Saturday, Jun 7 2025 | Time 08:49 Hrs(IST)
  • झारखंड में 1700 से ज्यादा पारा शिक्षकों की सेवा समाप्त, 20 साल पुरानी डिग्री के आधार पर हो रही कार्रवाई
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देवघर दौरा स्थगित, अब नहीं आएंगी 10-11 जून को, नई तिथि जल्द होगी घोषित
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज बदलेगा मौसम का मिजाज! कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी
अधिक खबरें
स्पीकर रबिन्द्रनाथ महतो ने स्कूली शिक्षा सचिव को लिखा पत्र, कार्य से हटाये गये पारा शिक्षकों को बहाल करने पर विचार करने का निर्देश
जून 06, 2025 | 06 Jun 2025 | 5:48 PM

झारखंड विधानसभा के स्पीकर रबिन्द्रनाथ महतो ने प्रभारी स्कूली शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह को पत्र लिखा है. उन्होंने कार्य से हटाये गये पारा शिक्षकों को बहाल करने पर विचार करने को कहा है. दूसरे बोर्ड से मान्यता के आधार पर कार्य मुक्त करने पर पत्र लिखा गया है.

सिरम टोली फ्लाई ओवर रैंप के खिलाफ प्रदर्शन मामले में पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव समेत 5 की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई
जून 06, 2025 | 06 Jun 2025 | 5:27 PM

सिरम टोली मेकॉन फ्लाई ओवर रैंप के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के मामले में पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव समेत 5 की अग्रिम जमानत याचिका पर प्रधान न्याययुक्त की कोर्ट में सुनवाई हुई. सभी की याचिका पर अगली सुनवाई 30 जून को होगी. पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव, कुंद्रशी मुंडा, निरंजन हेरेंज टोप्पो, सुनीता मुंडा और राहुल तिर्की ने 26 अप्रैल 2025 को याचिका दाखिल कर कोर्ट से अग्रिम जमानत की गुहार लगाई है. सभी पर विरोध मार्च करने और पुलिस के द्वारा की गई बैरिकेटिंग को तोड़ने का आरोप है.

भ्रष्टाचार और घोटाले का गिनीज बुक रिकॉर्ड बनाने में जुटी हेमंत सरकार: बाबूलाल मरांडी
जून 06, 2025 | 06 Jun 2025 | 5:07 PM

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए राज्य में सड़क निर्माण में बरती जा रही गंभीर अनियमितता पर सवाल खड़ा किए. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी गहरी हैं कि सड़कों के नाम पर घोटाले की परतें बिछाई जा रही हैं. उन्होंने कहा कि पथ निर्माण विभाग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं संभाल रहे हैं, तो यह विभाग भ्रष्टाचार में कैसे पीछे रह सकता है? वैसे यहाँ पथ निर्माण विभाग में ठेकेदारों के चयन से लेकर टेंडर लेने-देने का “काम” कैसे होता, यह सर्वविदित है.

सिरमटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन आदिवासियों के लिए धोखा है: बाबूलाल मरांडी
जून 06, 2025 | 06 Jun 2025 | 4:25 PM

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बड़ा निशाना साधा है. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 5 जून को गुपचुप तरीके से सिरमटोली फ्लाइओवर का लोकार्पण किया, जिससे आदिवासी समाज ठगा हुआ महसूस कर रहा है. उन्होंने कहा कि यह लोकार्पण पर्यावरण दिवस के दिन किया गया, लेकिन विडंबना यह रही कि प्रकृति और पर्यावरण के उपासक आदिवासी समाज की भावनाओं को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया.

हज़ार करोड़ के एक हॉस्पिटल के बजाए, पांचों प्रमंडल में अस्पताल बनाये सरकार: भाजपा
जून 05, 2025 | 05 Jun 2025 | 10:04 PM

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता में हेमंत सोरेन सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर जमकर निशाना साधा. भाजपा मुख्यालय से बोलते हुए उन्होंने रिम्स-2 परियोजना को लेकर पार्टी की आधिकारिक स्थिति स्पष्ट की और वर्तमान रिम्स की बदहाली को उजागर किया.