Sunday, Jun 22 2025 | