Saturday, Jul 19 2025 | Time 05:37 Hrs(IST)
झारखंड


गावां में ग्यारह लाभुकों के बीच बकरियों और बकरों का वितरण किया गया

गावां में ग्यारह लाभुकों के बीच बकरियों और बकरों का वितरण किया गया

संदीप बरनवाल/न्यूज़11भारत


गावां/डेस्क: पशु चिकित्सालय गावां में मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत ग्यारह लाभुकों के बीच बकरा बकरी का वितरण किया गया. बकरी का वितरण प्रभारी पशु चिकित्सा डॉ रामकृष्ण बाउरी, जिप सदस्य पवन कुमार चौधरी व विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह ने संयुक्त रूप से किया किया. बकरी वितरण के दौरान डॉ रामकृष्ण बाउरी ने कहा कि सरकार की यह योजना लोगों को आर्थिक रूप से संपन्न बनाने की है. लोग बकरी पालन कर अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं. लाभुकों को चार बकरी, एक बकरा के अलावा दवा और खाद्य सामग्री भी दी गयी. बकरी मिलने से लाभुक सीमा कुमारी, रहीसा खातून, कबतरी देवी, सदानंद सिंह, छोटन सिंह, सवना मरांडी, शामलाल मरांडी, काजल कुमारी, रूबी देवी, रुक्मणि देवी, परनी देवी खुश नजर आई. 
 
 

 

अधिक खबरें
लापरवाही की शिकार राज्य सरकार की छात्रों को वितरित की जाने साइकिल योजना
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:24 PM

राज्य सरकार के कल्याण विभाग की महती योजना अब अधिकारियों की लापरवाही का शिकार बन रहा है. गावों के गरीब छात्र छात्राएं को नियमित विद्यालय जाने की प्रतिबद्धता के तहत सरकार की कल्याण विभाग द्वारा हाईस्कूल पहुंचने के लिए साइकिल प्रदान करने की योजना संचालित की गई है. जिसके तहत चयनित छात्र छात्राओं की सूची उपलब्ध होते

केड़ में ट्रैक्टर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:17 PM

छिपादोहर थाना क्षेत्र के केड़ पंचायत अंतर्गत कारीमाटी (तेतर टोला) में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर के पलटने से चालक चंदन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. वह कारीमाटी गांव का रहने वाला था और पच्चु सिंह का पुत्र था. प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदन सिंह ट्रैक्टर से खेत जोत रहा था. खेत में अधिक कीचड़

झारखंड हाई कोर्ट से राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष काजल यादव को राहत, बर्खास्तगी का आदेश रद्द
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:10 PM

झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष काजल यादव को बड़ी राहत देते हुए उनकी बर्खास्तगी के आदेश को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने मामले को पुनर्विचार के लिए राज्य सरकार को लौटा दिया है और आदेश पारित करने से पहले प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

बहरागोड़ा में  मिशन उत्थान के तहत विशेष रूप से संवेदनशील जनजाति समूह का किया जा रहा ग्राउंड सर्वे
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:03 PM

जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के मार्गदर्शन में पूर्वी सिंहभूम जिला में 'मिशन उत्थान' के तहत बहरागोड़ा में निवासरत विशेष रूप से संवेदनशील जनजाति समूह की पहचान. उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति के मूल्यांकन एवं योजनाओं से आच्छादन सुनिश्चित करने हेतु ग्राउंड सर्वे अभियान प्रारंभ किया गया है. इस अभियान के तहत अबतक बहरागोड़ा

लोहरदगा में साइबर ठगी का गंभीर मामला, उपायुक्त के नाम से बनाई गई फर्जी ई-मेल आईडी
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 9:57 PM

जिले में शुक्रवार को एक गंभीर साइबर अपराध का मामला सामने आया है. अज्ञात साइबर अपराधियों ने लोहरदगा के उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद के नाम और तस्वीर का दुरुपयोग करते हुए एक फर्जी ई-मेल आईडी ([email protected]) बनाई है. इस ई-मेल आईडी का इस्तेमाल कर नागरिकों को भ्रामक और गुमराह करने वाले संदेश भेजे जा रहे हैं.