Saturday, Jul 19 2025 | Time 06:29 Hrs(IST)
  • Jharkhand Weather: झारखंड में मानसून का कहर! 23 और 24 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
झारखंड


बहरागोड़ा पुलिस के द्वारा यात्री वाहनों पर चलाया गया सघन जांच अभियान

बहरागोड़ा पुलिस के द्वारा यात्री वाहनों पर चलाया गया सघन जांच अभियान

न्यूज़11 भारत


बहरागोड़ा/डेस्क: मंगलवार को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अंतरराज्यीय एवं अंतरराष्ट्रीय यात्री वाहनों पर सघन जांच अभियान चलाया गया. यह कार्रवाई क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और संभावित संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए की गई. इस अभियान का नेतृत्व बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने किया. उनके साथ पुलिस बल के जवान कालियाडिंगा मुख्य चौक पर तैनात रहे.

 

इस दौरान हर गुजरने वाले यात्री वाहन की बारीकी से तलाशी ली गई.वाहनों की जांच के दौरान डिक्की, सीटों के नीचे, सामान रखने की जगहों तक को खंगाला गया. पुलिस ने सुनिश्चित किया कि पूरी जांच के बाद ही वाहन को गंतव्य की ओर रवाना किया जाए. जांच के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों, हेल्परों और ठेकेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नजर आए, तो तत्काल पुलिस या स्थानीय प्रशासन को सूचित करें. संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी के लिए विशेष गश्ती और खुफिया तंत्र भी सक्रिय हैं. स्थानीय लोगों ने इस पहल को सकारात्मक कदम बताया और कहा कि इससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूती मिलेगी. नागरिकों का मानना है कि ऐसे अभियान न केवल सुरक्षा को सुनिश्चित करते हैं, बल्कि अवांछनीय तत्वों पर नियंत्रण में भी सहायक होते हैं.

 

अधिक खबरें
चाईबासा में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया, सड़कों पर किया प्रदर्शन
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:51 PM

सदर प्रखंड के तमाड़बाध पंचायत के पांच गांव दुम्बीसाई, तोलगोए, खप्पर साईं, सिकुरसाई, तामाडबाध और गौशाला में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अभियान में सभी मानकी मुंडा, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, कॉलेज के छात्रों एवं महिला समिति की सदस्यों ने पदयात्रा की.

लापरवाही की शिकार राज्य सरकार की छात्रों को वितरित की जाने साइकिल योजना
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:24 PM

राज्य सरकार के कल्याण विभाग की महती योजना अब अधिकारियों की लापरवाही का शिकार बन रहा है. गावों के गरीब छात्र छात्राएं को नियमित विद्यालय जाने की प्रतिबद्धता के तहत सरकार की कल्याण विभाग द्वारा हाईस्कूल पहुंचने के लिए साइकिल प्रदान करने की योजना संचालित की गई है. जिसके तहत चयनित छात्र छात्राओं की सूची उपलब्ध होते

केड़ में ट्रैक्टर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:17 PM

छिपादोहर थाना क्षेत्र के केड़ पंचायत अंतर्गत कारीमाटी (तेतर टोला) में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर के पलटने से चालक चंदन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. वह कारीमाटी गांव का रहने वाला था और पच्चु सिंह का पुत्र था. प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदन सिंह ट्रैक्टर से खेत जोत रहा था. खेत में अधिक कीचड़

झारखंड हाई कोर्ट से राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष काजल यादव को राहत, बर्खास्तगी का आदेश रद्द
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:10 PM

झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष काजल यादव को बड़ी राहत देते हुए उनकी बर्खास्तगी के आदेश को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने मामले को पुनर्विचार के लिए राज्य सरकार को लौटा दिया है और आदेश पारित करने से पहले प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

बहरागोड़ा में  मिशन उत्थान के तहत विशेष रूप से संवेदनशील जनजाति समूह का किया जा रहा ग्राउंड सर्वे
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:03 PM

जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के मार्गदर्शन में पूर्वी सिंहभूम जिला में 'मिशन उत्थान' के तहत बहरागोड़ा में निवासरत विशेष रूप से संवेदनशील जनजाति समूह की पहचान. उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति के मूल्यांकन एवं योजनाओं से आच्छादन सुनिश्चित करने हेतु ग्राउंड सर्वे अभियान प्रारंभ किया गया है. इस अभियान के तहत अबतक बहरागोड़ा