Breaking News: ओडिशा के SCB मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में लगी भीषण आग, 7 मरीजों की दर्दनाक मौत

Breaking News: ओडिशा के SCB मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में लगी भीषण आग, 7 मरीजों की दर्दनाक मौत

breaking news ओडिशा के scb मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में लगी भीषण आग 7 मरीजों की दर्दनाक मौत

न्यूज11 भारत

रांची/डेस्क: अभी की बड़ी खबर ओडिशा के कटक स्थित SCB मेडिकल कॉलेज और अस्पताल से निकल के सामने आ रही है. मिली जानकारी के अनुसार, आज (16 मार्च) तड़के सुबह SCB मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक दर्दनाक हादसा हो गया. SCB मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के ट्रॉमा केयर ICU में आग लग गई. बताया जा रहा है कि इस घटना में 7 मरीज की मौत हो गई है.

बताया जा रहा है कि घटना सुबह 3 बजे ट्रॉमा केयर ICU के पहले तल पर आग लगी है. देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रॉमा केयर ICU को अपनी चपेट में ले लिया. आग लगने की घटना के समय मौके पर कई मरीज मौजूद थे. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल के कर्मचारी और अग्निशमन कर्मी तुरंत राहत बचाव की कार्य में जुट गए हैं. लेकिन मौके पर ही कई नाजुक मरीज आग की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई है. 

वहीं मीडिया सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल प्रशासन और दमकल विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दर्जनों मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. सभी मरीजों को 'न्यू मेडिसिन ICU' में शिफ्ट किया गया ताकि उनका इलाज जारी रह सके. वहीं बताया जा रहा है कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियों को लगाया गया. घंटों की मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है.

आग की घटना मिलने के बाद ओडिशा के सीएम मोहन माझी ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे इलाके का जायजा लिया है. वहीं सीएम मोहन माझी ने घटनास्थल पर पीड़ित परिवारों से भी मुलाकात की है और संवेदनाएं व्यक्त की है. वहीं मौके पर स्वास्थ्य सचिव, कटक जिला कलेक्टर और डीसीपी भी राहत और बचाव के लिए पहुंच गए हैं और पूरे इलाके का जायजा कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर वोटिंग आज, 243 विधायक डालेंगे वोट

संबंधित सामग्री

प्रदेश भाजपा ने राज्यसभा सदस्य चुने जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को दी बधाई

झारखंड

प्रदेश भाजपा ने राज्यसभा सदस्य चुने जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को दी बधाई

पत्रकार प्रवीण सिन्हा के असामयिक निधन पर प्रदेश भाजपा ने जताया शोक

झारखंड

पत्रकार प्रवीण सिन्हा के असामयिक निधन पर प्रदेश भाजपा ने जताया शोक

नवादा में डिज्नीलैंड मेले के पास बच्चे को गोली लगी, गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी

बिहार

नवादा में डिज्नीलैंड मेले के पास बच्चे को गोली लगी, गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी

कोडरमा नगर पंचायत के अध्यक्ष साजिद हुसैन ने योजनाओं पर चर्चा की,  पानी, बिजली और सफाई पर दिया जोर

झारखंड

कोडरमा नगर पंचायत के अध्यक्ष साजिद हुसैन ने योजनाओं पर चर्चा की, पानी, बिजली और सफाई पर दिया जोर

बकाया होल्डिंग टैक्स एक सप्ताह में जमा करें, अन्यथा होगी सख्त कार्रवाई - कार्यपालक पदाधिकारी

झारखंड

बकाया होल्डिंग टैक्स एक सप्ताह में जमा करें, अन्यथा होगी सख्त कार्रवाई - कार्यपालक पदाधिकारी