Monday, Jun 30 2025 | Time 04:10 Hrs(IST)
झारखंड


लोकतंत्र और वंशवाद एक दूसरे के पूरक नहीं हो सकते - गिरिराज सिंह

आपातकाल पर कांग्रेस पर जमकर बरसे केन्द्रीय मंत्री
लोकतंत्र और वंशवाद एक दूसरे के पूरक नहीं हो सकते - गिरिराज सिंह
न्यूज 11 भारत




रांची/डेस्क: केंद्रीय कपड़ा मंत्री ने आज  कांग्रेस पार्टी और हेमंत सरकार को आड़े हाथों लिया. श्री सिंह आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे. सिंह ने कहा कि 50 साल पहले श्रीमती इंदिरा गांधी ने देश पर इमरजेंसी थोपी ,लोकतंत्र की हत्या की तो देश की युवा पीढ़ी को आज जानने की जरूरत है कि लोकतंत्र की जननी भारत जहां लिच्छवी गणराज्य था में आखिर आपातकाल क्यों लगाया गया. 

उन्होंने कहा कि आपातकाल में 2लाख से अधिक राजनीतिक दल के नेताओं की गिरफ्तारी की गई. अटल जी आडवाणी जी,राज नारायण  झारखंड के कड़िया मुंडा जैसे अनेक नेता गिरफ्तार किए गए.महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया.20  हजार से ज्यादा कर्मचारियों को निरस्त कर दिया गया.

उन्होंने कहा, आज राहुल गांधी जो किताब लेकर घूमते फिरते संविधान बचाने की दुहाई देते हैं उन्हें अपना इतिहास पढ़ना चाहिए.

 

उन्होंने कहा कि आज के नौजवानों को कांग्रेस के इस चरित्र को जानना जरूरी है. आज कलम की ताकत लोकतंत्र के कारण बची है. कलम बंद नहीं करना पड़े इसलिए आज की पीढ़ी को लोकतंत्र के काले अध्याय के विषय में जानना जरूरी है.

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को थेथर लॉजी छोड़कर 25 जून को देश भर में माफी सभा करके देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए.

 


 

अधिक खबरें
डूंगरी काली मंदिर में मां कामाख्या देवी की पूजा-अर्चना की गयी
जून 29, 2025 | 29 Jun 2025 | 9:52 PM

चंदनकियारी के बोगुला के डूंगरी काली मंदिर में हर साल की भांति इस साल भी एक दिवसीय सर्व मनोसकमना पूर्ण महासिद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया. जहां नौ संतों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन किया गया. साथ ही विभिन्न स्थानों से पंहुचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माँ कामाख्या देवी का पूजा किया एंव यज्ञ मंडप पर परिक्रमा कर पुण्य की भागीदारी बने.

तालाटांड़ पंचायत के जंगल में हुआ वज्रपात, कोई हताहत नहीं
जून 29, 2025 | 29 Jun 2025 | 9:38 PM

तालाटांड़ पंचायत के कटुआ कोचा जंगल में रविवार की शाम को वज्रपात हुआ. हालांकि, इससे कोई हताहत नहीं हुआ है. बताया जाता है कि जंगल में वज्रपात होने के बाद जंगल से काफी देर तक धुंआ उठते नजर आया. जिससे लोगों के बीच दहशत फैल गया. लोगों ने संभावना जताई है कि निश्चित रूप से किसी बड़े पेड़ में वज्रपात हुआ है. तभी इतना अधिक धुआं हुआ.

बदलते मौसम एवं संभावित जल प्रभाव को देखते हुए उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक
जून 29, 2025 | 29 Jun 2025 | 9:37 PM

: जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में लगातार हो रही वर्षा एवं मौसम में आए बदलाव को देखते हुए जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ आपातकालीन समीक्षा बैठक डियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई. बैठक में उपायुक्त द्वारा संभावित जलभराव एवं बाढ़ की स्थिति से निपटने को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियों

खेरडा में क्षत्रिय समाज ने छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
जून 29, 2025 | 29 Jun 2025 | 9:33 PM

गावां प्रखण्ड अंतर्गत खेरडा में रविवार को सूर्यवंशी राजपूत क्षत्रिय घटवाल विकास समिति के बैनर तले इस वर्ष के तेरहवें संस्करण में समाज के मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को समिति ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया. दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने समाज के विद्यार्थियों के उत्थान हेतु छात्रावास के लिए गिरिडीह में जमीन की उपलब्धता की जानकारी दी.

उमराह हज यात्रा के लिए बरवाडीह के 6 यात्री मक्का-मदीना रवाना हुए
जून 29, 2025 | 29 Jun 2025 | 9:25 PM

बरवाडीह प्रखंड से 6 यात्री रविवार को उमराह हज यात्रा में मक्का और मदीना के लिए रवाना हुए.यात्रियों में जामा मस्जिद सदर गुलज़ार बाग से हाजी मो नासिर खान,और उनकी अहिल्या मोबिना खातून, हाजी मो इस्लाम,और उनकी अहिल्या शायरा बानो ,अहिरपुरवा से मो आलम मस्जिद मुहल्ला से नसीमा खातून शामिल हैं