Thursday, Jun 26 2025 | Time 00:29 Hrs(IST)
झारखंड


गुमला पुलिस को मिली बड़ी सफलता, छापेमारी में JJMP का सक्रिय सदस्य फिरोज अंसारी गिरफ्तार

गुमला पुलिस को मिली बड़ी सफलता, छापेमारी में JJMP का सक्रिय सदस्य फिरोज अंसारी गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत


गुमला/डेस्क: मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार तथा महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर लगातार नक्सलियों के विरुध अभियान चलाया जा रहा हैं. इसी क्रम में दिनांक 23.06.25 को पुलिस अधीक्षक, गुमला को गुप्त सूचना मिली कि बिशुनपुर थाना अन्तर्गत ग्राम घाघरा के जंगलो में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के सुप्रिमो रविन्द्र यादव अपने दस्ता के साथ भ्रमणशील है. एवं कोई बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है. 

 

उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक गुमला के निर्देश पर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी गुमला के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. जिसमें झारखंड जगुवार के ए०जी०-39 के साथ संयुक्त रूप से बिशुनपुर थाना के रिजर्व बल छापामारी अभियान टीम में शामिल किये गये. इस सूचना का सन्हा दर्ज करते हुए छापामारी टीम ग्राम-घाघरा के जंगल में पहुंची. जैसे ग्राम घाघरा पहुंचे तो देखे कि कुछ व्यक्ति हथियार के साथ गावं के सामने वाले जंगल में है. छापामारी दल को अपनी ओर आता देख सभी संदिग्ध व्यक्ति (जेजेएमपी) जंगल की ओर भागने लगे. 

 

जिनमें से एक व्यक्ति को छापामारी टीम के द्वारा घेराबंदी करते हुए खदेड़ कर पकड़ लिया गया. पकड़ाये व्यक्ति का नाम पता कड़ाई से पूछने पर उसने अपना नाम जेजेएमपी का सक्रिय सदस्य फिरोज अंसारी, उम्र करीब 35 वर्ष, पे० कलीम अंसारी उर्फ कलीम असारी सा० रूबेद, थाना जोबांग जिला लोहरदगा बताया जो झारखंड सरकार के आत्म समर्पण निति के अंतर्गत पाँच लाख का इनामी घोषित है जिसकी तलाशी के दौरान उसके पास से एक 303 राईफल, एक पीठ्ठु बैंग पाया गया. इस संबंध में पाये गये अन्यानेस्त्र के बारें में कागजात की मांग की गई तो दिखाने में असफल रहा. चूंकि बिना अनुज्ञप्ति के अग्नयास्त्र एवं गोली रखना एवं प्रयोग करना एक संज्ञेय अपराध है. उक्त अपराध के विरूद्ध आज उन्हें विधिवत गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरासत में अग्रसारित किया जा रहा है.

 

जप्त समानों को विवरणी-

1. एक 303 राईफल

2. 303 राईफल का 200 (दो सौ) राउंड जिंदा गोली

3. 7.62 एम०एम० का 150 (एक सौ पंचास जिंदा गोली

4. तीन स्मार्टफोन

5. दो की पैड

6. दो डायरी

7. एक मोबाईल का चार्जर

8. एक जियो कंपनी का राउटर

9. एक पिठ्ठु बैंग

 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

1. फिरोज अंसारी, उम्र करीब 35 वर्ष, पे० कलीम अंसारी उर्फ कलीम असारी सा० रूबेद, थाना जोबांग जिला लोहरदगा.

 

छापामारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी का नाम-

1. सुरेश प्रसाद यादव, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी गुमला.

2. विनय कुमार, पुलिस निरीक्षक, गुमला अंचल

3. राकेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी, बिशुनपुर थाना 

4. पुनित मिंज, थाना प्रभारी घाघरा थाना

5. पु०अ०नि० तरूण कुमार

6. पु०अ०नि० मो० जहांगीर

7. आ०स० 35 निरज कुमार तिवारी एवं आ०स० 2370 मो० जावेद अख्तर

8. बिशुनपुर थाना रिजर्व गार्ड एवं गुमला क्यू०आर०टी० बल

 

आपराधिक इतिहास

1. जोबांग थाना कांड सं0 04/2010, दि० 24.06.2010 धारा-147/148/149/341/342/504/385/379 भा०द०वि० एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट

2. जोबांग थाना कांड सं० 08/2010, दि० 01.10.2010 धारा-25 (1-B) a/26 Arms Act एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट

3. सेन्हा थाना कांड सं0 41/2019 दिनांक 13.06.2019 धारा 147/148/149/307/186/353 भा०द०वि० 25(1-B)a/25(1-A)/26(i)(ii)/27(i) (ii)/35 Arms Act एवं 10/13/16/17 UAP Act-1969 तथा 17 सी०एल०ए० एक्ट

4. सेन्हा थाना कांड सं0 66/2023 दिनांक 15.05.2023 धारा 147/148/149/341/342/504/506/364/307 भा०द०वि० एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट

5. सेन्हा थाना कांड सं0 27/2023 दिनांक 24.02.2023, धारा 386/387 भा०द०9 वि० एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट

6. लोतहार थाना कांड सं0 12/2016, धारा 364/365 भा०द०वि० एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट

7. लोतहार थाना कांड सं0 21/2017, दिनांक 07.02.2017, धारा-147/148/149/341/323//384/386/307/379/427/504/506 भा०द०वि०, एवं 10/13/16/17 UAP Act-1969

8. लोतहार थाना कांड सं0 236/2021, दिनांक 30.09.2021, धारा-147/148/149/333/353/307/302/120बी भा०द०वि०, 25 (1-A)/25(1-AA)/26(2)/27/35 Arms Act, 10/13/16/17 UAP Act-1969, तथा 17 सी०एल०ए० एक्ट

9. लोतहार थाना कांड सं0 284/2022, दिनांक 22.11.2022, धारा-147/148/149/353/307 / 120बी भा०द०वि०, 25 (1-A)/25 (1-AA)/26(2)/27/35 Arms Act, 10/13/16/17 UAP Act -1969, एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट

10. कुरुमगड़ थाना कांड सं0 25/21 दिनांक 29.11.21 धारा-364/365/427/34 भा०द०वि० एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट.

11. चैनपुर थाना कांड सं0 05/22 दि० 29.03.22 धारा-307/302/120बी भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट.

 


 

 

 


 


 


 


 


 


 


 


 

अधिक खबरें
मानव तस्करी के विरुद्ध ऑपरेशन 'AAHT' के तहत हटिया रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 5 नाबालिग मुक्त, 1 आरोपी गिरफ्तार
जून 25, 2025 | 25 Jun 2025 | 10:01 PM

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मानव तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन 'AAHT' के अंतर्गत एक अहम सफलता हासिल की है. RPF हटिया पोस्ट, CIB/RPF रांची और फ्लाइंग टीम रांची ने संयुक्त रूप से 24 जून को हटिया रेलवे स्टेशन पर एक विशेष चेकिंग अभियान के दौरान मानव तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए पाँच नाबालिग लड़कों को मुक्त कराया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया.

गुरुजी शिबू सोरेन से मिलने दिल्ली पहुंचे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
जून 25, 2025 | 25 Jun 2025 | 9:36 PM

राज्यपाल संतोष गंगवार ने आज दिल्ली में इलाजरत झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना. राज्यपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन से आज दिल्ली स्थित गंगाराम अस्पताल में भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उपस्थित चिकित्सकों से उनके उपचार की प्रगति के संबंध में चर्चा की. मैं ईश्वर से उनके शीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की पहल - बीडीओ रेश्मा रेखा मिंज
जून 25, 2025 | 25 Jun 2025 | 9:34 PM

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान एवं प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान योजना के तहत अंतिम दिन बुधवार को बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र के ग्राम हरातू पँचायत सचिवालय परिसर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का उद्देश्य अनुसूचित जनजाति समुदाय के परिवारों को केंद्र प्रायोजित योजनाओं का लाभ उनके गांव में ही उ

लोक लेखा समिति के सभापति मनोज कुमार यादव ने शिकायतों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की
जून 25, 2025 | 25 Jun 2025 | 9:19 PM

लोक लेखा समिति के सभापति मनोज कुमार यादव की अध्यक्षता की उपस्थिति में परिसदन सभागार में बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में समिति सदस्य सुखराम उरांव, अमित कुमार यादव समीर कुमार महान्ती, जगत माझी शामिल थे. बैठक के दौरान लोक लेखा समिति के सभापति एवं सदस्यों के द्वारा विभिन्न विभाग से संबंधित समिति को प्राप्त

सिल्ली में बाघ को सफलतापूर्वक किया गया रेस्क्यू, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
जून 25, 2025 | 25 Jun 2025 | 9:02 PM

सिल्ली प्रखंड के कोचो पंचायत अंतर्गत मारदू गांव में सोमवार सुबह बाघ जैसे जानवर के प्रवेश से मचे हड़कंप के बाद अब राहत की खबर सामने आई है. पलामू टाइगर रिजर्व की विशेष रेस्क्यू टीम ने लंबे और सतर्क प्रयासों के बाद बाघ को सुरक्षित तौर पर रेस्क्यू कर लिया है.