Sunday, Jun 8 2025 | Time 02:25 Hrs(IST)
झारखंड » गिरिडीह


शिव शक्ति धाम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, 701 महिलाएं कलश यात्रा में शामिल रहीं

शिव शक्ति धाम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, 701 महिलाएं कलश यात्रा में शामिल रहीं
भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क:- गांडेय प्रखंड के पुराना बाजार स्थित नव निर्मित शिव शक्ति धाम मंदिर में मंगलवार से पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया. यज्ञाचार्य पंडित श्री चिंतामणि कम्हें जी की अगुवाई में यह अनुष्ठान विधिवत प्रारंभ हुआ.

 

कलश यात्रा यज्ञ परिसर से प्रारंभ होकर पुराना बाजार, गांडेय बाजार, मोहदा मोड़ होते हुए छठ तालाब तक पहुंची. तालाब तट पर कलश पूजन के साथ जल भरण की विधि संपन्न करवाई गई. इस दौरान मुख्य यजमान सहित श्रद्धालुओं ने हनुमान मंदिर, दुबे बाबा स्थल, प्रखंड परिसर स्थित शिव मंदिर, अन्नपूर्णा मंडा व दुर्गा मंडा में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया.

 

गांडेय बाजार, भयहरण मंडा और मोहनडीह होते हुए कलश यात्रा पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंचकर सम्पन्न हुई. यात्रा में कुल 701 महिलाओं और कन्याओं ने भगवा वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लेकर भाग लिया. पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा और जय घोषों से क्षेत्र गूंज उठा.

 

मुख्य यजमान रामधनी राम एवं गांडेय पंचायत के मुखिया अमृत लाल पाठक कलश यात्रा में सबसे आगे चल रहे थे. उनके साथ प्रमुख राजकुमार पाठक, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनंदन पाठक, जिला परिषद अध्यक्षा मुनिया देवी, पूर्व विधायक जय प्रकाश वर्मा, मनीष कुमार, माहुरी वैश्य महामंडल के वरीय उपाध्यक्ष प्रकाश सेठ, राजेन्द्र तर्वे, उमाशंकर चरण पहाड़ी व प्रदीप कुमार सहित कई गणमान्य लोग जयकारे लगाते हुए शामिल हुए.

 

यात्रा के दौरान ढोल, नगाड़ा, शंख, बैंड-बाजा समेत विभिन्न वाद्य यंत्रों की ध्वनि से वातावरण गूंजायमान रहा. श्रद्धालु 'हर हर महादेव', 'जय श्रीराम', 'जय मां दुर्गा' जैसे धार्मिक नारों के साथ आगे बढ़ते रहे.

 

बताया गया कि यज्ञ के दौरान प्रतिदिन पूजा-अर्चना विधिपूर्वक संपन्न की जाएगी. वहीं रात्रि में वृंदावन से पधारे कथावाचक श्री सत्यांशु जी महाराज द्वारा शिव पुराण की कथा का वाचन किया जाएगा.

 

 
अधिक खबरें
गांडेय प्रखंड में अकीदत और अमन के साथ अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज, शांति-सौहार्द का दिखा नज़ारा
जून 07, 2025 | 07 Jun 2025 | 8:45 PM

गांडेय शनिवार को ईद-उल-अजहा के मौके पर गांडेय प्रखंड मुख्यालय समेत विभिन्न मुस्लिम बहुल इलाकों में ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई. डोकीडीह पंचायत के महजोरी गांव स्थित ईदगाह में सुबह 7 बजे बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मुफ़्ती मो. जमरुद्दीन कासमी की इमामत में दो रकात वाजिब नमाज अदा की. इस दौरान मुल्क की तरक्की, अमन-चैन और कौमी खुशहाली के लिए सामूहिक दुआ मांगी गई.

गांडेय में आयोजित रुद्ध महायज्ञ में शामिल हुईं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी,श्रद्धालुओं को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास का दिया आश्वासन
जून 06, 2025 | 06 Jun 2025 | 10:09 PM

कोडरमा लोकसभा क्षेत्र की सांसद व केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी गुरुवार की रात लगभग 8 बजे गांडेय के पुराना बाजार स्थित नव-निर्मित शिव मंदिर परिसर में आयोजित 5 दिवसीय रुद्ध महायज्ञ में पहुंचीं.

पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, कई मामलों में वांछित था आरोपी
जून 06, 2025 | 06 Jun 2025 | 1:37 PM

डुमरी के टेसाफुल्ली से निमियाघाट पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजने में सफलता हासिल की है. आपको बताते चले कि, गिरफ्तार अपराधी पर निमियाघाट थाना में कांड संख्या 50/20 के तहत मामला दर्ज किया गया था. जिसमें धारा 363, 365, 34 भा० द० वी० एवं 17 सी एल ए एक्ट सहित धारा 147, 148, 149, 364, 506, 120 बी भा ०द ०वी० 17 सी एल ए 13 यू ए सी एक्ट के तहत मामला दर्ज था.

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गिरिडीह कालेज के एनसीसी कैडेट्स ने निकाला पर्यावरण जागरूकता रैली
जून 05, 2025 | 05 Jun 2025 | 7:53 PM

एनसीसी कैडेट के छात्र-छात्राओं के द्वारा गिरिडीह कॉलेज के प्रोफेसर विनीता कुमारी के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली निकाला गया जो गिरिडीह के झंडा मैदान से टावर चौक तक हाथों में पर्यावरण जागरूकता का पोस्टर लेकर और नारों के साथ लोगों को पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन को लेकर जागरूक किया गया. फिर सभी कैडेट्स के द्वारा गिरिडीह कालेज परिसर में साफ सफाई कर पौधारोपण किया गया. प्रो विनीता ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा एक पेड़ मां के नाम का अभियान चलाया गया और आज उसी के तहत एक पेड़ मां के नाम के तहत करोड़ों लोगों ने पौधा रोपण कर प्रकृति को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया. मौके पर प्रफुल्ल,सिया,विकास,नीरज,राहुल सहित 55 कैडेट्स ने भाग लिया.

गांडेय विधायक कल्पना मुर्मु सोरेन ने सालखन सोरेन स्मृति उद्यान का किया शिलान्यास, करीब 50 लाख रुपए की लागत से बनेंगे उद्यान
जून 05, 2025 | 05 Jun 2025 | 12:25 PM

झामुमों के गांडेय से चार विधायक रहे स्व सालखन सोरेन के पैतृक गांव बेंगाबाद प्रखंड क्षेत्र के झलकडीहा गांव में गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने समाधि स्थल पर सालखन सोरेन स्मृति उद्यान का विधिवत शिलान्यास किया. जहां पर बाउंड्री वॉल, वाटर सप्लाई, शेड आदि का निर्माण किया जाएगा जो आने वाले भविष्य के लिए यह एक पर्यटन के क्षेत्र में से विकसित किया जाएगा जहां लोग दूर-दूर से घूमने आयेंगे. उन्होंने कहा हेमंत सरकार ने झारखंड के अमर शहीदों को झामुमो को सींचने वाले कद्दावर नेता, महान योद्धा, कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का काम किया है.