Saturday, Jul 19 2025 | Time 07:33 Hrs(IST)
  • Jharkhand Weather: झारखंड में मानसून का कहर! 23 और 24 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
झारखंड


बारिश के कारण सड़क पर बने गड्ढे में टोटो पलटा कई सवारी घायल

बारिश के कारण सड़क पर बने गड्ढे में टोटो पलटा कई सवारी घायल

आर्यन श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत


 कोडरमा/डेस्क: सतगावां कोडरमा - प्रखंड में  लगातार वारिश से लोग अस्त - व्यस्त  हैं ,  रोड में गड्ढे के कारण घटनाएं बढ़ गई है , सतगावां के अन्तर्गत गोहाल  के समीप रोड में गड्ढे के कारण ई - रिक्शा पलट गया जिससे कई लोगों को चोटें आई है . बताया जाता है कि बासोडीह से नासरगंज की ओर टोटो जा रहा था इसी बीच गोहाल के समीप रोड पर बड़े - बड़े गड्ढे में पहिया फसने से टोटो गड्ढे में पलट गया . सवाल उठता है कि रोड तो बना दिया जाता है लेकिन रोड का रख रखाव पर ध्यान नहीं देने के कारण आए दिन बड़ी संख्या में दुर्घटना देखने को मिल रही है .  हादसे के बाद तुरंत  दुकानदारों एवं राहगीरों ने मदद के लिए आगे आकर  टोटो को उठाया एवं घायलों की मदद की . स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां आसपास रोड हमेशा खराब रहता है जिसके कारण बराबर दुर्घटना होते रहती है  . सतगावां के निवासी संबंधित अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों से तत्काल रोड को दुरुस्त करने की अपील की गई है  ताकि आगे आने वाले दिनो में बड़ी दुर्घटना होने से बचाया जा सके 

 

अधिक खबरें
चाईबासा में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया, सड़कों पर किया प्रदर्शन
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:51 PM

सदर प्रखंड के तमाड़बाध पंचायत के पांच गांव दुम्बीसाई, तोलगोए, खप्पर साईं, सिकुरसाई, तामाडबाध और गौशाला में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अभियान में सभी मानकी मुंडा, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, कॉलेज के छात्रों एवं महिला समिति की सदस्यों ने पदयात्रा की.

लापरवाही की शिकार राज्य सरकार की छात्रों को वितरित की जाने साइकिल योजना
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:24 PM

राज्य सरकार के कल्याण विभाग की महती योजना अब अधिकारियों की लापरवाही का शिकार बन रहा है. गावों के गरीब छात्र छात्राएं को नियमित विद्यालय जाने की प्रतिबद्धता के तहत सरकार की कल्याण विभाग द्वारा हाईस्कूल पहुंचने के लिए साइकिल प्रदान करने की योजना संचालित की गई है. जिसके तहत चयनित छात्र छात्राओं की सूची उपलब्ध होते

केड़ में ट्रैक्टर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:17 PM

छिपादोहर थाना क्षेत्र के केड़ पंचायत अंतर्गत कारीमाटी (तेतर टोला) में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर के पलटने से चालक चंदन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. वह कारीमाटी गांव का रहने वाला था और पच्चु सिंह का पुत्र था. प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदन सिंह ट्रैक्टर से खेत जोत रहा था. खेत में अधिक कीचड़

झारखंड हाई कोर्ट से राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष काजल यादव को राहत, बर्खास्तगी का आदेश रद्द
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:10 PM

झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष काजल यादव को बड़ी राहत देते हुए उनकी बर्खास्तगी के आदेश को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने मामले को पुनर्विचार के लिए राज्य सरकार को लौटा दिया है और आदेश पारित करने से पहले प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

बहरागोड़ा में  मिशन उत्थान के तहत विशेष रूप से संवेदनशील जनजाति समूह का किया जा रहा ग्राउंड सर्वे
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:03 PM

जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के मार्गदर्शन में पूर्वी सिंहभूम जिला में 'मिशन उत्थान' के तहत बहरागोड़ा में निवासरत विशेष रूप से संवेदनशील जनजाति समूह की पहचान. उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति के मूल्यांकन एवं योजनाओं से आच्छादन सुनिश्चित करने हेतु ग्राउंड सर्वे अभियान प्रारंभ किया गया है. इस अभियान के तहत अबतक बहरागोड़ा