अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को वेनेजुएला का ‘एक्टिंग प्रेसिडेंट’ किया घोषित

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को वेनेजुएला का ‘एक्टिंग प्रेसिडेंट’ किया घोषित

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को वेनेजुएला का ‘एक्टिंग प्रेसिडेंट’ किया घोषित

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए खुद को वेनेजुएला का ‘एक्टिंग प्रेसिडेंट’ घोषित कर दिया हैं. इस पोस्ट में ट्रंप ने अपनी आधिकारिक तस्वीर के साथ दावा किया कि वे अमेरिका के 45वें और 47वें राष्ट्रपति भी है, जिन्होंने 20 जनवरी 2025 को कार्यभार संभाला था.

वेनेजुएला पर अमेरिका की हालिया कार्रवाई
यह पोस्ट ऐसे समय में आई है जब अमेरिका ने वेनेजुएला के खिलाफ हाल ही में एक “बड़े पैमाने” की सैन्य कार्रवाई की थी. इस कार्रवाई के दौरान वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को हिरासत में लिया गया और उन्हें न्यूयॉर्क में नार्को-टेररिज्म के आरोपों के तहत न्यायिक प्रक्रिया के लिए लाया गया.

ट्रंप का दावा और अमेरिकी नियत
ट्रंप ने अपने पोस्ट में कहा कि अमेरिका वेनेजुएला की सत्ता को तब तक नियंत्रित करेगा जब तक वहां एक सुरक्षित, उचित और समझदारी से सत्ता परिवर्तन नहीं हो जाता. उनका दावा है कि यह कदम वेनेजुएला की जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया हैं.

height=665

वेनेजुएला की अंतरिम सरकार पर प्रभाव
इस बीच, वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति और तेल मंत्री डेल्सी रोड्रिग्ज को देश की अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई है लेकिन ट्रंप के इस दावे ने अंतरिम सरकार की वैधता पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

ट्रंप ने यह भी कहा कि वेनेजुएला की अंतरिम सरकार अमेरिका को 30 से 50 मिलियन बैरल “हाई क्वालिटी वाला प्रतिबंधित तेल” उपलब्ध कराएगी. यह तेल बाजार मूल्य पर बेचा जाएगा और इससे होने वाली आय दोनों देशों अमेरिका और वेनेजुएला की भलाई के लिए इस्तेमाल होगी. ट्रंप ने अमेरिकी ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट को इस योजना को तुरंत लागू करने के निर्देश भी दिए हैं.

अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया और भविष्य
ट्रंप का यह दावा और अमेरिका की हालिया कार्रवाई वैश्विक स्तर पर चर्चा का विषय बन गई हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम अंतरराष्ट्रीय कूटनीति और वेनेजुएला में सत्ता के भविष्य को लेकर नई चुनौतियां खड़ी कर सकता हैं. इस बीच दुनिया के कई देशों की नजरें अमेरिका और वेनेजुएला के बीच बदलते राजनीतिक परिदृश्य पर टिक गई हैं.

यह भी पढ़े: रहस्यमय ढंग से गायब मासूम अंश-अंशिका का पता बताने वालों को मिलेगा 2 लाख रूपए का इनाम
 
संबंधित सामग्री

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का दोहरा मिजाज, सुबह कोहरे से ठंडक, दोपहर में तेज धूप और गर्मी

झारखंड

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का दोहरा मिजाज, सुबह कोहरे से ठंडक, दोपहर में तेज धूप और गर्मी

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण