिरावट ने निवेशकों और बाजार विशेषज्ञों दोनों को चौंकाया है, क्योंकि गुरुवार को ही इन दोनों धातुओं ने अपने रिकॉर्ड स्तर छूए थे. बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव, डॉलर की मजबूती और निवेशकों की बिकवाली के कारण सोना और चांदी में यह अचानक गिरावट आई है. उनका कहना है कि निवेशकों को भावों में अचानक उतार-चढ़ाव के दौरान सतर्क रहना चाहिए और केवल लंबी अवधि के निवेश पर ध्यान देना चाहिए.

गिरावट ने सभी को चौंकाया

गुरुवार को चांदी ने वायदा बाजार में अपना ऐतिहासिक उच्च स्तर हासिल किया था. उस दिन चांदी का भाव 34,000 रुपये चढ़कर 4,20,048 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया था, जो अब तक का उच्चतम स्तर माना जाता है. लेकिन शुक्रवार को सुबह 3.30 बजे MCX पर मार्च वायदा में चांदी का भाव 65,000 रुपये घटकर 3,35,001 रुपये पर आ गया. इस तरह, सिर्फ 24 घंटे में चांदी के भाव में इतनी बड़ी गिरावट ने निवेशकों के लिए अनिश्चितता पैदा कर दी है. सोने के दाम भी गुरुवार को अपने रिकॉर्ड स्तर पर थे. 29 जनवरी को सोने का भाव 1,93,096 रुपये पर पहुंचा था. लेकिन शुक्रवार को सोने के भाव में 25,500 रुपये की कमी आई और यह 1,67,406 रुपये पर आ गया. इस गिरावट ने सोने के निवेशकों को भी चौका दिया है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों में सोने में लगातार तेजी देखी जा रही थी.

यह भी पढ़ें: Virat Kohli का अकाउंट बंद होने से Instagram को हुआ घाटा, 70 लाख फॉलोअर्स सिर्फ एक घंटे में धड़ाम

संबंधित सामग्री

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, रांची के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, रांची के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन हो गया है. उन्होंने रांची के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली.

करमा पूर्व संध्या समारोह में दिखी आदिवासी संस्कृति की भव्य झलक, 300 खोड़हा दलों ने दी मांदर-नगाड़े की थाप

करमा पूर्व संध्या समारोह में दिखी आदिवासी संस्कृति की भव्य झलक, 300 खोड़हा दलों ने दी मांदर-नगाड़े की थाप

पारंपरिक गीत-नृत्य की प्रस्तुति, विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने किया नगाड़ा वितरण

बीसीसीएल और मंगलम के अधिकारी में विश्वकर्मा पूजा कर मांगा खदान की सुरक्षा का आशीर्वाद

बीसीसीएल और मंगलम के अधिकारी में विश्वकर्मा पूजा कर मांगा खदान की सुरक्षा का आशीर्वाद

अमलाबाद कोलियरी में शुक्रवार को विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई

नवंबर के पहले सप्ताह में झारखंड आएंगे Rahul Gandhi, कांग्रेस के दो कार्यक्रमों में होंगे शामिल 

नवंबर के पहले सप्ताह में झारखंड आएंगे Rahul Gandhi, कांग्रेस के दो कार्यक्रमों में होंगे शामिल 

राहुल गांधी खूंटी में पारंपरिक ग्राम प्रधानों के साथ करेंगे संवाद, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल