Wednesday, Jul 16 2025 | Time 12:41 Hrs(IST)
  • प्रधानमंत्री के दौरे से पहले मोतिहारी को मिला 16 करोड़ की योजनाओं का तोहफा
  • चुनावी महाभारत में तेजस्वी को बताया 'दुर्योधन', केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर का विवादित बयान: "बूथ पर लाठी से भगाइए"
  • मोतीहारी कोर्ट से कैदी भगाने की साजिश नाकाम, चार अपराधी पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार
  • रांची के नामकुम में भीषण सड़क दुर्घटना, दो बाइक सवार युवक की मौके पर मौत
  • रांची को मिलेगा एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल, अमृता इंस्टिट्यूट मेडिकल साइंस के तर्ज पर बनेगा RIMS 2
  • ओरमांझी के इरबा में ग्रामीणों ने हत्यारे को पकड़ा, पुलिस के किया हवाले
  • मोतिहारी में होटल संचालक के पिता की गोली मारकर हत्या, तेल कटवा गिरोह पर शक
  • सड़क में गड्ढे या गड्ढे में सड़क, झुमरी तिलैया के हर्ली बिसोडीह से गोमो जाने वाली सड़क का हाल बेहाल
  • पाकुड़ में खाट पर सिस्टम! बीमार बेटे को खटिए पर टांग कर ले गए अस्पताल
  • Panchayat वेब सीरीज के अभिनेता आसिफ खान को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
  • जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग, आधा दर्जन से ज्यादा हिरासत में
  • चोरो के हौसले बुलन्द, एक ही रात में आंगनबाड़ी समेत तीन जगहो में चोरी
  • बिहार विधानसभा से पहले बिहार में शुरू हो गई राजनीतिक खीचतान
  • गजब बेइज्जती है! महिला ने विदेश में किया ऐसा ड्रामा सिर पकड़ लेंगे सभी भारतीय, देखें Video
  • बोकारो के गोमिया में पुलिस और नक्सलियों की बीच मुठभेड़, एक जवान शहीद
झारखंड


विकास विरोधी मानसिकता वाली भाजपा दे रही झूठे बयान : विनोद कुमार पांडेय

“हेमंत सरकार के कार्यकाल में झारखंड ने विकास की नई ऊंचाइयां छुई हैं, भाजपा सिर्फ जनता को गुमराह कर रही है” - विनोद कुमार पांडेय
विकास विरोधी मानसिकता वाली भाजपा दे रही झूठे बयान : विनोद कुमार पांडेय

न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा के आरोपों पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा झूठ और नकारात्मकता की राजनीति कर रही है. पांडेय ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देने के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं और भाजपा के नेताओं को यह पच नहीं रहा. रांची में हाल में तैयार हुए एलिवेटेड कॉरिडोर पर सरपट दौड़ते वाहन भाजपा को खूब दिख रहे होंगे. हेमंत सरकार विकास के प्रति गंभीर है और नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है. ये सब भाजपा को न तो पचेगा और न ही भाजपा इतने बड़े फलक पर कभी काम कर पाएगी. वैसे भी भाजपा को जातिय भेदभाव की राजनीति करने में महारत हासिल है, लेकिन भाजपा का ये गंदा खेल को भी झारखंड की जनता ने पूरी तरह विफल कर दिया है. 
 
पांडेय ने कहा, “यह वही भाजपा है, जिसके शासनकाल में झारखंड की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई थीं और सिंचाई परियोजनाएं सिर्फ फाइलों में चलती थीं. हेमंत सरकार ने लंबित परियोजनाओं को गति दी है, सड़कें चौड़ी हो रही हैं, पुल-पुलियों का निर्माण तेजी से हो रहा है और गांव-गांव तक सिंचाई सुविधा पहुंच रही है. जहां तक अभियंताओं की नियुक्तियों का सवाल है, सारी प्रक्रिया चल रही है. भाजपा जानबूझकर तथ्य छिपा रही है.
 
