पैसे की हवस में पागल B.Tech पास युवक ने घर में रखे सिलवट्टे से कूचकर माता-पिता क...

पैसे की हवस में पागल B.Tech पास युवक ने घर में रखे सिलवट्टे से कूचकर माता-पिता की ले ली जान, बोरे में भरकर नदी में फेंका

पैसे की हवस में पागल btech पास युवक ने घर में रखे सिलवट्टे से कूचकर माता-पिता की ले ली जान बोरे में भरकर नदी में फेंका

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः-
यूपी के जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर सामने हत्याकांड ने इलाके में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. एक बीटेक पास युवक ने पारिवारिक विवाद और पैसों की लालच में अपने ही माता पिता की बेरहमी से हत्या कर दी. साथ ही साक्ष्य छिपाने के लिए दोनों के शवों को बोरों में भरकर गोमती नदी में फेंक दिया. 

ये है पूरा मामला?
अहमदाबाद गाव का रहने वाला श्यामबहादुर रेलवे की जॉब से एक साल पहले ही सेवानिवृत हुआ था. अपनी पत्नी बबीता देवी इकलौता बेटा अंबेश कुमार के साथ अपने तीन मंजिला आलीशान मकान में रहते थे. अंबेश बीटेक करने के बाद कोलकाता में ही एक अच्छी नौकरी करते थे बाहर से देखने पर परिवार पूरा संपन्न व खुशहाल दिखता था. लेकिन अंदर ही अंदर पैसे को लेकर विवाद चल रहा था. 

रिपोर्ट से खुला राज
घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतक की बेटी वंदना देवी 13 दिसंबर को जफराबाद थाने में अपने माता पिता की गुमशुदगी दर्ज करवाई. युवक ने बताया कि उनके माता-पिता दोनों पिछले 8 दिसंबर से लापता है. भाई अंबेश भी माता पिता को खोजने बाहर निकला और 12 दिसंबर से गायब है. 
मामले की गंभीरता को देखते हुए सीटी एसपी आयुष कुमार के निर्देशन में तीन टीमें गठित की गई है. पुलिस ने 15 दिसंबर को जब अंबेश को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरु किया तो उसने सारा सच उगल दिया. सुनकर पुलिसकर्मियों के भी पैरों तले जमीं खिसक गई. 

सिलबट्टे से वार कर नदी में बहाए शव
पूछताछ में अंबेश ने कूबूल किया कि 8 दिसंबर की रात करीब 8 बजे उसके अपना माता-पिता से कुछ विवाद हो गया था. संपति के हवस में युवक ने पागल होकर घर में रखे सिलवट्टे से दोनों के सिर पर वार कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. रात के अंधेरे में बोरे में भरकर गोमती नदी में फेंक दिया. 

शवों को बरामद करने के प्रयास जारी
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घर पर तलाशी ली गई, यहां से हत्या में प्रयुक्त सामान और अन्य साक्ष्य जुटाए गए हैं. गोमती नदी में गोताखोरं की मदद से शवों को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है. आरोपों के खिलाफ हत्या की साक्ष्य को मिटाने की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरु कर दी. 

ये भी पढ़ेंः-उत्तरी भारत में ही क्यों होता है ज्यादा कोहरा? साउथ में नहीं रहता इसका असर!

 

संबंधित सामग्री

कुन्दरी चेकनाका के पास बाइक और चार पहिया वाहन की टक्कर, बाइक सवार घायल

झारखंड

कुन्दरी चेकनाका के पास बाइक और चार पहिया वाहन की टक्कर, बाइक सवार घायल

पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कुन्दरी चेकनाका के समीप शनिवार को एक बाइक और चारपहिया वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई.

बाबा टांगीनाथ धाम के विकास को लेकर गंभीर दिखीं मंत्री दीपिका पांडे सिंह, समिति के साथ किया निरीक्षण

झारखंड

बाबा टांगीनाथ धाम के विकास को लेकर गंभीर दिखीं मंत्री दीपिका पांडे सिंह, समिति के साथ किया निरीक्षण

दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश

पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा कल, केंद्रों के सौ मीटर के दायरे में धारा 163 लागू, फोटोकॉपी दुकानें रहेंगी बंद

झारखंड

पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा कल, केंद्रों के सौ मीटर के दायरे में धारा 163 लागू, फोटोकॉपी दुकानें रहेंगी बंद

बारह जुलाई को आयोजित होने वाली पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने मुस्तैदी बढ़ा दी है.

कामडरा के गुरजंडीह गांव में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम: महिलाओं ने सीखी मिर्च-टमाटर की नर्सरी तैयार करने की तकनीक 

झारखंड

कामडरा के गुरजंडीह गांव में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम: महिलाओं ने सीखी मिर्च-टमाटर की नर्सरी तैयार करने की तकनीक 

प्रखंड के गुरजंडीह गाँव में स्थानीय महिलाओं को कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया.

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में

झारखंड

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में 'बैगलेस डे' और फिल्म स्क्रीनिंग के जरिए विद्यार्थियों ने सीखा जीवन का पाठ

सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची ने शिक्षा को केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित न रखकर उसे एक आनंदमयी और व्यावहारिक अनुभव बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है.