न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने विश्वास और मानवता को झकझोर कर रख दिया हैं. स्योहारा क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने ही बेटे की सहपाठी के साथ हैवानियत की हदें पार कर दी. स्योहारा इलाके में रहने वाली 12 वर्षीय छात्रा, जो एक इंटर कॉलेज में कक्षा 8 की छात्रा है, बुधवार सुबह रोज की तरह पैदल स्कूल के लिए निकली थी. रास्ते में उसे उसके साथ पढ़ने वाले एक छात्र के पिता, लईक (निवासी सहसपुर), अपनी कार के साथ मिले. जान-पहचान होने के कारण लईक में जब उसे स्कूल छोड़ने की बात कहकर कार में बैठने को कहा तो उसने उसपर भरोसा कर लिया और कार में बात गई.
अपहरण और डराकर दुष्कर्म
आरोपी लईक छात्रा को स्कूल ले जाने के बजाय मुरादाबाद की ओर ले गया. काफी देर तक इधर-उधर घुमाने के बाद वह उसे वापस स्योहारा लाया और एक सुनसान मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. वारदात के बाद आरोपी ने बच्ची को किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी और उसे मुरादाबाद रोड पर छोड़कर फरार हो गया.
रोती-बिलखती छात्रा ने हिम्मत जुटाकर घर पहुंचकर अपनी मां को पूरी सच्चाई बताई. जिसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया. पीड़िता के पिता की शिकायत पर स्योहारा पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज की और छात्रा का बयान दर्ज कराया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी लईक को गिरफ्तार कर लिया हैं. पुलिस फिलहाल मामले की गहन जांच कर रही है ताकि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके.
यह भी पढ़े: रांची में रियल एस्टेट कारोबारी से रंगदारी मांगने का मामला, FIR दर्ज