बंधक युवकों को छुड़ाने पहुंची डायल 112 पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, पूर्व वार्ड सदस्य गिरफ्तार

बंधक युवकों को छुड़ाने पहुंची डायल 112 पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, पूर्व वार्ड सदस्य गिरफ्तार

बंधक युवकों को छुड़ाने पहुंची डायल 112 पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला पूर्व वार्ड सदस्य गिरफ्तार

इन्द्रदेव/न्यूज11  भारत

सहरसा/डेस्क:  सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के हिन्दुपुर गांव (वार्ड संख्या–08) में बंधक बनाए गए दो युवकों को छुड़ाने पहुंची डायल 112 पुलिस टीम पर ग्रामीणों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. घटना के दौरान उग्र भीड़ ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई.

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अपने बयान पर 5 नामजद एवं 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी एवं पूर्व वार्ड सदस्य निर्मल यादव को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसे रविवार को न्यायिक हिरासत में सहरसा न्यायालय भेज दिया गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 12:52 बजे डायल 112 पुलिस को सूचना मिली कि हिन्दुपुर गांव में दो युवकों को ग्रामीणों ने एक घर में बंधक बना रखा है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

बंधक युवकों ने अपनी पहचान सिरादेय पट्टी (कहरा, वार्ड संख्या–07) निवासी भैरव कुमार और राहुल कुमार के रूप में बताई. ग्रामीणों का आरोप था कि दोनों युवक बिना अनुमति घर में घुसकर मोबाइल से फोटो खींच रहे थे, जिसके कारण उन्हें पकड़कर कमरे में बंद कर दिया गया.
समझाने के दौरान उग्र हुई भीड़

पुलिस जब ग्रामीणों को कानून हाथ में नहीं लेने की समझाइश दे रही थी, तभी भीड़ अचानक उग्र हो गई. आरोप है कि कुछ महिलाओं समेत अन्य ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी और धक्का-मुक्की की तथा हमला करने का प्रयास किया. हालांकि पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकालकर थाने पहुंचाया.

घटना के बाद पुलिस ने स्थानीय चौकीदार की मदद से मौके के वीडियो फुटेज की जांच की, जिसके आधार पर हमलावरों की पहचान की गई. इसके बाद सरकारी कार्य में बाधा एवं पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया.

सिमरी बख्तियारपुर के थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार ने बताया कि पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पूर्व वार्ड सदस्य निर्मल यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: पुरानी रंजिश में जखड़ा में चली गोली, तीन युवक व एक नाबालिग घायल

संबंधित सामग्री

श्रीश्री चैती दुर्गा पूजा सह रामनवमी पूजा समिति का पुनर्गठन, दुर्गेश कुमार लगातार पांचवीं बार निर्विरोध बने अध्यक्ष

झारखंड

श्रीश्री चैती दुर्गा पूजा सह रामनवमी पूजा समिति का पुनर्गठन, दुर्गेश कुमार लगातार पांचवीं बार निर्विरोध बने अध्यक्ष

चंदनकियारी के विश्वनाथ महतो की तमिलनाडु में रेल हादसे में मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

झारखंड

चंदनकियारी के विश्वनाथ महतो की तमिलनाडु में रेल हादसे में मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

पुरानी रंजिश में जखड़ा में चली गोली, तीन युवक व एक नाबालिग घायल

बिहार

पुरानी रंजिश में जखड़ा में चली गोली, तीन युवक व एक नाबालिग घायल

गावां में आवारा कुत्तों का एंटी-रेबीज टीकाकरण अभियान, टीम ने सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लगाया टीका

झारखंड

गावां में आवारा कुत्तों का एंटी-रेबीज टीकाकरण अभियान, टीम ने सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लगाया टीका

गावां में एक घर में आग लगने से हजारों का नुकसान, मौके पर पहुंची दमकल ने पाया आग पर काबू

झारखंड

गावां में एक घर में आग लगने से हजारों का नुकसान, मौके पर पहुंची दमकल ने पाया आग पर काबू