Monday, Jun 3 2024 | Time 04:36 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » हजारीबाग


हजारीबाग लोकसभा: मनीष जायसवाल के लिए उनकी पत्नी कड़ी धूप में कर रही हैं सघन चुनाव प्रचार

हजारीबाग नगर क्षेत्र के कई वार्डों में चलाया डोर टू डोर कैंपेन, कमल फूल छाप पर मतदान करने की अपील
हजारीबाग लोकसभा: मनीष जायसवाल के लिए उनकी पत्नी कड़ी धूप में कर रही हैं सघन चुनाव प्रचार

प्रशांत शर्मा/न्यूज़11 भारत 

हजारीबाग/डेस्क:लोकसभा क्षेत्र के एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार मनीष जायसवाल के लिए उनकी धर्मपत्नी निशा जायसवाल कड़ी धूप में खूब पसीना बहा रही हैं. पिछले तीन दिनों से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा में उनका तूफानी जनसंपर्क अभियान चल रहा है. बरही विधानसभा और बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के बाद रविवार की मनीष जायसवाल की पत्नी निशा जायसवाल ने हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के हजारीबाग नगर निगम इलाके के कई वार्डों में घुम-घुमकर डोर-टू- डोर कैंपेन किया और भाजपा के पक्ष में कमल फूल छाप पर मतदान करने का अपील किया. निशा जायसवाल का चुनावी कैंपेन को लोगों का खूब प्यार, आशिर्वाद और समर्थन मिल रहा है. उनका यह कैंपेन भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रेणुका साहू के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा की दर्जनों सक्रिय नेत्रियों की उपस्थिति में चल रहा है. उनके साथ सैकड़ों की संख्या में महिला समर्थक चल रही है. जिसमें सभी भाजपा के रंग में रंगी हैं और उनके साथ चल रहा नुक्कड़ नाटक का टीम मोदी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को जागरूक भी कर रही हैं. निशा जायसवाल भी नुक्कड टीम का उत्साह बढ़ाती दिख रही हैं.

अधिक खबरें
हजारीबाग में सड़क पर उतरे पूर्व सैनिक, रांची में सैनिक की पत्नी के साथ दुष्कर्म का किया विरोध
जून 02, 2024 | 02 Jun 2024 | 4:25 PM

हजारीबाग में पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोशिएशन एवं अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के द्वारा संयुक्त रूप से आक्रोश रैली निकाला गया. बताते चलें आर्मी में सेवारत जवान जो लद्दाख में पोस्टेड हैं, उनकी पत्नी नामकुम थाना क्षेत्र रांची में अपने बच्चों के साथ अपने अर्ध निर्मित घर में रह रही है

अखंड हरि कीर्तन में प्रसाद खाने से 200 से अधिक लोग बीमार, अस्पताल में चल रहा इलाज
जून 02, 2024 | 02 Jun 2024 | 2:00 AM

हजारीबाग के बरही से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां एक साथ 200 से अधिक लोगों की अचानक तबीयत खराब हो गई है. सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, जिला के बेंदगी गांव में अखंड हरि कीर्तन समारोह का आयोजन किया गया था

हजारीबाग के पर्यटक स्थल: कनहरी पहाड़ खुद में एक इतिहास को संजोए हुए है, कभी इस पहाड़ की चोटी से निकलती अजान से उठता था शहर
जून 02, 2024 | 02 Jun 2024 | 1:40 PM

हजारीबाग का गौरव और महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में अपनी पहचान बना चुके कनहरी पहाड़ का इतिहास बहुत पुराना रहा है. ये पहाड़ यहां के लोगो के लिए पहाड़ नहीं बल्कि एक विरासत एक अमूल्य धरोहर है. तीरनूमा आकार की इस पहाड़ी का नाम लार्ड कैनरी के नाम पर ही इसका नाम कैनरी पड़ा जो अंपभ्रशित होकर कनहरी बोला जाने लगा.

दो घरों से डोडा गांजा पुलिस ने किया जब्त
जून 02, 2024 | 02 Jun 2024 | 9:51 AM

चौपारण थाना क्षेत्र के बनियाटांड़ गांव के संतोष कुमार के घर से और कबिलाश गांव से पवन टूटी के घर से डोडा गांजा पुलिस ने जब्त किया.

हजारीबाग जिले का पारा 42 डिग्री के पार पहुंचने से घरों से कम निकल रहे लोग
जून 02, 2024 | 02 Jun 2024 | 8:35 AM

जिले में भीषण गर्मी और लू ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा था. हालांकि शनिवार को जिले के कई इलाकों में बारिश भी हुई. इससे मौसम का मिजाज भी बदला. पहले दिन में लोग घरों से निकलने में परहेज कर रहे थे. भीषण गर्मी और लू से बाजार भी अछूता नहीं रहा. बाजार के कारोबार पर भी प्रतिकूल असर दिखा. जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के हाट-बाजारों में ग्राहक कम आ रहे है.