न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रमाला थाना क्षेत्र के सूप गांव में मंगलवार की सुबह कूड़ा डालने के मामूली विवाद ने खुनी संघर्ष का रूप ले लिया. दो पक्षों के बीच हुई इस झड़प में ईट-पत्थर और लाठी-डंडे जमकर चले. जिसमें चार महिलाओं के साथ-साथ एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. सुचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन लोगों ने पुलिस को भी नहीं छोड़ा उन पर भी हमला कर दिया. जिसमें चार पुलिस कर्मी आपसे घायल हो गए.
पुलिस भी हुई घायल
मंगलवार की सुबह की यह घटना बताई जा रही हैं. कूड़ा डालने को लेकर दो पड़ोसियों में बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और उनके बीच मारपीट शुरू हो गई. लाठी-डंडों और पत्थरों से हुए हमलों में कई लोग घायल हो गए हैं. सुचना दिए जाने के रमाला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पथराव की चपेट में वो भी आ गए.
जरा सी बात पर भड़का बवाल
कूड़ा डालने को लेकर मामूली कहासुनी से शुरू हुआ ये विवाद इतना ज्यादा बड़ा रूप ले लेगा ये किसी ने नहीं सोचा था. मोहल्लेवाले और पडोसी सभी हैरान है कि इतनी मामूली सी बात को लेकर इतना गुस्सा और विवाद आखिर क्यों और कैसे बढ़ गया.
स्तिथि को पुलिस ने संभाला
किसी तरह पुलिस ने हल्का बाल प्रयोग कर स्तिथि को नियंत्रण में किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया हैं. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जिसको ध्यान में रखते हुए एहतियात के तौर पर भारी पोइस बाल तैनात कर दिया गया हैं. पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी हैं.
यह भी पढ़े: पटना में काले स्कॉर्पियो सवार लड़कों ने लड़कियों की पिटाई, शराब के नशे में थे धुत