Monday, Jun 30 2025 | Time 01:46 Hrs(IST)
झारखंड


डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने अधिकारियों के साथ की बैठक, मंईयां सम्मान कार्यक्रम की तैयारी को लेकर दिए निर्देश

डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने अधिकारियों के साथ की बैठक, मंईयां सम्मान कार्यक्रम की तैयारी को लेकर दिए निर्देश

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा आज (4 जनवरी 2025) को, आर्मी ग्राउंड खोजा टोली नामकुम में 06 जनवरी को होने वालें राज्यस्तरीय मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सभी सम्बंधित जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए उन्हें विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं सुगम यातायात संधारण हेतु ब्रीफिंग आयोजित किया गया. 

 

मंईयां सम्मान कार्यक्रम के तैयारी की समीक्षा

उपायुक्त रांची, मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा राज्यस्तरीय मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान कार्यक्रम के सम्पूर्ण कार्यक्रम की तैयारी की क्रमवार समीक्षा करते हुए सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कार्यक्रम संचालन, कार्यक्रम से सम्बंधित सभी व्यवस्था जैसे- अतिथियों से सम्बंधित सभी व्यवस्था, लाभुकों के खाने, पेय जल, बैठने की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था, बिजली सम्बन्धी व्यवस्था, पार्किंग, बस एवं वाहनों के लिए रुट मार्किंग, अग्निश्मन, मेडिकल टीम, साइनेज, एम्बुलेंस, हर सेक्टर में पेय जल की व्यवस्था एवं अन्य सभी व्यवस्था ससमय कराने को कहा गया. 

 

हर सेक्टर पर दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी की तैनाती 

दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की जा रही है. जो सभी विधि व्यवस्था को संभालेगें. साथ ही इतने बड़े कार्यक्रम आयोजन को लेकर ट्रैफिक की समस्या उत्पन्न ना हो इसके लिए QRT टीम तैनात रहेगी जो पूरी तरह ट्रैफिक को सुगम बना कर रखने की जिम्मेदारी निभाएंगे. कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर डी.आई.जी. सह वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, चंदन कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त रांची, दिनेश कुमार यादव,ने कई दिशा-निर्देश दिया. साथ ही उपायुक्त रांची ने सभी आवश्यक तैयारी का जायजा लेते हुए सभी सम्बंधित पदाधिकारियों को सारी व्यवस्था सुनिश्चित और निर्धारित रूप से पूरा कराने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए. 

 

इस ब्रीफिंग में डी.आई.जी. सह वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, चंदन कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त रांची, दिनेश कुमार यादव, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची, सुमित कुमार अग्रवाल, अपर समाहर्ता रांची, रामनारायण सिंह, अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था रांची, राजेश्वर नाथ आलोक, जिला जन संपर्क पदाधिकारी रांची, उर्वशी पांडेय एवं सम्बंधित जिला स्तरीय सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

 


 

 
अधिक खबरें
डूंगरी काली मंदिर में मां कामाख्या देवी की पूजा-अर्चना की गयी
जून 29, 2025 | 29 Jun 2025 | 9:52 PM

चंदनकियारी के बोगुला के डूंगरी काली मंदिर में हर साल की भांति इस साल भी एक दिवसीय सर्व मनोसकमना पूर्ण महासिद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया. जहां नौ संतों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन किया गया. साथ ही विभिन्न स्थानों से पंहुचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माँ कामाख्या देवी का पूजा किया एंव यज्ञ मंडप पर परिक्रमा कर पुण्य की भागीदारी बने.

तालाटांड़ पंचायत के जंगल में हुआ वज्रपात, कोई हताहत नहीं
जून 29, 2025 | 29 Jun 2025 | 9:38 PM

तालाटांड़ पंचायत के कटुआ कोचा जंगल में रविवार की शाम को वज्रपात हुआ. हालांकि, इससे कोई हताहत नहीं हुआ है. बताया जाता है कि जंगल में वज्रपात होने के बाद जंगल से काफी देर तक धुंआ उठते नजर आया. जिससे लोगों के बीच दहशत फैल गया. लोगों ने संभावना जताई है कि निश्चित रूप से किसी बड़े पेड़ में वज्रपात हुआ है. तभी इतना अधिक धुआं हुआ.

बदलते मौसम एवं संभावित जल प्रभाव को देखते हुए उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक
जून 29, 2025 | 29 Jun 2025 | 9:37 PM

: जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में लगातार हो रही वर्षा एवं मौसम में आए बदलाव को देखते हुए जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ आपातकालीन समीक्षा बैठक डियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई. बैठक में उपायुक्त द्वारा संभावित जलभराव एवं बाढ़ की स्थिति से निपटने को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियों

खेरडा में क्षत्रिय समाज ने छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
जून 29, 2025 | 29 Jun 2025 | 9:33 PM

गावां प्रखण्ड अंतर्गत खेरडा में रविवार को सूर्यवंशी राजपूत क्षत्रिय घटवाल विकास समिति के बैनर तले इस वर्ष के तेरहवें संस्करण में समाज के मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को समिति ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया. दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने समाज के विद्यार्थियों के उत्थान हेतु छात्रावास के लिए गिरिडीह में जमीन की उपलब्धता की जानकारी दी.

उमराह हज यात्रा के लिए बरवाडीह के 6 यात्री मक्का-मदीना रवाना हुए
जून 29, 2025 | 29 Jun 2025 | 9:25 PM

बरवाडीह प्रखंड से 6 यात्री रविवार को उमराह हज यात्रा में मक्का और मदीना के लिए रवाना हुए.यात्रियों में जामा मस्जिद सदर गुलज़ार बाग से हाजी मो नासिर खान,और उनकी अहिल्या मोबिना खातून, हाजी मो इस्लाम,और उनकी अहिल्या शायरा बानो ,अहिरपुरवा से मो आलम मस्जिद मुहल्ला से नसीमा खातून शामिल हैं