Wednesday, Jul 16 2025 | Time 07:29 Hrs(IST)
  • डीवीसी बीटीपीएस में छाई ढुलाई को लेकर हाइवा ऑनर एसोसिएशन और विस्थापितों का अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू, नए टेंडर और बढ़े हुए भाड़े की मांग
  • बहरागोड़ा पुलिस के द्वारा यात्री वाहनों पर चलाया गया सघन जांच अभियान
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में भारी बारिश का कहर! 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
झारखंड


परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न, मंत्री दीपक बिरुआ ने दिए सख्त निर्देश

परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न, मंत्री दीपक बिरुआ ने दिए सख्त निर्देश

न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: राज्य परिवहन विभाग की अहम समीक्षा बैठक मंगलवार को संपन्न हुई, जिसमें मंत्री दीपक बिरुआ ने अधिकारियों को रेवेन्यू कलेक्शन में सुधार के लिए कड़े निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि हमारा विभाग राजस्व आधारित है, लेकिन हम लक्ष्य के अनुसार राजस्व संग्रह नहीं कर पा रहे हैं. 
 
बैठक के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को राजस्व संग्रह की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए और कहा कि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में विभाग ने 2400 करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसे समय पर पूरा करना जरूरी है.
 
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के प्रचार-प्रसार पर भी विशेष जोर देने की बात कही गई. मंत्री बिरुआ ने कहा कि इस योजना के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है, और इसके सफल क्रियान्वयन के लिए जन-जागरूकता अभियान को गति दी जानी चाहिए. बैठक में विभागीय सचिव, परिवहन आयुक्त सहित विभिन्न जिलों के परिवहन अधिकारी मौजूद रहे.
 
 
 

 

 

 

 

 

अधिक खबरें
Jharkhand Weather Update: झारखंड में भारी बारिश का कहर! 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
जुलाई 16, 2025 | 16 Jul 2025 | 6:57 AM

झारखंड में मानसून एक बार फिर से रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा हैं. मौसम विभाग ने बुधवार यानी आज राजधानी रांची समेत छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की हैं. मौसम विभाग ने गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया हैं. इन इलाकों में 16 जुलाई को मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई हैं.

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव और झारखंड के सचिव के साथ की बैठक
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 11:29 PM

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आज नई दिल्ली में ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव शैलेश कुमार सिंह एवं ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार के सचिव के. श्रीनिवासन से एक महत्वपूर्ण बैठक की. यह उच्चस्तरीय बैठक झारखंड में ग्रामीण विकास को गति देने तथा केंद्र और राज्य सरकार के बीच सहयोग को सशक्त बनाने पर केंद्रित रही.

कल से शुरू होगा फुटबॉल का रोमांच, 64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का होगा भव्य आगाज
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 11:20 PM

झारखंड में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से 64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कल दिनांक 16 जुलाई से 19 जुलाई 2025 तक किया जाएगा.

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से अहम मुलाक़ात, संगठन और विभागीय कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 11:13 PM

झारखंड के लोकप्रिय एवं कर्मठ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी आज दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की. यह भेंट मात्र औपचारिक नहीं रही, बल्कि संगठनात्मक मजबूती और विभागीय कार्यों पर गंभीर, विस्तृत और प्रभावशाली चर्चा का केंद्र बनी.

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, झारखंड में 2 लाख लाभुकों के लिए पीएम आवास (ग्रामीण) स्वीकृत कराने का आग्रह
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 11:05 PM

रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की. इस मुलाकात में झारखंड के ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं और उसके क्रियान्वयन पर रक्षा राज्य मंत्री ने चर्चा की. संजय सेठ ने प्रमुख रूप से झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना की स्थिति से केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री को अवगत कराया.