Wednesday, Jul 16 2025 | Time 03:00 Hrs(IST)
झारखंड


विकास विरोधी मानसिकता वाली भाजपा दे रही झूठे बयान : विनोद कुमार पांडेय

“हेमंत सरकार के कार्यकाल में झारखंड ने विकास की नई ऊंचाइयां छुई हैं, भाजपा सिर्फ जनता को गुमराह कर रही है” - विनोद कुमार पांडेय
विकास विरोधी मानसिकता वाली भाजपा दे रही झूठे बयान : विनोद कुमार पांडेय

न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा के आरोपों पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा झूठ और नकारात्मकता की राजनीति कर रही है. पांडेय ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देने के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं और भाजपा के नेताओं को यह पच नहीं रहा. रांची में हाल में तैयार हुए एलिवेटेड कॉरिडोर पर सरपट दौड़ते वाहन भाजपा को खूब दिख रहे होंगे. हेमंत सरकार विकास के प्रति गंभीर है और नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है. ये सब भाजपा को न तो पचेगा और न ही भाजपा इतने बड़े फलक पर कभी काम कर पाएगी. वैसे भी भाजपा को जातिय भेदभाव की राजनीति करने में महारत हासिल है, लेकिन भाजपा का ये गंदा खेल को भी झारखंड की जनता ने पूरी तरह विफल कर दिया है. 
 
पांडेय ने कहा, “यह वही भाजपा है, जिसके शासनकाल में झारखंड की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई थीं और सिंचाई परियोजनाएं सिर्फ फाइलों में चलती थीं. हेमंत सरकार ने लंबित परियोजनाओं को गति दी है, सड़कें चौड़ी हो रही हैं, पुल-पुलियों का निर्माण तेजी से हो रहा है और गांव-गांव तक सिंचाई सुविधा पहुंच रही है. जहां तक अभियंताओं की नियुक्तियों का सवाल है, सारी प्रक्रिया चल रही है. भाजपा जानबूझकर तथ्य छिपा रही है.
 
भाजपा का सवाल हास्यप्रद :
दलमा में सावन महीने के दौरान लगाए गए शुल्क पर भी विनोद पांडेय ने भाजपा को आड़े हाथों लिया.  भाजपा जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश कर रही है. हेमंत सरकार आस्था का सम्मान करती है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दलमा क्षेत्र में रास्तों का विकास, पानी और स्वास्थ्य की व्यवस्था कर रही है.
 
विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा के पास झारखंड में कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे विकास के कार्यों पर सवाल उठाकर और सनातन धर्म के नाम पर राजनीति कर जनता को गुमराह करना चाहते हैं. “हेमंत सरकार विकास और न्याय के रास्ते पर है. भाजपा पर व्यंग करते हुए कहा कि कफन और पूजा सामग्री पर टैक्स लगाने वाले लोग, जनता से तरह - तरह के कर वसूलने वाले किस मुंह से सवाल कर रहे हैं, ये हास्यप्रद है. भाजपा को याद रखना चाहिए कि जनता ने 2019 में उनके झूठ और अहंकार को नकार दिया था. अब वे फिर वही पुरानी रणनीति अपना रहे हैं, लेकिन झारखंड की जनता जागरूक है और इस बार भी उन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी.
 

 

 

 

 

 

 
अधिक खबरें
कल से शुरू होगा फुटबॉल का रोमांच, 64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का होगा भव्य आगाज
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 11:20 PM

झारखंड में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से 64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कल दिनांक 16 जुलाई से 19 जुलाई 2025 तक किया जाएगा.

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से अहम मुलाक़ात, संगठन और विभागीय कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 11:13 PM

झारखंड के लोकप्रिय एवं कर्मठ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी आज दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की. यह भेंट मात्र औपचारिक नहीं रही, बल्कि संगठनात्मक मजबूती और विभागीय कार्यों पर गंभीर, विस्तृत और प्रभावशाली चर्चा का केंद्र बनी.

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, झारखंड में 2 लाख लाभुकों के लिए पीएम आवास (ग्रामीण) स्वीकृत कराने का आग्रह
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 11:05 PM

रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की. इस मुलाकात में झारखंड के ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं और उसके क्रियान्वयन पर रक्षा राज्य मंत्री ने चर्चा की. संजय सेठ ने प्रमुख रूप से झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना की स्थिति से केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री को अवगत कराया.

रांची रेंज के प्रभारी DIG बने इंद्रजीत महथा
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 8:49 AM

IPS इंद्रजीत महथा को रांची रेंज के प्रभारी DIG बनाया गया है. इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है.

JSSC-CGL पेपर लीक मामला: CBI जांच को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई 19 अगस्त को
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 10:56 PM

JSSC-CGL (कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा) पेपर लीक मामले में CBI जांच की मांग को लेकर दायर याचिका पर अब हाईकोर्ट 19 अगस्त को सुनवाई करेगा. यह मामला मंगलवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध था, लेकिन उस दिन सुनवाई नहीं हो सकी.