Saturday, Jul 19 2025 | Time 00:09 Hrs(IST)
झारखंड


मुंडरो स्कूल को मिली शौचालय और पेयजल की सौगात, बच्चों को मिलेगा स्वच्छ वातावरण

मुंडरो स्कूल को मिली शौचालय और पेयजल की सौगात, बच्चों को मिलेगा स्वच्छ वातावरण

न्यूज़11 भारत

बगोदर/डेस्क: बगोदर प्रखंड के मुंडरो स्थित उत्क्रमित हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है. विद्यालय परिसर में शौचालय और पेयजल सुविधा का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. यह कार्य बगोदर पश्चिमी भाग के ज़िप सदस्य दुर्गेश कुमार की पहल पर 15वें वित्त आयोग की योजना के तहत ₹7.5 लाख की लागत से कराया जा रहा है. शुक्रवार को उन्होंने विधिवत निर्माण कार्य का शुभारंभ किया.
 
दुर्गेश कुमार ने निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण और समय पर पूरा करने की अपील संवेदक से की, साथ ही ग्रामीणों से निगरानी में सहयोग का आग्रह भी किया. मौके पर उप मुखिया विनोद मंडल, मनोज सिंह, जगदीश महतो, रवि सिंह, मंटू यादव, काली चरण महतो, शिक्षक नवीन निश्चल समेत कई ग्रामीण एवं स्कूल परिवार के सदस्य उपस्थित थे.
 
 

 

अधिक खबरें
लापरवाही की शिकार राज्य सरकार की छात्रों को वितरित की जाने साइकिल योजना
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:24 PM

राज्य सरकार के कल्याण विभाग की महती योजना अब अधिकारियों की लापरवाही का शिकार बन रहा है. गावों के गरीब छात्र छात्राएं को नियमित विद्यालय जाने की प्रतिबद्धता के तहत सरकार की कल्याण विभाग द्वारा हाईस्कूल पहुंचने के लिए साइकिल प्रदान करने की योजना संचालित की गई है. जिसके तहत चयनित छात्र छात्राओं की सूची उपलब्ध होते

केड़ में ट्रैक्टर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:17 PM

छिपादोहर थाना क्षेत्र के केड़ पंचायत अंतर्गत कारीमाटी (तेतर टोला) में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर के पलटने से चालक चंदन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. वह कारीमाटी गांव का रहने वाला था और पच्चु सिंह का पुत्र था. प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदन सिंह ट्रैक्टर से खेत जोत रहा था. खेत में अधिक कीचड़

झारखंड हाई कोर्ट से राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष काजल यादव को राहत, बर्खास्तगी का आदेश रद्द
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:10 PM

झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष काजल यादव को बड़ी राहत देते हुए उनकी बर्खास्तगी के आदेश को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने मामले को पुनर्विचार के लिए राज्य सरकार को लौटा दिया है और आदेश पारित करने से पहले प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

बहरागोड़ा में  मिशन उत्थान के तहत विशेष रूप से संवेदनशील जनजाति समूह का किया जा रहा ग्राउंड सर्वे
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:03 PM

जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के मार्गदर्शन में पूर्वी सिंहभूम जिला में 'मिशन उत्थान' के तहत बहरागोड़ा में निवासरत विशेष रूप से संवेदनशील जनजाति समूह की पहचान. उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति के मूल्यांकन एवं योजनाओं से आच्छादन सुनिश्चित करने हेतु ग्राउंड सर्वे अभियान प्रारंभ किया गया है. इस अभियान के तहत अबतक बहरागोड़ा

लोहरदगा में साइबर ठगी का गंभीर मामला, उपायुक्त के नाम से बनाई गई फर्जी ई-मेल आईडी
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 9:57 PM

जिले में शुक्रवार को एक गंभीर साइबर अपराध का मामला सामने आया है. अज्ञात साइबर अपराधियों ने लोहरदगा के उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद के नाम और तस्वीर का दुरुपयोग करते हुए एक फर्जी ई-मेल आईडी ([email protected]) बनाई है. इस ई-मेल आईडी का इस्तेमाल कर नागरिकों को भ्रामक और गुमराह करने वाले संदेश भेजे जा रहे हैं.