Friday, Jun 27 2025 | Time 00:20 Hrs(IST)
झारखंड


चाईबासा जंगल में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, नक्सली विनय गंझू और हेमन्ती मंझियाईन का शव बरामद

चाईबासा जंगल में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, नक्सली विनय गंझू और हेमन्ती मंझियाईन का शव बरामद

न्यूज़11भारत


रांची/डेस्क: सुरक्षाबालों को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि माओवादी RCM अमित मुण्डा जो 15 लाख का ईनामी नक्सली अपने दस्ता, जिसमें ZCM संजय गंझू, SZM प्रभात मुण्डा उर्फ मुखिया, SZCM सालुका कायम, ACM हेमन्ती मंझियाईन एवं अन्य माओवादी उग्रवादी के दस्ता के सदस्यो के साथ पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा जिला के पोड़ाहाट वन क्षेत्र सोनुवा थानान्तर्गत ग्राम विलायती टोला, लोजों, कुदाबुरू, जोजोदा, केराबीर, नचलदा एवं झरगॉव के आस-पास पहाड़ी/जंगली क्षेत्र में भ्रमणशील है. ये दस्ता एक बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था. उक्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के नेतृत्व में एक संयुक्त अभियान दल का गठन किया गया, जिसमें चाईबासा पुलिस एवं कोबरा 209 BN को शामिल किया गया. 

 

इस अभियान के क्रम में आज (29 जनवरी) को समय 06.15 बजे से 06.30 बजे पूर्वाहन के बीच में सोनुवा थानान्तर्गत विलायती टोला के समीप जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भा०क०पा० (माओ०) उग्रवादियों की ओर से सुरक्षाबलों को देखकर गोलाबारी प्रारंभ कर दी गई. आत्मरक्षार्थ हेतु सुरक्षा बलों के द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई. सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख उग्रवादी दस्ता के सदस्य पहाड़ एवं घने जंगल का लाभ लेते हुए भाग खड़े हुए. मुठभेड़ उपरांत आस-पास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया गया, जिस दौरान एक पुरूष एवं एक महिला नक्सली का शव एवं हथियार, कारतूस एवं अन्य सामान बरामद की गई. उक्त शव की पहचान प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के 1. ZCM विनय गंझू उर्फ संजय गंझू उर्फ बारिया उर्फ भुखन उर्फ संजय पे० मंगल मंझू उर्फ मंगरा, सा०-लोमगा टोला कुसुम, थाना सिमरिया जिला-चतरा एवं 2. ACM हेमन्ती मंझियाईन पे०-श्यामलाल मांझी, पता-गोरगोरवा, थाना-नवाडीह जिला-बोकारो के रूप में की गई है. 

 


 

 

अधिक खबरें
मुरी में हिंडाल्को यूनियन को लेकर फैक्ट्री में फूटा आक्रोश, एक पक्ष ने किया अधिवेशन तो दूसरा उठा विरोध में
जून 26, 2025 | 26 Jun 2025 | 11:14 PM

मुरी स्थित हिंडाल्को एलुमिनियम फैक्ट्री में बुधवार को यूनियन के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन जहां एक ओर पूरे उत्साह के साथ संपन्न हुआ, वहीं दूसरी ओर कामगारों के एक बड़े वर्ग ने इस आयोजन का कड़ा विरोध किया. विरोध का मुख्य कारण फैक्ट्री में कार्यरत मुरी एल्युमिनियम फैक्ट्री वर्क्स यूनियन की वैधता को लेकर उठे सवाल और श्रमिक हितों की लगातार अनदेखी है.

गावां में नशामुक्ति अभियान को ले निकाली गई जागरूकता रैली, बीडीओ व थानेदार हुए शामिल
जून 26, 2025 | 26 Jun 2025 | 11:00 PM

गावां बाजार में गुरुवार को नशामुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्यरुप से बीडीओ महेंद्र रविदास, थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह उपस्थित थे. कार्यक्रम प्रखंड मुख्यालय से प्रारंभ होकर पूरे गावां बाजार का भ्रमण किया. बैनर एवं तख्तियों से लैश लोग नशा मुक्ति से संबंधित नारे लगा रहे थे. मौके पर बीडीओ ने कहा कि सरका

गावां में दलदल बनी सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश, किया विरोध-प्रदर्शन
जून 26, 2025 | 26 Jun 2025 | 10:50 PM

गावां थाना क्षेत्र स्थित नगवां पंचायत अंतर्गत कोनी मुस्लिम टोला में सड़क दलदल बन गई है. दलदल सड़क को ले ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान ग्रामीणों का कहना था कि हर वर्ष बरसात के समय गांव का पहुँच पथ दलदल में तब्दील हो जाता है. सड़क पर कीचड़ व जलजमाव के कारण लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. गांव

रेहला, देवरी, नावाडीह कला और पाटन में भवन हस्तांतरण, बरसात से पहले व्यवस्था सुदृढ़
जून 26, 2025 | 26 Jun 2025 | 10:40 PM

पलामू जिले के चार थानों के लिए निर्मित नए भवनों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है और इन्हें संबंधित थाना व ओपी प्रभारियों को विधिवत रूप से हस्तांतरित भी कर दिया गया है. जल्द ही इन भवनों का उद्घाटन कराया जाएगा. इस संबंध में पलामू के पुलिस उपमहानिरीक्षक नौशाद आलम ने बताया कि बरसात के मौसम को देखते हुए पुलिस बल

भरनो में नशामुक्ति अभियान के तहत शिशु विद्या मंदिर के बच्चों ने किया नुक्कड़ नाटक, निकाली जागरूकता रैली
जून 26, 2025 | 26 Jun 2025 | 10:28 AM

सीताराम साव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भरनो के छात्र- छात्राओं एवं शिक्षकों ने गुरुवार को नशापान के खिलाफ जागरूकता करने को लेकर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया साथ ही जागरूकता रैली भी निकाली.विद्यायल सभागार में विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति करने के बाद,जागरूकता रैली निकाली गई जो विद्यालय परिसर से शुरू होकर शांति