Saturday, Jul 19 2025 | Time 06:27 Hrs(IST)
  • Jharkhand Weather: झारखंड में मानसून का कहर! 23 और 24 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
झारखंड


यात्रीगण कृपया ध्यान दें, अब रांची से भागलपुर के लिए नई ट्रेन का होगा परिचालन, जानें टाइम-टेबल

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, अब रांची से भागलपुर के लिए नई ट्रेन का होगा परिचालन, जानें टाइम-टेबल
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्क: रेलवे ने ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सहूलियत के लिए गाड़ी नंबर 08014/08013 रांची-भागलपुर-रांची साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन (Ranchi-Bhagalpur-Ranchi Weekly Summer) स्पेशल ट्रेन चलाया जाएगा. गाड़ी नंबर 08014 रांची-भागलपुर समर स्पेशल (Ranchi-Bhagalpur Summer Special) 25 अप्रैल से 27 जून तक हर दिन गुरुवार को रांची से खुलेगी. इस क्रम में ट्रेन 10 ट्रिप लेगी. 




जानें समय सारणी 

बता दें, यह ट्रेन रांची (गुरुवार) को 23:25 बजे प्रस्थान करती है, 00.30 बजे मुरी पहुंचती है, 00.32 बजे प्रस्थान करती है, 01.40 बजे बोकारो स्टील सिटी पहुंचती है, 01.45 बजे प्रस्थान करती है, 03.45 बजे धनबाद पहुंचती है, 03.50 बजे प्रस्थान करती है, जसीडीह पहुंचती है 06.47 बजे, 06.49 बजे प्रस्थान करती है. किऊल में आगमन 09.02 बजे, प्रस्थान 09.04 बजे और भागलपुर (शुक्रवार) में आगमन 12.00 बजे होगा. 

 

ट्रेन संख्या 08013 भागलपुर-रांची समर स्पेशल 26 अप्रैल से 28 जून तक प्रति दिन शुक्रवार को भागलपुर से खुलेगी. ट्रेन प्रस्थान भागलपुर (शुक्रवार) 14.30 बजे, आगमन किऊल 16.55 बजे प्रस्थान 17.00 बजे, आगमन जसीडीह 19.35 बजे, प्रस्थान 19.40 बजे, धनबाद आगमन 22.55 बजे, प्रस्थान 23.00 बजे, आगमन बोकारो स्टील सिटी 01.00 बजे प्रस्थान 01.05 बजे, मुरी आगमन 02.10 बजे, प्रस्थान 02.12 बजे और रांची (शनिवार) आगमन 03.30 बजे होगा. इन ट्रेनों में एसएलआरडी का 01 कोच, जनरेटर यान का 01 कोच, सामान्य श्रेणी के 06 कोच, द्वितीय श्रेणी शयनयान के 07 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 06 कोच और वातानुकूलित 2-टियर का 01 डिब्बे होंगे.

 
अधिक खबरें
चाईबासा में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया, सड़कों पर किया प्रदर्शन
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:51 PM

सदर प्रखंड के तमाड़बाध पंचायत के पांच गांव दुम्बीसाई, तोलगोए, खप्पर साईं, सिकुरसाई, तामाडबाध और गौशाला में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अभियान में सभी मानकी मुंडा, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, कॉलेज के छात्रों एवं महिला समिति की सदस्यों ने पदयात्रा की.

लापरवाही की शिकार राज्य सरकार की छात्रों को वितरित की जाने साइकिल योजना
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:24 PM

राज्य सरकार के कल्याण विभाग की महती योजना अब अधिकारियों की लापरवाही का शिकार बन रहा है. गावों के गरीब छात्र छात्राएं को नियमित विद्यालय जाने की प्रतिबद्धता के तहत सरकार की कल्याण विभाग द्वारा हाईस्कूल पहुंचने के लिए साइकिल प्रदान करने की योजना संचालित की गई है. जिसके तहत चयनित छात्र छात्राओं की सूची उपलब्ध होते

केड़ में ट्रैक्टर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:17 PM

छिपादोहर थाना क्षेत्र के केड़ पंचायत अंतर्गत कारीमाटी (तेतर टोला) में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर के पलटने से चालक चंदन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. वह कारीमाटी गांव का रहने वाला था और पच्चु सिंह का पुत्र था. प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदन सिंह ट्रैक्टर से खेत जोत रहा था. खेत में अधिक कीचड़

झारखंड हाई कोर्ट से राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष काजल यादव को राहत, बर्खास्तगी का आदेश रद्द
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:10 PM

झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष काजल यादव को बड़ी राहत देते हुए उनकी बर्खास्तगी के आदेश को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने मामले को पुनर्विचार के लिए राज्य सरकार को लौटा दिया है और आदेश पारित करने से पहले प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

बहरागोड़ा में  मिशन उत्थान के तहत विशेष रूप से संवेदनशील जनजाति समूह का किया जा रहा ग्राउंड सर्वे
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:03 PM

जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के मार्गदर्शन में पूर्वी सिंहभूम जिला में 'मिशन उत्थान' के तहत बहरागोड़ा में निवासरत विशेष रूप से संवेदनशील जनजाति समूह की पहचान. उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति के मूल्यांकन एवं योजनाओं से आच्छादन सुनिश्चित करने हेतु ग्राउंड सर्वे अभियान प्रारंभ किया गया है. इस अभियान के तहत अबतक बहरागोड़ा