Monday, Aug 18 2025 | Time 22:32 Hrs(IST)
  • भरत-दीपक गैंगवार केस: निशि पांडेय को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत
  • भरत-दीपक गैंगवार केस: निशि पांडेय को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत
  • 40 फीट नीचे खाई में गिरी स्कॉर्पियो, महिला की मौत, 6 लोग गंभीर
  • 40 फीट नीचे खाई में गिरी स्कॉर्पियो, महिला की मौत, 6 लोग गंभीर
  • झारखंड की ऐतिहासिक उपलब्धि, WHO ने ICMR अध्ययन को सराहा, टीबी उन्मूलन में झारखंड बना रोल मॉडल
  • झारखंड की ऐतिहासिक उपलब्धि, WHO ने ICMR अध्ययन को सराहा, टीबी उन्मूलन में झारखंड बना रोल मॉडल
  • धनबाद उपायुक्त ने समाज कल्याण विभाग से जुड़े कार्यों की समीक्षा की दिए आवश्यक निर्देश
  • धनबाद उपायुक्त ने समाज कल्याण विभाग से जुड़े कार्यों की समीक्षा की दिए आवश्यक निर्देश
  • वन विभाग का अजब-गजब कारनामा, फॉरेस्ट क्लियरेंस के शर्त के उल्लंघन मामले में विधानसभा में दिया जवाब, एनजीटी में छुपाया
  • वन विभाग का अजब-गजब कारनामा, फॉरेस्ट क्लियरेंस के शर्त के उल्लंघन मामले में विधानसभा में दिया जवाब, एनजीटी में छुपाया
  • 48वीं सीनियर नेशनल थ्रो बॉल प्रतियोगिता का सफल समापन, हरियाणा की टीम बनी विजेता
  • 48वीं सीनियर नेशनल थ्रो बॉल प्रतियोगिता का सफल समापन, हरियाणा की टीम बनी विजेता
  • सड़क दुर्घटना में उषा मार्टिन विवि के छात्र की मौत
  • सड़क दुर्घटना में उषा मार्टिन विवि के छात्र की मौत
  • 1960 की सिंधु जल संधि जवाहरलाल नेहरू की सबसे बड़ी भूल: जेपी नड्डा
झारखंड


झारखंड की ऐतिहासिक उपलब्धि, WHO ने ICMR अध्ययन को सराहा, टीबी उन्मूलन में झारखंड बना रोल मॉडल

“टीबी उन्मूलन पर पिछले 8 साल से कर रहा था संघर्ष… आज WHO की सराहना से मिली ऐतिहासिक सफलता”: डॉ. इरफान अंसारी
झारखंड की ऐतिहासिक उपलब्धि, WHO ने ICMR अध्ययन को सराहा, टीबी उन्मूलन में झारखंड बना रोल मॉडल

न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा झारखंड में किए गए अध्ययन को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने सराहते हुए दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के लिए आदर्श मॉडल बताया है. "RATIONS" शीर्षक से द लैंसेट ग्लोबल हेल्थ में प्रकाशित इस अध्ययन में पाया गया कि टीबी रोगियों को खाद्यान्न राशन देने से इलाज के परिणाम बेहतर हुए और मौतों में उल्लेखनीय कमी आई.
 
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इसे राज्य और देश के लिए ऐतिहासिक पल बताया. उन्होंने कहा कि "यह WHO की सराहना न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है. मैं इसके लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने हमेशा मुझ पर भरोसा जताया और स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव लाने की प्रेरणा दी." डॉ. अंसारी ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री बनते ही उन्होंने कई निर्णायक फैसले लिए जिनकी चर्चा आज पूरे देश में हो रही है. मरीज की मौत के बाद शव को पैसे के अभाव में अस्पताल में रोकने पर प्रतिबंध लगाने का ऐतिहासिक निर्णय, जिसे असम राज्य ने भी लागू किया. रांची के RIMS अस्पताल पर बढ़ते बोझ को देखते हुए एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल – RIMS-2 खोलने का निर्णय. पूरे राज्य को टीबी मुक्त बनाने की राज्यव्यापी मुहिम, जिसमें दवाइयों से लेकर पोषण और जागरूकता तक हर संसाधन उपलब्ध कराए गए.
 
डॉ. अंसारी ने कहा कि वह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा के निरंतर संपर्क में रहे और हर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सक्रिय रूप से भाग लिया. केंद्र सरकार ने भी झारखंड की पहल की प्रशंसा की और निरंतर सहयोग दिया. उन्होंने कहा कि "मेरे लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण है कि WHO जैसी विश्व की सबसे बड़ी संस्था ने झारखंड के प्रयासों को सराहा. यह उपलब्धि झारखंड की जनता को समर्पित है, जिनके विश्वास और सहयोग ने मुझे लगातार बेहतर कार्य करने की शक्ति दी. आलोचकों को भी मैं धन्यवाद देता हूं क्योंकि उनकी आलोचनाओं ने मुझे और मजबूत बनाया." यह उपलब्धि साबित करती है कि झारखंड अब स्वास्थ्य क्रांति का केंद्र बन चुका है और आने वाले समय में टीबी उन्मूलन में विश्व पटल पर एक मिसाल बनेगा.
 
 

 

 

 

 

 

अधिक खबरें
40 फीट नीचे खाई में गिरी स्कॉर्पियो, महिला की मौत, 6 लोग गंभीर
अगस्त 18, 2025 | 18 Aug 2025 | 10:09 PM

तमाड़ थाना क्षेत्र के तमाड़-खूंटी पथ पर मकवादर पुलिया के पास बड़ा हादसा हो गया. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और अनियंत्रित होकर 40 फीट गहरी खाई में पलट गई. हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

श्रीदुर्गा पूजा समिति सिसई की नयी समति गठित, थाना रोड सिसई में दुर्गापूजा मनाने की तैयारियां शुरू
अगस्त 18, 2025 | 18 Aug 2025 | 9:39 PM

थाना रोड सिसई में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर श्रीदुर्गा पूजा समिति की आज संध्या 7:30 बजे दुर्गा मंदिर के प्रांगण में बैठक बुलायी गयी. बैठक की सकी अध्यक्षता सुधीर साहु ने की. बैठक में पुरानी समिति को भंग कर नयी समिति का गठन किया गया.

बरवाडीह में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
अगस्त 18, 2025 | 18 Aug 2025 | 9:26 PM

सोमवार को आज़ाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर रेलवे कॉलोनी स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम रेलवे क्लब महिला समिति द्वारा आयोजित किया गया,

सुप्रीम कोर्ट से DGP अनुराग गुप्ता को बड़ी राहत, बाबूलाल मरांडी की याचिका खारिज
अगस्त 18, 2025 | 18 Aug 2025 | 4:28 AM

झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. यह सुनवाई सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यीय पीठ मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई, न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन और न्यायमूर्ति एन.वी. अनजारिया ने की.

गांडेय थाने ने गंभीर अपराधों के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जेल
अगस्त 18, 2025 | 18 Aug 2025 | 8:51 PM

गांडेय थाना पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत पॉक्सो, वन अधिनियम और कोर्ट परिवाद से जुड़े तीन आरोपियों को धर दबोच लिया. गिरफ्तारी के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.