Sunday, Jun 8 2025 | Time 02:45 Hrs(IST)
झारखंड » हजारीबाग


हजारीबाग लोकसभा: भाजपा सांसद प्रत्याशी की पत्नी निशा जायसवाल पहुंची चौपारण, कई गांवों में पति के पक्ष में चलाया जनसंपर्क

अनोखे तरीके से हंसते- हंसाते, गाते झूमते हुए मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में किया जागरूक
हजारीबाग लोकसभा: भाजपा सांसद प्रत्याशी की पत्नी निशा जायसवाल पहुंची चौपारण, कई गांवों में पति के पक्ष में चलाया जनसंपर्क
प्रशांत शर्मा/न्यूज़11 भारत 

हजारीबाग/डेस्क:-हजारीबाग लोक सभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के नामांकन के दूसरे ही दिन उनकी धर्मपत्नी निशा जायसवाल ने भी चुनाव प्रचार शुरू कर दिया. भाजपा महिला मोर्चा, हजारीबाग की अध्यक्ष रेणुका कुमारी की अगुवाई में उन्होंने गुरुवार को बरही विधानसभा क्षेत्र के चौपारण प्रखंड स्थित चौपारण भाजपा पूर्वी मंडल और बरही मण्डल से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत की. मनीष जायसवाल की पत्नी निशा जायसवाल ने भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों और अपने साथियों के साथ चौपारण प्रखंड स्थित ग्राम पांडेयवारा, सेलहारा और बरही प्रखण्ड स्थित बरहीडीह में तूफानी जनसंपर्क अभियान चलाया. निशा जायसवाल ने अनोखे तरीके से हंसते- हंसाते, गाते झूमते हुए मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में जागरूक किया और राष्ट्रहित और समाजहित में भाजपा के पक्ष में कमल फूल छाप पर मतदान करने की अपील की .

 

मौके पर विशेषरूप से उनके साथ उनके साथ भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रेणुका साहू, सत्यभामा, रिंकी विश्वकर्मा, सुनीता देवी, इंदु देवी, मनोरमा राणा, कंचन देवी, रानी शुक्ला, सुभाषो राणा और निशा जायसवाल की सहेली रूपा सिंह, रीना गुप्ता, मीता अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, दिप्ती अग्रवाल, मेघा अग्रवाल सहित अन्य कई जन शामिल रहीं.
अधिक खबरें
पकरी बरवाडीह 100 एकड़ अवैध खनन मामला: CID ने तत्कालीन डीएफओ के खिलाफ एसीबी जांच की मांगी अनुमति, वन विभाग खामोश
जून 07, 2025 | 07 Jun 2025 | 11:42 AM

बड़कागांव स्थित पकरी बरवाडीह कोयला परियोजना में 100 एकड़ जमीन में अवैध खनन मामले में बड़ी लापरवाही और साजिश की परतें खुल रही हैं. इस मामले में सीआईडी ने तत्कालीन वन प्रमंडल अधिकारी (डीएफओ) आरएन मिश्रा के खिलाफ एसीबी जांच की अनुशंसा की हैं.

कोलवरिया में हाथियों के द्वारा पांच घरों को किया गया ध्वस्त
जून 05, 2025 | 05 Jun 2025 | 2:00 PM

बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के गोरहर पंचायत अंतर्गत बाराटांड के कोलवरिया में हाथियों के द्वारा मुनिया देवी पति मुन्ना कोल,सावित्री देवी पति वासुदेव कॉल,संझवा देवी पति दासो कॉल , कदमी देवी पति पुनीत कॉल,गुजरी देवी पति चंद्रिका कॉल के घर में घुसकर दीवाल को तोड़ दिया और सभी के घरों को काफी नुकसान पहुंचा है. सभी के घरों में रखे अनाज को खा गया. वही मुनिया देवी के घर में एक बोरा चावल 50 किलो गेहूं, आलू को चट कर गया. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि छोटन कॉल,डॉक्टर कुंजलाल महतो, पंचायत समिति प्रतिनिधि राजकुमार गिरी ने घटना का जायजा

अवैध बालू पर बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर जब्त
जून 05, 2025 | 05 Jun 2025 | 1:52 PM

चौपारण थाना क्षेत्र के आश्रयणी क्षेत्र में अवैध बालू उठाव की रोकथाम को लेकर वन विभाग की टीम ने चौपारण पुलिस के सहयोग से बड़ी कार्रवाई की. थाना क्षेत्र अंतर्गत मुड़िया जंगल से बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त किए गए, जिन्हें वन रेंज कार्यालय लाया गया है.

चंदा लेने को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक लड़की घायल, थाना में दिया गया आवेदन
जून 03, 2025 | 03 Jun 2025 | 8:47 AM

चंदा लेने को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक लड़की घायल को लेकर थाना में आवेदन दिया गया हैं. बरही के बरकट्ठा थाना क्षेत्र के बंडासिंगा निवासी निकिता कुमारी 20 वर्ष पिता राज किरण बरनवाल के द्वारा गोरहर थाना में

एनटीपीसी द्वारा FC शर्तो का उल्लंघन कर ट्रांसपोर्टेशन के मामले एनजीटी ने जारी किया नोटिस
जून 02, 2025 | 02 Jun 2025 | 8:06 AM

झारखंड राज्य के हजारीबाग जिले के बड़कागांव में एनटीपीसी पंकरी बरवाडीह कोल परियोजना द्वारा EC के शर्तो में संशोधन लेकर जिले के वन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से भारत सरकार द्वारा FOREST CLEARANCE स्टेज 2, F.No 8-56/2009-FC के शर्त संख्या 9 का उल्लंघन कर सड़क मार्ग कोयला परिवहन किए जाने के संबंध में गुरुवार को राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) के नई दिल्ली ने शाखा के प्रधान बेंच में सुनवाई के बाद नोटिस जारी करने का आदेश दिया हैं.