Saturday, Jul 19 2025 | Time 04:11 Hrs(IST)
झारखंड


भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर की तैयारियों का निरीक्षण

भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर की तैयारियों का निरीक्षण
आर्यन श्रीवास्तव/न्यूज़11 भारत

कोडरमा/डेस्क: भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने भारत सरकार द्वारा संचालित ट्रेन में लगे स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया. इस शिविर का उद्देश्य आम लोगों को नि:शुल्क जांच और उपचार की सुविधा प्रदान करना है.
शिविर की व्यवस्था, जांच और इलाज की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अनूप जोशी के साथ हजारीबाग सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार मोदी उर्फ बंटी मोदी, राज किशोर प्रसाद, चंद्रशेखर जोशी, बिनोद सिन्हा, बिनोद भदानी, महादेव दास, अजीत चन्द्रवंशी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
 
इस मौके पर जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार आम जनता के स्वास्थ्य को लेकर सजग है और इसी के तहत इस तरह के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर जन-कल्याण की दिशा में कार्य किया जा रहा है. उन्होंने जनता से अपील की , अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ लें.कोडरमा डीसी ऋतु राज जी के देखरेख में स्वास्थ्य शिविर का संचालन किया जा रहा है उनके द्वारा सारी व्यवस्थाएँ अच्छे तरीके से की जा रही हैं हमलोगों ने जनता से जानकारी ली,लोग व्यवस्थाओं एवम स्वास्थ्य सुविधाओं , इलाज से संतुष्ट हैं .
 
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भी लोगों को शिविर में लाने और स्वास्थ्य सेवाएं दिलाने में सक्रिय सहयोग किया जा रहा है .जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने जनता से सहयोग की अपील की,वह ख़ुद अपने और पड़ोसियों को भी जागरूक करें और स्वास्थ शिविर में जाकर अपनी समस्याओं का समाधान करें 
 
 

 

 

 

अधिक खबरें
लापरवाही की शिकार राज्य सरकार की छात्रों को वितरित की जाने साइकिल योजना
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:24 PM

राज्य सरकार के कल्याण विभाग की महती योजना अब अधिकारियों की लापरवाही का शिकार बन रहा है. गावों के गरीब छात्र छात्राएं को नियमित विद्यालय जाने की प्रतिबद्धता के तहत सरकार की कल्याण विभाग द्वारा हाईस्कूल पहुंचने के लिए साइकिल प्रदान करने की योजना संचालित की गई है. जिसके तहत चयनित छात्र छात्राओं की सूची उपलब्ध होते

केड़ में ट्रैक्टर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:17 PM

छिपादोहर थाना क्षेत्र के केड़ पंचायत अंतर्गत कारीमाटी (तेतर टोला) में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर के पलटने से चालक चंदन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. वह कारीमाटी गांव का रहने वाला था और पच्चु सिंह का पुत्र था. प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदन सिंह ट्रैक्टर से खेत जोत रहा था. खेत में अधिक कीचड़

झारखंड हाई कोर्ट से राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष काजल यादव को राहत, बर्खास्तगी का आदेश रद्द
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:10 PM

झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष काजल यादव को बड़ी राहत देते हुए उनकी बर्खास्तगी के आदेश को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने मामले को पुनर्विचार के लिए राज्य सरकार को लौटा दिया है और आदेश पारित करने से पहले प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

बहरागोड़ा में  मिशन उत्थान के तहत विशेष रूप से संवेदनशील जनजाति समूह का किया जा रहा ग्राउंड सर्वे
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:03 PM

जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के मार्गदर्शन में पूर्वी सिंहभूम जिला में 'मिशन उत्थान' के तहत बहरागोड़ा में निवासरत विशेष रूप से संवेदनशील जनजाति समूह की पहचान. उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति के मूल्यांकन एवं योजनाओं से आच्छादन सुनिश्चित करने हेतु ग्राउंड सर्वे अभियान प्रारंभ किया गया है. इस अभियान के तहत अबतक बहरागोड़ा

लोहरदगा में साइबर ठगी का गंभीर मामला, उपायुक्त के नाम से बनाई गई फर्जी ई-मेल आईडी
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 9:57 PM

जिले में शुक्रवार को एक गंभीर साइबर अपराध का मामला सामने आया है. अज्ञात साइबर अपराधियों ने लोहरदगा के उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद के नाम और तस्वीर का दुरुपयोग करते हुए एक फर्जी ई-मेल आईडी ([email protected]) बनाई है. इस ई-मेल आईडी का इस्तेमाल कर नागरिकों को भ्रामक और गुमराह करने वाले संदेश भेजे जा रहे हैं.