Wednesday, Jul 16 2025 | Time 09:58 Hrs(IST)
  • Jharkhand Monsoon Session 2025: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 1 अगस्त से, इस दिन पेश होगा प्रथम अनुपूरक बजट
  • CBI की बड़ी कार्यवाई, रिश्वत लेते पकड़े गए NHAI के दो अधिकारी
  • 1 अगस्त से फिर उड़ान भरेगी एयर इंडिया की उम्मीद, अंतरराष्ट्रीय सेवाएं धीरे-धीरे होंगी बहाल
  • गढ़वा में मनरेगा योजना में अनियमितता उजागर, गढ़वा डीसी की बड़ी कार्रवाई, मुखिया के वित्तीय शक्ति जब्त, कई मनरेगा कर्मी को कार्यमुक्त एवं निलंबित!
  • ऑपरेशन “जन जागरण” के तहत मुरी स्टेशन पर आरपीएफ ने यात्रियों को किया जागरूक
  • दिउड़ी मंदिर पर फिर गरमाया माहौल, सौंदर्यीकरण को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध
  • बारापलासी-नोनीहाट रेल्वे स्टेशन के किमी/नं-93/7 के बीच स्थानीय व्यक्ति की ट्रेन से कटकर हुई मौत
  • सिल्ली के सिंगपुर चौक में घर गिरने से बाल-बाल बचे मां बेटे
  • बेरमो प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन, प्राप्त समस्याओं का त्वरित रूप से किया गया समाधान
  • पटना में CBI की रेड, इंस्पेक्टर सहित 2 कर्मियों को साथ ले गई टीम
  • झारखंड सरकार ने जारी की वीरता और सेवा पदकों की सूची, गिरिडीह एसपी डॉ विमल कुमार को मिलेगा पुलिस पदक
  • मैं आपका पड़ोसी बोल रहा हूं तकलीफ में हूं फेसबुक पर आया मैसेज, स्कैनर भेज खाते से निकल गए 50 हजार रूपए
  • दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी में स्थित शिव मंदिर में पूजा हेतु श्रद्धालुओं पर लगने वाला शुल्क को किया गया निरस्त
  • सांसद ढुल्लू महतो के अनुशंसा से चंडीपुर गांव में मिले ट्रांसफार्मर का हुआ उद्घाटन, रोशनी से गांव एक बार फिर हुआ जगमग
  • हनुमान प्रतिमा के प्रतिष्ठा को लेकर वर्षगांठ मनाया गया
झारखंड


Jharkhand Weather update: सावधान! झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, रांची समेत कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

Jharkhand Weather update: सावधान! झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, रांची समेत कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में आज यानी मंगलवार को मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है. राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में अधिक से बहुत अधिक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. कोल्हान प्रमंडल के जिलों में रेड अलर्ट और रांची, खूंटी, गुमला व सिमडेगा जैसे इलाकों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है.
 
इन जिलों में भारी बारिश का खतरा
मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के मुताबिक पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, बोकारो, हजारीबाग, खूंटी, गुमला, रामगढ़ और रांची जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में अत्यधिक बारिश होने की आशंका है. वहीं, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज समेत उत्तर-मध्य भागों में येलो अलर्ट जारी है.
 
जिला प्रशासन ने नदी, तालाब और जलप्रपात के पास नहीं जाने की चेतावनी दी है. सभी थानों को भी निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया गया है ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके.
 
मौसम में बदलाव की वजह
रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और बांग्लादेश के आसपास बना निम्न दबाव क्षेत्र अब एक अवदाब में तब्दील हो गया है. 14 जुलाई की सुबह यह कोलकाता से करीब 70 किलोमीटर उत्तर-पूर्व और वर्दवान से 100 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व में केंद्रित था. अगले 24 घंटों में यह सिस्टम झारखंड होते हुए उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा, जिससे भारी बारिश की संभावना है.
 
सोमवार को भी झरता रहा पानी
सोमवार को रांची में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश रुक-रुक कर होती रही. पूरे दिन बादल छाए रहे और बारिश की रिमझिम फुहारों ने मौसम को सुहाना तो बनाया, लेकिन जनजीवन प्रभावित हुआ.
 
रांची में 3.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. अधिकतम तापमान 27.4°C और न्यूनतम 23.4°C रहा. जमशेदपुर में 14.4 मिमी, डालटनगंज में 21.2 मिमी और बोकारो में 5 मिमी वर्षा दर्ज की गई.
 
बारिश की वजह से बाजारों में सन्नाटा पसर गया. शाम ढलते ही दुकानों ने जल्द ही अपने शटर गिरा दिए.
 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

अधिक खबरें
CBI की बड़ी कार्यवाई, रिश्वत लेते पकड़े गए NHAI के दो अधिकारी
जुलाई 16, 2025 | 16 Jul 2025 | 9:11 AM

रिश्वत के मामले में सीबीआई ने एनएचएआई के दो अधिकारियों समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं. इन सभी पर झारखंड में एक राजमार्ग परियोजना से संबंधित लाखों रुपए घुस लेने का आरोप हैं. इस मामले में बीआई ने बीवीईपीएल के सीइओ को भी गिरफ्तार किया हैं.

बहरागोड़ा पुलिस के द्वारा यात्री वाहनों पर चलाया गया सघन जांच अभियान
जुलाई 16, 2025 | 16 Jul 2025 | 7:26 AM

मंगलवार को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अंतरराज्यीय एवं अंतरराष्ट्रीय यात्री वाहनों पर सघन जांच अभियान चलाया गया. यह कार्रवाई क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और संभावित संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए की गई. इस अभियान का नेतृत्व बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने किया. उनके साथ पुलिस बल के जवान कालियाडिंगा मुख्य चौक पर तैनात रहे.

Jharkhand Weather Update: झारखंड में भारी बारिश का कहर! 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
जुलाई 16, 2025 | 16 Jul 2025 | 6:57 AM

झारखंड में मानसून एक बार फिर से रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा हैं. मौसम विभाग ने बुधवार यानी आज राजधानी रांची समेत छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की हैं. मौसम विभाग ने गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया हैं. इन इलाकों में 16 जुलाई को मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई हैं.

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव और झारखंड के सचिव के साथ की बैठक
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 11:29 PM

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आज नई दिल्ली में ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव शैलेश कुमार सिंह एवं ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार के सचिव के. श्रीनिवासन से एक महत्वपूर्ण बैठक की. यह उच्चस्तरीय बैठक झारखंड में ग्रामीण विकास को गति देने तथा केंद्र और राज्य सरकार के बीच सहयोग को सशक्त बनाने पर केंद्रित रही.

कल से शुरू होगा फुटबॉल का रोमांच, 64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का होगा भव्य आगाज
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 11:20 PM

झारखंड में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से 64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कल दिनांक 16 जुलाई से 19 जुलाई 2025 तक किया जाएगा.