राजू राज/न्यूज11 भारत
दानापुर/डेस्क: बिहटा में सड़क किनारे मिला युवक का शव कल शाम से घर से था लापता,मृतक के परिजनों ने पीट पीटकर हत्या कर शव को फेकने का लगाया आरोप लगाया है.
पटना जिले के बिहटा थानाक्षेत्र के बिहटा बहपुरा मार्ग के मौलिनगर के चुनौटी कुआं के पास बुधवार की सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है मृतक युवक की पहचान बिहटा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी चंदेश्वर राय का पुत्र जितेंद्र कुमार उर्फ माखों के रूप में हुई है.
इधर घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दिए गए .जहां मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है.
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह जब कुछ लोग सड़क किनारे से पैदल जा रहे थे तब लोगों ने चुनौटी कुआं के पास स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे एक युवक के शव को देखा .जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की हालांकि मृतक के शरीर पर बाहरी चोट नहीं दिख रहा है लेकिन संभावना है कि उसकी पीट-पीट कर हत्या की गई है या ठंड से मौत भी हो सकती है.
इधर मृतक का भतीजा सोनू कुमार ने बताया कि चाचा जितेंद्र कुमार उर्फ माखो कल शाम को बहपुरा जाने को बोलकर घर से हुए थे.लेकिन रात तक घर नहीं आए जिसके बाद काफी खोजबीन की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका. सुबह में स्थानीय लोगों के द्वारा जानकारी मिली कि उसका शव बिहटा बहपुरा मार्ग के मौलिनगर के पास है जिसके बाद हम सभी लोग मौके पर पहुंचे हैं. शरीर पर पीटने का निशान है संभावना है कि उनकी पीट-पीटकर हत्या की गई है.
घटनास्थल पर पहुंचे बिहटा थाना के दरोगा नीतीश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची शव को देखने से ऐसा लगा कि शरीर पर कई जगह चोट के निशान है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के अस्पताल भेज दिया गया है रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा की हत्या कब और कैसे हुई है FSL को भी जानकारी दी गई है .
यह भी पढ़ें: कुख्यात परीक्षा माफिया शेखपुरा कासंजय कुमार प्रभात पेपर लीक कांड में गिरफ्तार