राजनीतिPosted at: अगस्त 18, 2025 बिहार में राहुल गांधी की वोटर्स अधिकार यात्रा में शामिल होंगे झारखंड कांग्रेस के नेता, कल पहुंचेंगे नवादा
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: बिहार में राहुल गांधी की वोटर्स अधिकार यात्रा चल रही है. कल नवादा में ये यात्रा प्रस्तावित है, जिसमें झारखंड कांग्रेस के नेता शामिल होंगे. झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के अगुवाई में विधायक दल नेता प्रदीप यादव, कांग्रेस कोटे के मंत्री, विधायक और बोर्ड निगम आयोग के अध्यक्ष समेत पार्टी के पदाधिकारी बिहार जाएंगे और वोटर्स अधिकार यात्रा में शामिल होंगे.