गाजियाबाद में किराया विवाद बना जानलेवा! लाल सूटकेस में छुपी मकान मालकिन की हत्या की कहानी

By : Mansi Kumari
गाजियाबाद में किराया विवाद बना जानलेवा! लाल सूटकेस में छुपी मकान मालकिन की हत्या की कहानी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
गाजियाबाद के राजनगर एक्‍सटेंशन स्थित ओरा कायमेरा सोसाइटी में बुधवार रात एक डरावनी घटना सामने आई. किराया मांगने के लिए आए किरायेदार दंपती अजय गुप्ता और आकृति ने मकान मालकिन दीपशिखा शर्मा की हत्या कर दी. घटना का खुलासा नौकरानी मिनी ने किया, जिसने समय रहते पुलिस को सूचना देकर हत्यारों के मंसूबों को नाकाम किया.

किराया विवाद बना जानलेवा
दीपशिखा के पति उमेश शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी अक्सर नौकरानी मिनी के साथ किराया वसूलने जाती थी. बुधवार शाम लगभग 5 बजे वह मिनी के साथ अजय और आकृति के फ्लैट गई लेकिन उस समय आकृति ने बताया कि अजय घर पर नहीं हैं इसलिए उन्हें वापस भेज दिया गया. रात करीब 8 बजे दीपशिखा फिर से किराया लेने अकेले ही गई. किराया वसूलने की मांग से गुस्साए अजय और आकृति ने दीपशिखा पर कुकर से हमला किया, फिर गला दबाकर उसे मार डाला और लाश को लाल सूटकेस में डालकर छिपाने की कोशिश की.

नौकरानी मिनी ने रोका खौफनाक मंसूबा
मिनी ने पुलिस को बताया कि रात लगभग 10 बजे वह दीपशिखा को ढूंढ रही थी. इस दौरान उसने देखा कि अजय लाल सूटकेस के साथ ऑटो में बैठ रहा हैं. जब उसने अजय से दीपशिखा के बारे में पूछा, तो वह घबरा गया और सूटकेस लेकर फ्लैट में वापस चला गया. मिनी भी उसके पीछे-पीछे फ्लैट में पहुंची. तभी उसकी नजर किचन के फर्श पर पड़े खून पर पड़ी और उसे शक हुआ. डर के मारे मिनी तुरंत फ्लैट से बाहर निकल गई और दरवाजा बंद कर दिया. इसके बाद वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी. शोर सुनकर सोसाइटी के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी.

पीड़ित परिवार की जानकारी
दीपशिखा के पति उमेश शर्मा फरीदाबाद की एक केमिकल कंपनी में जनरल मैनेजर हैं. उनका परिवार मूलतः हापुड़ का निवासी हैं. उन्होंने बताया कि उनके फ्लैट का किराया 18 हजार रुपये प्रति माह था और पिछले पांच महीने से किरायेदारों ने किराया नहीं दिया था. बकाया 90 हजार रुपये वसूलने आई दीपशिखा की हत्या कर दी गई. पुलिस ने हत्या के आरोपी अजय और आकृति को हिरासत में लिया हैं.

यह भी पढ़े: स्कूल जाती मासूम को दी लिफ्ट.. फिर अपनी ही गाड़ी में बनाया हवस का शिकार

संबंधित सामग्री

करोड़ों की शराब पर चला बुलडोजर, 7500 लीटर देसी-विदेशी शराब नष्ट

करोड़ों की शराब पर चला बुलडोजर, 7500 लीटर देसी-विदेशी शराब नष्ट

गोपालगंज में शराब तस्करों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। 

मैं झारखंड सरकार को चैलेंज करता हूं कि हिम्मत है तो कोयला रोक कर दिखाए - प्रेस वार्ता में दहाड़े सांसद डॉ निशिकांत दुबे

मैं झारखंड सरकार को चैलेंज करता हूं कि हिम्मत है तो कोयला रोक कर दिखाए - प्रेस वार्ता में दहाड़े सांसद डॉ निशिकांत दुबे

राज्य सरकार की सहभागिता से धनबाद समेत कई जगहों पर कोयले की चोरी हो रही है - निशिकांत दुबे

रांची के कोकर इलाके में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी, हादसे में युवक बाल-बाल बचा

रांची के कोकर इलाके में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी, हादसे में युवक बाल-बाल बचा

आग लगने की घटना सदर थाना क्षेत्र में डिस्टलरी पूल के पास हुई है

श्रीलंका को बुरी तरह से रौंद कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Asian Games में जीता पहला गोल्ड मेडल

श्रीलंका को बुरी तरह से रौंद कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Asian Games में जीता पहला गोल्ड मेडल

भारत अब तक एशियाई खेलों में 1 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है