मार्च में बैंक जाने से पहले देख लें यह लिस्ट, 18 दिन रहेंगे बंद.. छुट्टियों का पक्का शेड्यूल

मार्च में बैंक जाने से पहले देख लें यह लिस्ट, 18 दिन रहेंगे बंद.. छुट्टियों का पक्का शेड्यूल

मार्च में बैंक जाने से पहले देख लें यह लिस्ट 18 दिन रहेंगे बंद छुट्टियों का पक्का शेड्यूल

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
मार्च 2026 में बैंकों के ग्राहकों को कई दिन ब्रांच बंद मिलने की संभावना हैं. इस महीने होली, ईद, महावीर जयंती और राम नवमी जैसे प्रमुख त्योहार पड़ रहे हैं. इन त्योहारों के अलावा शनिवार और रविवार को भी छुट्टियां होने के कारण पूरे देश में कुल 18 दिन बैंक बंद रहेंगे. विशेषज्ञों ने ग्राहकों से सलाह दी है कि वे बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें, ताकि उन्हें कोई असुविधा न हो.

मार्च के महीने में 1, 8, 15, 22 और 29 तारीख को रविवार है, इसलिए पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा 14 मार्च (दूसरा शनिवार) और 28 मार्च (चौथा शनिवार) को भी देश भर में बैंकों की छुट्टी रहेगी.

राज्यों और त्योहारों के अनुसार विशेष छुट्टियां
मार्च में कुछ राज्यों में त्योहारों के कारण अतिरिक्त छुट्टियां भी होंगी.

  • 2 मार्च: उत्तर प्रदेश में होलीका दहन के कारण बैंक बंद रहेंगे.
  • 3 मार्च: होली, डोल जात्रा, दुल्हंडी, होलिका दहन और अट्टूकल पोंगल के कारण महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, असम, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, गोवा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मेघालय और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे.
  • 4 मार्च: होली, धुलेटी और याओसांग के चलते त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, मेघालय और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे.
  • 13 मार्च: चापचर कुट महोत्सव के कारण मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे.
  • 17 मार्च: शब ए कद्र के मौके पर जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे.
  • 19 मार्च: गुड़ी पड़वा, उगाड़ी, तेलुगु नववर्ष और साजिबु नोंगमापानबा के कारण महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू और कश्मीर, गोवा, आंध्र प्रदेश और राजस्थान में बैंक बंद रहेंगे.
  • 20 मार्च: ईद-उल-फितर और जमात उल विदा के अवसर पर जम्मू-कश्मीर, केरल और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे.
  • 21 मार्च: ईद-उल-फितर के मौके पर असम, गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे.
  • 26 मार्च: श्री राम नवमी के मौके पर मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे.
  • 27 मार्च: श्री राम नवमी के चलते मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, आंध्र प्रदेश और बिहार में बैंक बंद रहेंगे.
  • 31 मार्च: महावीर जयंती के मौके पर गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे.

यह भी पढ़े: होलिका दहन 2026: 2 या 3 मार्च.. कब करें होलिका दहन? यहां एक क्लिक में दूर करें अपना कंफ्यूजन
 

संबंधित सामग्री

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा की 31 जुलाई का आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम अस्थायी रूप से स्थगित

झारखंड

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा की 31 जुलाई का आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम अस्थायी रूप से स्थगित

प्रशासन ने इस निर्णय से नागरिकों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा की सकारात्मक पहल पर कुशमाही विवाद को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त

झारखंड

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा की सकारात्मक पहल पर कुशमाही विवाद को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त

ग्रामीणों के मांगपत्र पर प्रशासन ने दिया भरोसा, दोषियों पर कानूनी कार्रवाई व लंबित वन पट्टा मामलों का होगा शीघ्र निष्पादन

जनता दरबार में कन्यादान योजना का लाभ दिलाने सहित आए कई मामले

झारखंड

जनता दरबार में कन्यादान योजना का लाभ दिलाने सहित आए कई मामले

डीसी सिमडेगा ने सभी मामलों के त्वरित निष्पादन करने का दिए निर्देश

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार सह समन्वय समिति की बैठक आयोजित

झारखंड

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार सह समन्वय समिति की बैठक आयोजित

पोर्टल पर युवाओं के पंजीकरण तथा युवाओं के लिए संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की जानकारी दी

सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टुकूपानी में सड़क हादसे में एक बच्ची समेत तीन की मौत

झारखंड

सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टुकूपानी में सड़क हादसे में एक बच्ची समेत तीन की मौत

ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टुकू पानी में कार और स्कूटी में हुई थी टक्कर