Sunday, May 19 2024 | Time 13:41 Hrs(IST)
 logo img
  • रांची के तेतर टोली तालाब में मरकर सड़ रही मछलियां, बदबू से लोगों का जीना मुहाल
  • बढ़ती गर्मी में इंसान के साथ-साथ सभी जीव जंतुओं का हाल बेहाल
  • रांची में CRPF के जवान ने खाई थी जहर, इलाज के दौरान मौत
  • टेंडर घोटाला मामले में ED के तीखे सवालों का सामना कर रहे मंत्री Alamgir Alam
  • हजारीबाग की सड़कों के किनारे खिल गए गुलमोहर के फूल, खुशबू के साथ गर्मी में दे रहे पथिक को राहत
  • झारखंड में कल होगा 3 लोकसभा सीटों पर मतदान, बूथों के लिए रवाना हो रहे पोलिंग कर्मी
  • घाटशिला में PM मोदी की हुंकार, कहा- झारखंड का नाम सुनते ही दिखने लगता है 'नोटों का ढेर और पहाड़'
  • घाटशिला में PM मोदी की हुंकार, कहा- झारखंड का नाम सुनते ही दिखने लगता है 'नोटों का ढेर और पहाड़'
  • Swati Maliwal Assault Case: आरोपी विभव कुमार पर मोबाइल फॉर्मेट करने का आरोप, कोर्ट ने 5 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेजा
  • मानव तस्करों के झांसे में पति की चली गई जान, न्याय की आस में दर-दर भटक रही दलित महिला
  • मानव तस्करों के झांसे में पति की चली गई जान, न्याय की आस में दर-दर भटक रही दलित महिला
  • मानव तस्करों के झांसे में पति की चली गई जान, न्याय की आस में दर-दर भटक रही दलित महिला
  • लोकसभा चुनाव 2024: पांचवें चरण के लिए 20 मई को 49 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान
  • लोकसभा चुनाव 2024: पांचवें चरण के लिए 20 मई को 49 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान
  • अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोग घायल, दो की हालत गंभीर
झारखंड


नकली सोना गिरवी रखकर जालसाजों ने बैंक को लगाया करोड़ों का चूना, मचा हड़कंप

नकली सोना गिरवी रखकर जालसाजों ने बैंक को लगाया करोड़ों का चूना, मचा हड़कंप
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः राज्य में इन दिनों लोगों को अपने झांसे में लेकर साइबर ठग लाखों-करोड़ों रुपए की ठगी कर रहे हैं. लेकिन साइबर ठगों पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. हम अक्सर सुनते है कि साइबर ठगों के झांसे में आम आदमी आ जाते है. लेकिन इस बीच धनबाद जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे. दरअसल अपने शातिराना अंदाज में जालसाजों ने आम आदमी के साथ नहीं बल्कि एक बैंक को करोड़ों रुपए का चूना लगा दिया है. 

 

यह पूरा मामला धनबाद जिला के सरायढेला स्थित बैंक ऑफ इंडिया से जुड़ा हुआ है जहां जालसाजों ने 1.29 करोड़ रुपए का ठगी किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2022 में 28 लोग बैंक पहुंचे जिन्होंने बैंक में 3.5 किलोग्राम का सोना गिरवी रखा और सभी ने एक साथ मिलकर 1.29 करोड़ रुपए का लोन लिया. लेकिन इसके बाद पैसा गबन योजना के तहत किसी भी व्यक्ति ने लोन की किस्तें नहीं चुकाई. 

 



 

बैंक ने सोना गिरवी में रखकर लोन लेने वाले सभी लोगों को कई बार नोटिस भी भेजा. जब उन लोगों की ओर से कोई जवाब नहीं आया तो बैंक ने कानूनी कार्रवाई के तहत गिरवी में रखे गए सोने का मूल्यांकन कराया. इस बीच बैंक अधिकारी के पैरों तले उस जमीन खिसक गई जब गिरवी में रखे गए सोने की जांच की गई. क्योंकि जांच के दौरान सोना के गहनों की नकली होने की पुष्टी हुई. जब ये खबर बैंक अधिकारियों के बीच फैली तो बैंक में हड़कंप मच गया. 