भाजपा का सवाल हास्यप्रद :
दलमा में सावन महीने के दौरान लगाए गए शुल्क पर भी विनोद पांडेय ने भाजपा को आड़े हाथों लिया.  भाजपा जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश कर रही है. हेमंत सरकार आस्था का सम्मान करती है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दलमा क्षेत्र में रास्तों का विकास, पानी और स्वास्थ्य की व्यवस्था कर रही है.
 
विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा के पास झारखंड में कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे विकास के कार्यों पर सवाल उठाकर और सनातन धर्म के नाम पर राजनीति कर जनता को गुमराह करना चाहते हैं. “हेमंत सरकार विकास और न्याय के रास्ते पर है. भाजपा पर व्यंग करते हुए कहा कि कफन और पूजा सामग्री पर टैक्स लगाने वाले लोग, जनता से तरह - तरह के कर वसूलने वाले किस मुंह से सवाल कर रहे हैं, ये हास्यप्रद है. भाजपा को याद रखना चाहिए कि जनता ने 2019 में उनके झूठ और अहंकार को नकार दिया था. अब वे फिर वही पुरानी रणनीति अपना रहे हैं, लेकिन झारखंड की जनता जागरूक है और इस बार भी उन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी.
 

 

 

 

 

 

 
अधिक खबरें
Jharkhand Monsoon Session 2025: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 1 अगस्त से, इस दिन पेश होगा प्रथम अनुपूरक बजट
जुलाई 16, 2025 | 16 Jul 2025 | 9:28 AM

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का औपबंधिक कार्यक्रम मंगलवार को जारी किया गया. यह सत्र 1 अगस्त 2025 से प्रारंभ होगा और 7 अगस्त तक चलेगा. हालांकि, दो दिन की छुट्टी के कारण यह सत्र केवल पांच दिनों

CBI की बड़ी कार्यवाई, रिश्वत लेते पकड़े गए NHAI के दो अधिकारी
जुलाई 16, 2025 | 16 Jul 2025 | 9:11 AM

रिश्वत के मामले में सीबीआई ने एनएचएआई के दो अधिकारियों समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं. इन सभी पर झारखंड में एक राजमार्ग परियोजना से संबंधित लाखों रुपए घुस लेने का आरोप हैं. इस मामले में बीआई ने बीवीईपीएल के सीइओ को भी गिरफ्तार किया हैं.

बहरागोड़ा पुलिस के द्वारा यात्री वाहनों पर चलाया गया सघन जांच अभियान
जुलाई 16, 2025 | 16 Jul 2025 | 7:26 AM

मंगलवार को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अंतरराज्यीय एवं अंतरराष्ट्रीय यात्री वाहनों पर सघन जांच अभियान चलाया गया. यह कार्रवाई क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और संभावित संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए की गई. इस अभियान का नेतृत्व बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने किया. उनके साथ पुलिस बल के जवान कालियाडिंगा मुख्य चौक पर तैनात रहे.

Jharkhand Weather Update: झारखंड में भारी बारिश का कहर! 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
जुलाई 16, 2025 | 16 Jul 2025 | 6:57 AM

झारखंड में मानसून एक बार फिर से रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा हैं. मौसम विभाग ने बुधवार यानी आज राजधानी रांची समेत छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की हैं. मौसम विभाग ने गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया हैं. इन इलाकों में 16 जुलाई को मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई हैं.

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव और झारखंड के सचिव के साथ की बैठक
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 11:29 PM

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आज नई दिल्ली में ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव शैलेश कुमार सिंह एवं ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार के सचिव के. श्रीनिवासन से एक महत्वपूर्ण बैठक की. यह उच्चस्तरीय बैठक झारखंड में ग्रामीण विकास को गति देने तथा केंद्र और राज्य सरकार के बीच सहयोग को सशक्त बनाने पर केंद्रित रही.