Saturday, Jul 19 2025 | Time 09:59 Hrs(IST)
  • रांची से हवाई सफर हुआ सस्ता: टिकट के दाम में 3 से 4 हजार की गिरावट, जानिए वजह
  • झारखंड में कोचिंग सेंटरों पर कसेगा शिकंजा, सरकार ला रही नया कानून
  • 23 जुलाई को पलामू प्रमंडलीय कांग्रेस कमेटी का प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
  • भारत के 34 मछुआरों को बांग्लादेश ने पकड़ा, वापसी के लिए केंद्र सरकार ने बनाया दबाव
  • Jharkhand Weather: झारखंड में मानसून का कहर! 23 और 24 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
झारखंड


झारखंड में नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर डीजीपी अनुराग गुप्ता ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

झारखंड में नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर डीजीपी अनुराग गुप्ता ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: झारखंड पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग गुप्ता ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में नए आपराधिक कानूनों के सफल क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक की. बैठक में भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के लागू किए जाने की तैयारियों की गहन समीक्षा की गई.
 
इस बैठक में उन छह प्रमुख समितियों — Legal Committee, Public Awareness Committee, Technical Upgradation Committee, Financial Committee, Training Committee और Digital Investigation Committee — के कार्यों की समीक्षा की गई, जिन्हें नए कानूनों के सुचारू कार्यान्वयन के लिए गठित किया गया है.
 
डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि इन कानूनों के सफल कार्यान्वयन के लिए डिजिटल एसओपी (SOPs) की तैयारी, अनुसंधान पद्धतियों का आधुनिकीकरण, वित्तीय संसाधनों का समुचित आंकलन और तकनीकी आधारभूत ढांचे की मजबूत व्यवस्था जरूरी है. उन्होंने आम जनता को नए कानूनों के बारे में जागरूक करने हेतु सतत जनसंपर्क अभियान चलाने पर भी जोर दिया.
 
उन्होंने यह निर्देश भी दिया कि सभी समितियाँ आपसी समन्वय के साथ काम करें ताकि समयबद्ध और प्रभावशाली क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके. साथ ही, पुलिस बल और अन्य संबंधित पक्षों के लिए चरणबद्ध प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार करने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया.
 
बैठक में राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और गृह विभाग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. इनमें विशेष सचिव गृह विभाग  तदाशा मिश्रा, एडीजी  प्रिया दुबे, आईजी मनोज कौशिक, अखिलेश कुमार झा, प्रभात कुमार, क्रांति कुमार गडिदेशी, डॉ. माइकलराज एस., नरेंद्र कुमार, सुनील भास्कर, पटेल मैयुर कनैयालाल, कार्तिक एस., संध्या रानी मेहता, धनंजय कुमार सिंह, अश्विनी कुमार सिन्हा, चंदन कुमार झा समेत कई अन्य अधिकारी शामिल थे. बैठक के दौरान सभी अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की तैयारियों की जानकारी दी और कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सुझाव साझा किए.
 

 

 

अधिक खबरें
Jharkhand Weather: झारखंड में मानसून का कहर! 23 और 24 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
जुलाई 19, 2025 | 19 Jul 2025 | 6:16 AM

झारखंड में फिलहाल मानसून कमजोर पड़ गया है, जिससे लगातार हो रही बारिश से लोगों को कुछ राहत मिली हैं. मौसम विभाग के अनुसार, इस बदलाव के कारण तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती हैं. हालांकि मानसून का ये हाल शायद ही कुछ दिन रहने वाला हैं क्योंकि दोपहर बाद राज्य के कुछ हिस्सों में एक या दो बार मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई गई हैं.

चाईबासा में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया, सड़कों पर किया प्रदर्शन
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:51 PM

सदर प्रखंड के तमाड़बाध पंचायत के पांच गांव दुम्बीसाई, तोलगोए, खप्पर साईं, सिकुरसाई, तामाडबाध और गौशाला में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अभियान में सभी मानकी मुंडा, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, कॉलेज के छात्रों एवं महिला समिति की सदस्यों ने पदयात्रा की.

लापरवाही की शिकार राज्य सरकार की छात्रों को वितरित की जाने साइकिल योजना
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:24 PM

राज्य सरकार के कल्याण विभाग की महती योजना अब अधिकारियों की लापरवाही का शिकार बन रहा है. गावों के गरीब छात्र छात्राएं को नियमित विद्यालय जाने की प्रतिबद्धता के तहत सरकार की कल्याण विभाग द्वारा हाईस्कूल पहुंचने के लिए साइकिल प्रदान करने की योजना संचालित की गई है. जिसके तहत चयनित छात्र छात्राओं की सूची उपलब्ध होते

केड़ में ट्रैक्टर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:17 PM

छिपादोहर थाना क्षेत्र के केड़ पंचायत अंतर्गत कारीमाटी (तेतर टोला) में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर के पलटने से चालक चंदन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. वह कारीमाटी गांव का रहने वाला था और पच्चु सिंह का पुत्र था. प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदन सिंह ट्रैक्टर से खेत जोत रहा था. खेत में अधिक कीचड़

झारखंड हाई कोर्ट से राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष काजल यादव को राहत, बर्खास्तगी का आदेश रद्द
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:10 PM

झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष काजल यादव को बड़ी राहत देते हुए उनकी बर्खास्तगी के आदेश को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने मामले को पुनर्विचार के लिए राज्य सरकार को लौटा दिया है और आदेश पारित करने से पहले प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.