न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: एक बच्ची जिसने कभी सोचा ही नहीं होगा कि उसकी मां समान मौसी के पति यानी मौसा रिश्ते के मर्यादा की सारी हदें पार कर जाएंगे. अपनी मां को खोने के बाद उस मासूम के पास बस मौसा-मौसी ही थे लेकिन वहीं मौसा उसके रक्षक नहीं बल्कि भक्षक बन बैठे. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों और भरोसे दोनों को झकझोर कर रख दिया हैं.
क्या है पूरा मामला?
लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय एक नाबालिग लड़की का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गोमती नदी के किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मामले में पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर रेप और हत्या का मुकदमा दर्ज किया हैं. लेकिन यह आरोप किसी बाहर वाले नहीं बल्कि उसके खुद के मौसा के खिलाफ दर्ज हुआ हैं.
जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात लड़की अपने मौसा के साथ घर से निकली थी. मौसा ने कमर दर्द का बहाना बनाकर लड़की को दवा लेने ले जाने की बात कही और उसे अपने साथ ले गया. आधे घंटे बाद उसने लड़की के भाई को फोन कर दावा किया कि कुछ अज्ञात लोग कार में उसकी बहन को जबरन बैठाकर ले जा रहे है और वह उनका पीछा कर रहा हैं. जिसके परिजन बताए गए स्थान पर पहुंचे, जहां मौसा बेहोशी की हालत में मिला. वहीं कुछ दूरी पर नदी किनारे लड़की के कपड़े और अंडरगारमेंट्स पड़े मिले. इस दृश्य ने परिजनों के होश उड़ा दिए और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी.
नदी से मिला नग्न शव
पुलिस ने SDRF की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू कराया. देर रात तक तलाश जारी रही, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. गुरुवार सुबह पिपरिया पुल के पास लड़की का न्यूड शव बरामद हुआ. शव मिलने के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया.
जांच के दौरान मौसा के बयान में कई विरोधाभास सामने आए. उसने दावा किया कि वह लड़की को ऑटो में ले जा रहा था, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में वह बाइक से उसे ले जाता हुआ दिखाई दिया. फुटेज में किसी चार पहिया वाहन का कोई सबूत नहीं मिला, जिससे अपहरण की कहानी संदिग्ध हो गई.
मड़ियांव थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा के अनुसार, शुरुआती सूचना अपहरण और मारपीट की थी, लेकिन जांच में कई तथ्य सामने आए हैं. डीसीपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि मौसा को मौके पर नशे की हालत में पाया गया. पुलिस अब पूरे घटनाक्रम को जोड़कर मामले की सच्चाई तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं.
सोशल मीडिया और परिवार की कहानी
मौसी और आरोपी मौसा की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी. इसके बाद दोनों ने शादी की थी लेकिन इस भरोसे ने लड़की के लिए आखिरी सांसों का काल बनकर उसे मौत के गर्त में धकेल दिया. मड़ियांव पुलिस ने आरोपी मौसा को दबोच लिया है और उस पर रेप व हत्या जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच इस भयावह रात की पूरी कहानी उजागर करेंगी. फिलहाल, सलाखों के पीछे बैठा मौसा अपने ही बनाए झूठ के जाल में फंसा हुआ हैं.
यह भी पढ़े: SBI घोटाला मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व बैंक मैनेजर की 97.92 लाख की संपत्ति की जब्त