Wednesday, Jul 16 2025 | Time 03:39 Hrs(IST)
झारखंड


पोक्सो एक्ट के आरोपी को गांडेय पुलिस गिरफ्तार कर भेजा जेल, चार साल से चल रहा था फरार

पोक्सो एक्ट के आरोपी को गांडेय पुलिस गिरफ्तार कर भेजा जेल, चार साल से चल रहा था फरार

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 


गांडेय/डेस्क: गांडेय पुलिस ने थाना क्षेत्र के गिरनिया गांव से सोमवार की रात को पोक्सो एक्ट का एक आरोपी को गिरफ्तार करके मंगलवार को गिरिडीह जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपी बिहार के बांका जिला के बांका थाना क्षेत्र के मतडीहा गांव निवासी 32 वर्षीय बंगटू सिंह है.

 

बता दें कि गांडेय थाना में उसके खिलाफ 100/20 के तहत पोक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया गया था. आरोपी पिछले चार साल से फरार चल रहा था, पुलिस कई बार उसके घर बिहार में भी छापा मारने पहुंची थी, मगर पुलिस को सफलता प्राप्त नहीं मिली थी. सोमवार को गांडेय थाना प्रभारी रघुनाथ सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी गिरनिया गांव अपने साढू पंचानन सिंह के घर पहुंचा हुआ है जिसके बाद पुलिस ने उसे सोमवार की रात्रि को गिरफ्तार कर लिया.

 


 

 
अधिक खबरें
कल से शुरू होगा फुटबॉल का रोमांच, 64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का होगा भव्य आगाज
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 11:20 PM

झारखंड में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से 64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कल दिनांक 16 जुलाई से 19 जुलाई 2025 तक किया जाएगा.

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से अहम मुलाक़ात, संगठन और विभागीय कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 11:13 PM

झारखंड के लोकप्रिय एवं कर्मठ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी आज दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की. यह भेंट मात्र औपचारिक नहीं रही, बल्कि संगठनात्मक मजबूती और विभागीय कार्यों पर गंभीर, विस्तृत और प्रभावशाली चर्चा का केंद्र बनी.

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, झारखंड में 2 लाख लाभुकों के लिए पीएम आवास (ग्रामीण) स्वीकृत कराने का आग्रह
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 11:05 PM

रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की. इस मुलाकात में झारखंड के ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं और उसके क्रियान्वयन पर रक्षा राज्य मंत्री ने चर्चा की. संजय सेठ ने प्रमुख रूप से झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना की स्थिति से केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री को अवगत कराया.

रांची रेंज के प्रभारी DIG बने इंद्रजीत महथा
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 8:49 AM

IPS इंद्रजीत महथा को रांची रेंज के प्रभारी DIG बनाया गया है. इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है.

JSSC-CGL पेपर लीक मामला: CBI जांच को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई 19 अगस्त को
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 10:56 PM

JSSC-CGL (कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा) पेपर लीक मामले में CBI जांच की मांग को लेकर दायर याचिका पर अब हाईकोर्ट 19 अगस्त को सुनवाई करेगा. यह मामला मंगलवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध था, लेकिन उस दिन सुनवाई नहीं हो सकी.