 

वहीं इस मामले में अब बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर ने गिरवी में नकली सोना रखकर लोन लेने वालों के खिलाफ केस मामला दर्ज कराई है. थाने में दर्ज अपनी शिकायत में बैंक मैनेजर ने बताया है कि साल 2022 में कुछ लोगों ने बैंक में 3.5 किलोग्राम का नकली सोना गिरवी में रखा था. जिसके एवज में बैक ने 1.29 करोड़ रुपए का कर्ज दिया था. वहीं बैंक से पैसे मिलने के बाद सभी लोग फरार हो गए है. जब कुछ दिनों बाद ब्याज और कर्ज की वसूली नहीं हुई. तब जाकर बैंक ने गिरवी रखे सोने को बेचने की प्रक्रिया के तहत सोने की जांच कराई. जिसमें सभी सोने के गहनों का नकली होने का खुलासा हुआ.
अधिक खबरें
रांची के तेतर टोली तालाब में मरकर सड़ रही मछलियां, बदबू से लोगों का जीना मुहाल
मई 19, 2024 | 19 May 2024 | 1:26 AM

राजधानी रांची में नगर निगम और जिला प्रशासन की तरफ से अक्सर तालाबों की साफ-सफाई और उसके संरक्षण की बात कही जाती है लेकिन राजधानी के तेतर टोली तालाब को देखकर ऐसा बिल्कुल भी नहीं लग रहा है कि निगम और प्रशासन अपने इस दावों पर काम कर रहे हैं. दरअसल, हम यह बात इसलिए कह रहें है क्योंकि अगर इस वक्त आप इस ताबाल के पास जाएंगे तो आपके नाक सिकुड़ जाएंगे.

घाटशिला में PM मोदी की हुंकार, कहा- झारखंड का नाम सुनते ही दिखने लगता है 'नोटों का ढेर और पहाड़'
मई 19, 2024 | 19 May 2024 | 9:31 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड दौरे पर जमशेदपुर के घाटशिला पहुंचे. जहां वे घाटशिला में आयोजित चुनावी जनसभा में शामिल हुए. चुनावी सभा में पीएम ने एनडीए प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया.

टेंडर घोटाला मामले में ED के तीखे सवालों का सामना कर रहे मंत्री Alamgir Alam
मई 19, 2024 | 19 May 2024 | 11:25 AM

टेंडर घोटाला मामले में जेल में बंद झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री और कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम से आज तीसरे दिन भी ईडी की टीम पूछताछ करेगी. इसके लिए उन्हें ईडी टीम उन्हें होटवार जेल से ईडी दफ्तर लेकर आएगी और उनसे मामले से जुड़े कई सवालें पूछेगी.

झारखंड में कल होगा 3 लोकसभा सीटों पर मतदान, बूथों के लिए रवाना हो रहे पोलिंग कर्मी
मई 19, 2024 | 19 May 2024 | 10:38 AM

20 मई (सोमवार) को झारखंड के तीन लोकसभा सीट (चतरा, कोडरमा और हजारीबाग) पर दूसरे चरण में मतदान होंगे. इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है. पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है. सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों को भी तैनात किया गया है

मानव तस्करों के झांसे में पति की चली गई जान, न्याय की आस में दर-दर भटक रही दलित महिला
मई 19, 2024 | 19 May 2024 | 8:58 AM

पलामू जिले में मजदूरी के लिए मानव तस्करों के झांसे में फंसे एक दलित परिवार का मामला प्रकाश में आया है. हरिहरगंज थाना क्षेत्र के कटैया गांव की उर्मिला देवी के पति बिसुनदेव‌ राम के साथ जो हुआ वह तो वाकई चौंकाने वाली घटना है