न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के अशोक नगर इलाके में हुई हाई-प्रोफाइल चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. जांच में सामने आया है कि इस वारदात के पीछे बिहार का कथित शातिर चोर मो. इरफान उर्फ उजाले शामिल था. पुलिस के अनुसार, मो. इरफान देश के कई राज्यों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है. उसकी कथित कार्यप्रणाली यह रही कि वह किसी भी शहर के पॉश इलाकों को निशाना बनाता था. आरोप है कि वह सैटेलाइट की 3-डी इमेज की मदद से संभावित मकानों का चयन करता था और फिर चोरी की योजना बनाता था. अशोक नगर निवासी अखिलेश पांडे के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने कथित आरोपी की पत्नी समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिलाओं के पास से नकदी और कई जेवरात भी बरामद किए गए हैं.
यह भी पढ़ें- झारखंड सरकार ने रिम्स के लिए 497.52 करोड़ रुपये के अनुदान को दी मंजूरी