यात्रीगण कृपया ध्यान दें! माघ मेले के कारण प्रयागराज में कई ट्रेनों का ठहराव बदला.. जानें पूरी डिटेल

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! माघ मेले के कारण प्रयागराज में कई ट्रेनों का ठहराव बदला.. जानें पूरी डिटेल

यात्रीगण कृपया ध्यान दें माघ मेले के कारण प्रयागराज में कई ट्रेनों का ठहराव बदला जानें पूरी डिटेल

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
प्रयागराज में लगने वाले माघ मेले को देखते हुए रेलवे ने कई अहम ट्रेनों के ठहराव और मार्ग में अस्थायी बदलाव किया हैं. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और स्टेशन पर बढ़ते दबाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया हैं. इसके तहत धनबाद, कोडरमा और गया जंक्शन होकर चलने वाली कुछ प्रमुख ट्रेनें अब मध्य फरवरी तक प्रयागराज स्टेशन पर नहीं रुकेंगी.

राजधानी और सुपरफास्ट ट्रेन का ठहराव बदला
हावड़ा-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और हावड़ा-बाड़मेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का प्रयागराज में ठहराव अस्थायी रूप से समाप्त कर दिया गया हैं. अब ये दोनों ट्रेनें प्रयागराज के बजाय सूबेदारगंज स्टेशन पर रुकेंगी. हावड़ा-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में यह बदलाव लागू हो चुका है और यह ट्रेन कुल 47 दिनों तक प्रयागराज में नहीं रुकेगी. सूबेदारगंज के लिए टिकट बुकिंग शुरू हो गई है, हालांकि ज्यादातर तारीखों में लंबी वेटिंग चल रही हैं. वहीं हावड़ा-बाड़मेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी अलग-अलग तिथियों में कुल 13 दिन तक सूबेदारगंज में ठहराव करेगी.

रांची-लोकमान्य तिलक साप्ताहिक एक्सप्रेस का बदला मार्ग
बोकारो, गोमो और कोडरमा होकर चलने वाली रांची-लोकमान्य तिलक साप्ताहिक एक्सप्रेस भी माघ मेले के दौरान वाराणसी और प्रयागराज नहीं जाएगी. यह ट्रेन दोनों दिशाओं से बदले हुए मार्ग से चलाई जाएगी.

इन तिथियों में प्रयागराज में नहीं रुकेंगी ट्रेनें

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार:

  1. ट्रेन नंबर 12324 बाड़मेर-हावड़ा एक्सप्रेस का 3 जनवरी से 14 फरवरी तक प्रयागराज में ठहराव नहीं होगा.
  2. ट्रेन नंबर 12301 हावड़ा-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 1 जनवरी से 16 फरवरी तक प्रयागराज में नहीं रुकेगी.
  3. ट्रेन नंबर 12302 नयी दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस का 2 जनवरी से 17 फरवरी तक प्रयागराज में ठहराव नहीं होगा.
  4. ट्रेन नंबर 12323 हावड़ा-बाड़मेर एक्सप्रेस 2 जनवरी से 13 फरवरी तक प्रयागराज में नहीं रुकेगी.

साप्ताहिक ट्रेनों का रूट डायवर्जन

  1. ट्रेन नंबर 18610 लोकमान्य तिलक-रांची साप्ताहिक एक्सप्रेस 2 जनवरी से 13 फरवरी तक वाराणसी और प्रयागराज के बजाय माणिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर और डीडीयू जंक्शन होकर चलेगी.
  2. ट्रेन नंबर 18609 रांची-लोकमान्य तिलक साप्ताहिक एक्सप्रेस 7 जनवरी से 11 फरवरी तक डीडीयू जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी और माणिकपुर के रास्ते संचालित होगी.

माघ मेले के दौरान देशभर से लाखों श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचते हैं. इसी कारण मध्य फरवरी तक प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल हो सकता हैं. 

यह भी पढ़े: हाथ में हथकड़ी, न्यूयॉर्क तक कस्टडी.. अमेरिकी कार्रवाई के बाद हिरासत में वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो
 

संबंधित सामग्री

आज रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, समय से पहले निपटाएं जरूरी काम

झारखंड

आज रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, समय से पहले निपटाएं जरूरी काम

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का दोहरा मिजाज, सुबह कोहरे से ठंडक, दोपहर में तेज धूप और गर्मी

झारखंड

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का दोहरा मिजाज, सुबह कोहरे से ठंडक, दोपहर में तेज धूप और गर्मी

नवादा में छिपा प्रेम सिंह मुंबई पुलिस की गिरफ्त में, करोड़ों का सोना चोरी कर फरार

बिहार

नवादा में छिपा प्रेम सिंह मुंबई पुलिस की गिरफ्त में, करोड़ों का सोना चोरी कर फरार

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन