झारखंड » रांचीPosted at: मई 16, 2025 रांची के गोंदा थाना क्षेत्र से नशे के 5 सौदागर गिरफ्तार, 88.63 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के गोंदा थाना क्षेत्र से नशे के 5 सौदागर गिरफ्तार किए गए हैं. गिरफ्तार अपराधियों में गुंजन कुमार सिंह, दुर्गा कुमार सिंह, रंजन बैठा, अमरजीत यादव और सागर कुमार शामिल हैं. गिरफ्तार नशे के सौदागरों के पास से 88.63 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ है. सभी को NDPS ACT के तहत गिरफ्तार किया गया. ब्राउन शुगर के मास्टर माइंड दुर्गा कुमार सिंह सहित 5 की गिरफ्तारी हुई है. सभी रांची के गोंदा थाना क्षेत्र सहित कई इलाके में ब्राउन शुगर का कारोबार करते थे. गिरफ्तार अपराधियों का पहले से अपराधिक इतिहास रहा है.