Wednesday, Jul 16 2025 | Time 08:24 Hrs(IST)
  • बेरमो प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन, प्राप्त समस्याओं का त्वरित रूप से किया गया समाधान
  • पटना में CBI की रेड, इंस्पेक्टर सहित 2 कर्मियों को साथ ले गई टीम
  • झारखंड सरकार ने जारी की वीरता और सेवा पदकों की सूची, गिरिडीह एसपी डॉ विमल कुमार को मिलेगा पुलिस पदक
  • मैं आपका पड़ोसी बोल रहा हूं तकलीफ में हूं फेसबुक पर आया मैसेज, स्कैनर भेज खाते से निकल गए 50 हजार रूपए
  • दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी में स्थित शिव मंदिर में पूजा हेतु श्रद्धालुओं पर लगने वाला शुल्क को किया गया निरस्त
  • सांसद ढुल्लू महतो के अनुशंसा से चंडीपुर गांव में मिले ट्रांसफार्मर का हुआ उद्घाटन, रोशनी से गांव एक बार फिर हुआ जगमग
  • हनुमान प्रतिमा के प्रतिष्ठा को लेकर वर्षगांठ मनाया गया
  • भारत में टेस्ला का पहला शोरूम: अब भारत की सड़कों पर दौड़ेगी टेस्ला! हाईटेक Model Y की हुई लॉन्चिंग
  • भारत में टेस्ला का पहला शोरूम: अब भारत की सड़कों पर दौड़ेगी टेस्ला! हाईटेक Model Y की हुई लॉन्चिंग
  • Sawan 2025: शिवलिंग पर सावन के पहले बुधवार को चढ़ाएं ये चीजें, करियर में मिलेगी मनचाही तरक्की!
  • आरोही की मौत पर तेनुघाट न्यायलय ने तीन को दी जमानत और एक की जमानत खारिज
  • डुमरी में श्मशान घाट पर शवदाह गृह निर्माण की मांग, उपविकास आयुक्त को सौंपा गया आवेदन
  • डीवीसी बीटीपीएस में छाई ढुलाई को लेकर हाइवा ऑनर एसोसिएशन और विस्थापितों का अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू, नए टेंडर और बढ़े हुए भाड़े की मांग
  • बहरागोड़ा पुलिस के द्वारा यात्री वाहनों पर चलाया गया सघन जांच अभियान
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में भारी बारिश का कहर! 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
झारखंड


केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, झारखंड में 2 लाख लाभुकों के लिए पीएम आवास (ग्रामीण) स्वीकृत कराने का आग्रह

आवास के लाभुकों के लिए गंभीर है मोदी सरकार, शीघ्र सकारात्मक परिणाम मिलेंगे : संजय सेठ
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, झारखंड में 2 लाख लाभुकों के लिए पीएम आवास (ग्रामीण) स्वीकृत कराने का आग्रह

न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की. इस मुलाकात में झारखंड के ग्रामीण विकास  से जुड़ी योजनाओं और उसके क्रियान्वयन पर रक्षा राज्य मंत्री ने चर्चा की. संजय सेठ ने प्रमुख रूप से झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना की स्थिति से केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री को अवगत कराया.
 
संजय सेठ ने उन्हें बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण के अंतर्गत "आवास प्लस 2018" की सूची से झारखंड राज्य को अब तक 8,15,210 घरों का लक्ष्य आवंटित किया गया है. इसमें 7,40,973 लाभार्थियों के लिए आवास स्वीकृत किए गए हैं. 3,89,221 आवास पूर्ण हो चुके हैं. सेठ ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि "आवास प्लस 2018" की सूची में झारखंड राज्य के 222069 पात्र लाभार्थी अब भी शेष हैं, जिन्हें आवास प्रदान किया जाना अत्यंत आवश्यक है.
 
भारत सरकार द्वारा वर्ष 2024-25 की बजट घोषणा में ग्रामीण क्षेत्रों में 2 करोड़ अतिरिक्त आवासों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, ताकि 'सभी के लिए आवास' के संकल्प को साकार किया जा सके.
 
इसी आलोक में झारखंड राज्य के "आवास प्लस 2018" सूची में प्रतीक्षारत लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराने हेतु राज्य को अतिरिक्त 2,22,069 आवासों को शीघ्र आवंटित करने का आग्रह सेठ ने केंद्रीय मंत्री से किया. इस मुलाकात के बाद सेठ ने बताया कि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने झारखंड को आवास आवंटन हेतु सकारात्मक कदम उठाने की बात कही है. बहुत जल्द ही इसका परिणाम भी आ जाएगा. झारखंड के सभी जरूरतमंदों को आवास मिले यह मोदी सरकार की प्राथमिकता है, इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु मेरे आग्रह को स्वीकृति प्रदान की जाएगी. जल्द ही प्रतीक्षारत जरूरतमंदों को आवास उपलब्ध कराने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे.

 

 

 

अधिक खबरें
Jharkhand Weather Update: झारखंड में भारी बारिश का कहर! 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
जुलाई 16, 2025 | 16 Jul 2025 | 6:57 AM

झारखंड में मानसून एक बार फिर से रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा हैं. मौसम विभाग ने बुधवार यानी आज राजधानी रांची समेत छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की हैं. मौसम विभाग ने गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया हैं. इन इलाकों में 16 जुलाई को मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई हैं.

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव और झारखंड के सचिव के साथ की बैठक
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 11:29 PM

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आज नई दिल्ली में ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव शैलेश कुमार सिंह एवं ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार के सचिव के. श्रीनिवासन से एक महत्वपूर्ण बैठक की. यह उच्चस्तरीय बैठक झारखंड में ग्रामीण विकास को गति देने तथा केंद्र और राज्य सरकार के बीच सहयोग को सशक्त बनाने पर केंद्रित रही.

कल से शुरू होगा फुटबॉल का रोमांच, 64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का होगा भव्य आगाज
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 11:20 PM

झारखंड में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से 64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कल दिनांक 16 जुलाई से 19 जुलाई 2025 तक किया जाएगा.

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से अहम मुलाक़ात, संगठन और विभागीय कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 11:13 PM

झारखंड के लोकप्रिय एवं कर्मठ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी आज दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की. यह भेंट मात्र औपचारिक नहीं रही, बल्कि संगठनात्मक मजबूती और विभागीय कार्यों पर गंभीर, विस्तृत और प्रभावशाली चर्चा का केंद्र बनी.

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, झारखंड में 2 लाख लाभुकों के लिए पीएम आवास (ग्रामीण) स्वीकृत कराने का आग्रह
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 11:05 PM

रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की. इस मुलाकात में झारखंड के ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं और उसके क्रियान्वयन पर रक्षा राज्य मंत्री ने चर्चा की. संजय सेठ ने प्रमुख रूप से झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना की स्थिति से केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री को अवगत कराया.