Tuesday, Jun 17 2025 | Time 22:16 Hrs(IST)
  • लखनऊ से गोवा जा रहा विमान हवा में खाने लगा हिचकोले, मची चीख-पुकार
  • योजनाओं को समय सीमा तय कर धरातल पर उतारें: सचिव
  • योजनाओं को समय सीमा तय कर धरातल पर उतारें: सचिव
  • धड़ाधड़ रद्द हो रही हैं एयर इंडिया की उड़ानें, आज अब तक रद्द हो चुकी हैं 5 उड़ानें
  • हेमंत सरकार ने उच्च न्यायालय के लिए घटिया सुरक्षा उपकरण की खरीदारी की: प्रतुल शाहदेव
  • हेमंत सरकार ने उच्च न्यायालय के लिए घटिया सुरक्षा उपकरण की खरीदारी की: प्रतुल शाहदेव
  • BJP प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, क्षेत्रीय भाषाओं और आदिवासी हितों को लेकर जताई चिंता
  • BJP प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, क्षेत्रीय भाषाओं और आदिवासी हितों को लेकर जताई चिंता
  • झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति पहुंची सरायकेला-खरसावां
  • BREAKING: शराब घोटाला मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश गिरफ्तार
  • BREAKING: शराब घोटाला मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश गिरफ्तार
  • आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को बाबा भीमराव अंबेडकर आवास योजना से जोड़ने का निर्देश
  • तकनीकी खराबी ने बढ़ाया एयर इंडिया का सिरदर्द, दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानें हुईं रद्द
  • UNESCO की चेयर पर्सन डॉ सोनाझरिया मिंज ने मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से की मुलाकात
  • UNESCO की चेयर पर्सन डॉ सोनाझरिया मिंज ने मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से की मुलाकात
झारखंड


रांची में 44 जर्जर सड़कों की बदलेगी सूरत, नगर निगम ने जारी किया 4.05 करोड़ रूपए का टेंडर

रांची में 44 जर्जर सड़कों की बदलेगी सूरत, नगर निगम ने जारी किया 4.05 करोड़ रूपए का टेंडर

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: जल्द ही रांची में जर्जर सड़कें संवरने वाली हैं. रांची नगर निगम ने शहर के विभिन्न वार्डों की जर्जर सडकों और नालियों की हालत सुधारने की योजना बनाई हैं. निगम ने इसके लिए 4.05 करोड़ रूपए का टेंडर जारी किया है, जिसके तहत 44 सड़कों और नालियों का निर्माण और मरम्मत कार्य किया जाएगा. इस टेंडर में 24 वार्डों के विभिन्न मुहल्लों की सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा, जिससे शहरवासियों को जल्द ही राहत मिल सकती हैं.  

 

नगर निगम की इंजीनियरिंग शाखा ने इस टेंडर के लिए 16 जनवरी को आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना प्रकाशित की हैं. टेंडर दाखिल करने की आखिरी तारीख 27 जनवरी रखी गई है और 28 जनवरी को टेंडर ओपन किया जाएगा. यह पहल निगम द्वारा शहर की जर्जर सड़कों को ठीक करने के उद्देश्य से उठाई गई है, जो दुर्घटनाओं का कारण बन रही थी. शहर के कई इलाकों की सड़कों की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि यहां से गुजरना किसी जंग से कम नहीं हैं. कई स्थानों पर सड़क के टूटे-फूटे हिस्सों से दुर्घटनाएं हो रही हैं. वहीं नल-जल योजना के तहत खोदी गई सड़कों की मरम्मत भी जल्द नहीं की गई, जिससे समस्याएं बढ़ गई. इसके अलावा टूटी नालियों के कारण सड़कों पर गंदा पानी बहने से बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा था. 

 

अधिक खबरें
हेमंत सरकार ने उच्च न्यायालय के लिए घटिया सुरक्षा उपकरण की खरीदारी की: प्रतुल शाहदेव
जून 17, 2025 | 17 Jun 2025 | 8:23 PM

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आज हेमंत सरकार पर उच्च न्यायालय की सुरक्षा से बड़ा खिलवाड़ करने का आरोप लगाया. प्रतुल ने कहा कि अब जमीन घोटाला,टेंडर घोटाला, खनन घोटाला के बाद सुरक्षा घोटाला भी हो गया. प्रतुल ने कहा कि बिना टेंडर के हेमंत सोरेन सरकार ने हाई कोर्ट के लिए सुरक्षा उपकरणों की खरीदारी की . खरीदने के पहले उपकरणों की जांच नहीं हुई.लेकिन खरीद के बाद स्पेशल ब्रांच के डीआईजी की अध्यक्षता में टेक्निकल टीम का गठन हुआ. प्राप्त जानकारी के अनुसार इस टेक्निकल टीम ने 18 जून, 2024 को अपनी रिपोर्ट सौंपी.

BJP प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, क्षेत्रीय भाषाओं और आदिवासी हितों को लेकर जताई चिंता
जून 17, 2025 | 17 Jun 2025 | 7:42 PM

झारखंड में राजनीतिक हलचल के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार की नीतियों और निर्णयों पर कड़ा ऐतराज जताया. मुलाकात का प्रमुख मुद्दा क्षेत्रीय भाषाओं की सूची में बदलाव और मुंडारी भाषा को खूंटी जिले की भाषाई सूची से बाहर किया जाना रहा.

BREAKING: शराब घोटाला मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश गिरफ्तार
जून 17, 2025 | 17 Jun 2025 | 6:58 AM

शराब घोटाले मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया गया गिरफ्तार. रांची के सदर अस्पताल में कराया गया मेडिकल जांच. जांच में अबतक 100 करोड़ से ऊपर के फर्जीवाड़े की बात आई है सामने। मामले में निलंबित आईएएस विनय कुमार चौबे सहित 5 लोगों की पूर्व में हो चुकी है गिरफ्तारी.

UNESCO की चेयर पर्सन डॉ सोनाझरिया मिंज ने मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से की मुलाकात
जून 17, 2025 | 17 Jun 2025 | 6:30 PM

यूनेस्को (UNESCO) की चेयर पर्सन डॉ सोनाझरिया मिंज ने राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से उनके आवास पर मुलाकात की. सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका की पूर्व कुलपति रहीं डॉ सोनाझरिया मिंज और मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के बीच इस दौरान आदिवासी मुद्दों पर लंबी चर्चा हुई. मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि डॉ सोनाझरिया मिंज को UNESCO का को-चेयर पर्सन नियुक्त करना झारखंड वासियों के साथ-साथ आदिवासी समाज के लिए गौरव की बात है.

शराब घोटाला मामला: मार्शल इनोवेशन सिक्योरिटी सर्विस से जुड़े लोगों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, ACB ने कई लोगों के खिलाफ मांगा वारंट
जून 17, 2025 | 17 Jun 2025 | 6:13 PM

शराब घोटाला मामले में मार्शल इनोवेशन सिक्योरिटी सर्विस Pvt Ltd कंपनी से जुड़े लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती है. ACB के रडार पर रहे बिपिन जादवभाई परमार, महेश सहदेज, ठाकुर परेश, ठाकुर बिक्रम सिंह, जगन तुकाराम देसाई, कमल जगन देसाई और शीतल जगन देसाई के खिलाफ एजेंसी ने वारंट मांगा है. ACB की विशेष कोर्ट में आवेदन देकर वारंट की मांग की गई है.