Saturday, Jul 19 2025 | Time 10:14 Hrs(IST)
  • रांची के खादगढ़ TOP पदस्थापित पदाधिकारी भीम सिंह के सूझबूझ से मिला यात्री का गुम हुआ 80 हजार रुपया,
  • रांची के खादगढ़ा टीओपी की दीवार गिरी
  • रांची से हवाई सफर हुआ सस्ता: टिकट के दाम में 3 से 4 हजार की गिरावट, जानिए वजह
  • झारखंड में कोचिंग सेंटरों पर कसेगा शिकंजा, सरकार ला रही नया कानून
  • 23 जुलाई को पलामू प्रमंडलीय कांग्रेस कमेटी का प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
  • भारत के 34 मछुआरों को बांग्लादेश ने पकड़ा, वापसी के लिए केंद्र सरकार ने बनाया दबाव
  • Jharkhand Weather: झारखंड में मानसून का कहर! 23 और 24 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
झारखंड


झारखंड को मिला एशिया के सबसे बड़े और अत्याधुनिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ‘रिम्स-2’ की सौगात, उपलब्ध होगी मल्टी-सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं

"मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी का सपना मेरा संकल्प है – हर घर तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा: डॉ. इरफान अंसारी"
झारखंड को मिला एशिया के सबसे बड़े और अत्याधुनिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ‘रिम्स-2’ की सौगात, उपलब्ध होगी मल्टी-सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं

न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दूरदर्शी नेतृत्व और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की पहल पर राज्य को एशिया के सबसे बड़े और अत्याधुनिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ‘रिम्स-2’ की सौगात मिलने जा रही है. राजधानी रांची में बनने वाला यह 2600 बेड का विश्वस्तरीय अस्पताल एक साथ सभी मल्टी-सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं उपलब्ध कराएगा, जो झारखंड को देश के मेडिकल टूरिज्म हब के रूप में स्थापित करेगा.
 
मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह के साथ दिल्ली के फरीदाबाद स्थित अमृता हॉस्पिटल का दौरा कर वहां की चिकित्सा, प्रबंधन और शोध क्षमताओं का गहन अध्ययन किया. उसी आधार पर ‘रिम्स-2’ को अमृता मॉडल पर विकसितकिया जाएगा. उनके साथ भवन निर्माण विभाग के सचिव अरवा राजकमल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे.
 
‘रिम्स-2’ की प्रमुख विशेषताएं:
  • 2600 बेड की क्षमता वाला अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल
  • कार्डियोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स जैसी सभी सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं
  • मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संस्थान, डॉक्टर्स क्वार्टर, हॉस्टल, स्टेडियम
  • अत्याधुनिक रिसर्च सेंटर एवं टेलीमेडिसिन यूनिट की भी व्यवस्था
  • मरीजों को एक ही परिसर में संपूर्ण उपचार और शिक्षण सुविधाएं
 
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि “यह केवल एक अस्पताल नहीं, बल्कि झारखंड की चिकित्सा व्यवस्था को वैश्विक मंच पर ले जाने वाला परिवर्तनकारी कदम है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में यह परियोजना तीव्र गति से क्रियान्वित होगी. हम मुख्यमंत्री जी के सपनों को धरातल पर उतार रहे हैं. जो कार्य पिछले 20 वर्षों में नहीं हो सका, उसे अब झारखंड में हकीकत बनाया जा रहा है. आने वाले समय में रिम्स-2 पूरे देश के लिए स्वास्थ्य सेवा का नया मानक बनेगा.”
 
परियोजना के वित्तीय ढांचे को लेकर अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि एशियन डेवलपमेंट बैंक से ₹1000 करोड़ का वित्तीय सहयोग प्राप्त होगा, जबकि शेष राशि राज्य योजना मद से व्यय की जाएगी. अस्पताल की डिज़ाइन और निर्माण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और शीघ्र ही इसका भूमिपूजन किया जाएगा.
 
इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद झारखंड न केवल पूर्वी भारत बल्कि पूरे देश का प्रमुख हेल्थकेयर हब और मेडिकल टूरिज्म डेस्टिनेशन बनेगा. यह न सिर्फ़ झारखंडवासियों के लिए बल्कि पूरे देश के मरीजों के लिए आशा की एक नई किरण साबित होगा. इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार,भवन निर्माण विभाग के सचिव अरवा राजकमल और पथ निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार उपस्थित रहे. झारखंड की स्वास्थ्य क्रांति का बिगुल बज चुका है – ‘रिम्स-2’ बनेगा बदलाव की पहचान. यह केवल निर्माण नहीं, एक नई सोच, एक नया युग, और झारखंड के उज्जवल स्वास्थ्य भविष्य की नींव है.

 

 

 

 

अधिक खबरें
Jharkhand Weather: झारखंड में मानसून का कहर! 23 और 24 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
जुलाई 19, 2025 | 19 Jul 2025 | 6:16 AM

झारखंड में फिलहाल मानसून कमजोर पड़ गया है, जिससे लगातार हो रही बारिश से लोगों को कुछ राहत मिली हैं. मौसम विभाग के अनुसार, इस बदलाव के कारण तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती हैं. हालांकि मानसून का ये हाल शायद ही कुछ दिन रहने वाला हैं क्योंकि दोपहर बाद राज्य के कुछ हिस्सों में एक या दो बार मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई गई हैं.

चाईबासा में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया, सड़कों पर किया प्रदर्शन
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:51 PM

सदर प्रखंड के तमाड़बाध पंचायत के पांच गांव दुम्बीसाई, तोलगोए, खप्पर साईं, सिकुरसाई, तामाडबाध और गौशाला में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अभियान में सभी मानकी मुंडा, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, कॉलेज के छात्रों एवं महिला समिति की सदस्यों ने पदयात्रा की.

लापरवाही की शिकार राज्य सरकार की छात्रों को वितरित की जाने साइकिल योजना
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:24 PM

राज्य सरकार के कल्याण विभाग की महती योजना अब अधिकारियों की लापरवाही का शिकार बन रहा है. गावों के गरीब छात्र छात्राएं को नियमित विद्यालय जाने की प्रतिबद्धता के तहत सरकार की कल्याण विभाग द्वारा हाईस्कूल पहुंचने के लिए साइकिल प्रदान करने की योजना संचालित की गई है. जिसके तहत चयनित छात्र छात्राओं की सूची उपलब्ध होते

केड़ में ट्रैक्टर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:17 PM

छिपादोहर थाना क्षेत्र के केड़ पंचायत अंतर्गत कारीमाटी (तेतर टोला) में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर के पलटने से चालक चंदन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. वह कारीमाटी गांव का रहने वाला था और पच्चु सिंह का पुत्र था. प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदन सिंह ट्रैक्टर से खेत जोत रहा था. खेत में अधिक कीचड़

झारखंड हाई कोर्ट से राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष काजल यादव को राहत, बर्खास्तगी का आदेश रद्द
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:10 PM

झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष काजल यादव को बड़ी राहत देते हुए उनकी बर्खास्तगी के आदेश को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने मामले को पुनर्विचार के लिए राज्य सरकार को लौटा दिया है और आदेश पारित करने से पहले प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.