बेगूसराय में अनंत सिंह के करीबी सूरजभान सिंह के पिता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्...

बेगूसराय में अनंत सिंह के करीबी सूरजभान सिंह के पिता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद की आशंका

बेगूसराय में अनंत सिंह के करीबी सूरजभान सिंह के पिता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या जमीन विवाद की आशंका

न्यूज़11 भारत
बेगूसराय/डेस्क:
बिहार के बेगूसराय में सोमवार को दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर वरुण सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस शुरुआती जांच में जमीन विवाद को हत्या की वजह मानकर मामले की पड़ताल कर रही है, हालांकि इस हत्याकांड के पीछे असली मास्टरमाइंड कौन है, यह अब भी बड़ा सवाल बना हुआ है. जानकारी के मुताबिक सोमवार, 9 मार्च को करीब दो बजे बेगूसराय नगर निगम के वार्ड संख्या 13 में तीन बदमाशों ने वरुण सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. हमले में वरुण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए.

बताया जा रहा है कि वरुण सिंह चर्चित बाहुबली अनंत सिंह के करीबी सूरजभान सिंह और आशीष उर्फ सोनू के पिता थे. इस कारण घटना के बाद इलाके में कई तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं. मामले को लेकर सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडे ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या के पीछे जमीन विवाद की आशंका है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान के लिए छापेमारी कर रही है. हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इस हत्याकांड के पीछे असली साजिशकर्ता कौन है. सवाल यह भी उठ रहा है कि अगर शूटरों की गिरफ्तारी हो भी जाती है, तो क्या पुलिस इस घटना के मास्टरमाइंड तक पहुंच पाएगी. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें- बिरसा मुंडा हवाई अड्डा में संचार नेविगेशन एवं सर्विलांस विभाग द्वारा ILS और DVOR की सफल फ्लाइट कैलिब्रेशन

संबंधित सामग्री

बबलू पाठक की 5वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने दिल खोलकर की व्यक्तित्व की सराहना

झारखंड

बबलू पाठक की 5वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने दिल खोलकर की व्यक्तित्व की सराहना

झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन ओलंपिक दिवस के अवसर पर राज्य में चलाएगा वृक्षारोपण अभियान, पीटी उषा ने दिया है निर्देश

झारखंड

झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन ओलंपिक दिवस के अवसर पर राज्य में चलाएगा वृक्षारोपण अभियान, पीटी उषा ने दिया है निर्देश

बिहार के भू-सम्पदा प्रक्षेत्र में निवेश करें झारखण्ड में काम कर रहे बिल्डर: रेरा बिहार अध्यक्ष 

झारखंड

बिहार के भू-सम्पदा प्रक्षेत्र में निवेश करें झारखण्ड में काम कर रहे बिल्डर: रेरा बिहार अध्यक्ष 

गढ़वा पहुंचे भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप, शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे थे गढ़वा, क्रिकेट फैंस की लगी भीड़

झारखंड

गढ़वा पहुंचे भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप, शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे थे गढ़वा, क्रिकेट फैंस की लगी भीड़

चंदवा: एनएच किनारे मौत बनकर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, विभाग बेपरवाह

झारखंड

चंदवा: एनएच किनारे मौत बनकर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, विभाग बेपरवाह