Saturday, Jul 19 2025 | Time 06:31 Hrs(IST)
  • Jharkhand Weather: झारखंड में मानसून का कहर! 23 और 24 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
झारखंड


बांस से पीटकर गज्जू की हत्या मामले में कोर्ट ने सुमित लोहार उर्फ़ पेट्रोल को सुनाई 7 साल की सजा

बांस से पीटकर गज्जू की हत्या मामले में कोर्ट ने सुमित लोहार उर्फ़ पेट्रोल को सुनाई 7 साल की सजा
न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: इरादतन हत्या के जुर्म में रांची सिविल कोर्ट ने कांके के बोड़ेया रोड निवासी दोषी सुमित लोहार उर्फ़ पेट्रोल लोहार को 7 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. इसके साथ सुमित पर कोर्ट ने 5 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है. प्राथमिकी के अनुसार, गज्जू नाम के व्यक्ति को सुमित ने बांस से पीटा था. ऐसे में गज्जू गंभीर रूप से घायल हो गया था. इसके बाद रिम्स में गज्जू की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. 

 

आपको बता दें कि सुमित ने गज्जू को 10 फरवरी 2019 को पीटा था. इसके बाद मृतक गज्जू की बहन गीता देवी ने लालपुर थाने में सुमित के खिलाफ केस दर्ज करवाया था. इस मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट में अभियोजन पक्ष ने 6 गवाहों  को पेश किया था. इन्हीं गवाहों  के आधार पर कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है. 

 

अधिक खबरें
चाईबासा में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया, सड़कों पर किया प्रदर्शन
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:51 PM

सदर प्रखंड के तमाड़बाध पंचायत के पांच गांव दुम्बीसाई, तोलगोए, खप्पर साईं, सिकुरसाई, तामाडबाध और गौशाला में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अभियान में सभी मानकी मुंडा, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, कॉलेज के छात्रों एवं महिला समिति की सदस्यों ने पदयात्रा की.

लापरवाही की शिकार राज्य सरकार की छात्रों को वितरित की जाने साइकिल योजना
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:24 PM

राज्य सरकार के कल्याण विभाग की महती योजना अब अधिकारियों की लापरवाही का शिकार बन रहा है. गावों के गरीब छात्र छात्राएं को नियमित विद्यालय जाने की प्रतिबद्धता के तहत सरकार की कल्याण विभाग द्वारा हाईस्कूल पहुंचने के लिए साइकिल प्रदान करने की योजना संचालित की गई है. जिसके तहत चयनित छात्र छात्राओं की सूची उपलब्ध होते

केड़ में ट्रैक्टर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:17 PM

छिपादोहर थाना क्षेत्र के केड़ पंचायत अंतर्गत कारीमाटी (तेतर टोला) में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर के पलटने से चालक चंदन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. वह कारीमाटी गांव का रहने वाला था और पच्चु सिंह का पुत्र था. प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदन सिंह ट्रैक्टर से खेत जोत रहा था. खेत में अधिक कीचड़

झारखंड हाई कोर्ट से राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष काजल यादव को राहत, बर्खास्तगी का आदेश रद्द
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:10 PM

झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष काजल यादव को बड़ी राहत देते हुए उनकी बर्खास्तगी के आदेश को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने मामले को पुनर्विचार के लिए राज्य सरकार को लौटा दिया है और आदेश पारित करने से पहले प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

बहरागोड़ा में  मिशन उत्थान के तहत विशेष रूप से संवेदनशील जनजाति समूह का किया जा रहा ग्राउंड सर्वे
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:03 PM

जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के मार्गदर्शन में पूर्वी सिंहभूम जिला में 'मिशन उत्थान' के तहत बहरागोड़ा में निवासरत विशेष रूप से संवेदनशील जनजाति समूह की पहचान. उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति के मूल्यांकन एवं योजनाओं से आच्छादन सुनिश्चित करने हेतु ग्राउंड सर्वे अभियान प्रारंभ किया गया है. इस अभियान के तहत अबतक बहरागोड़ा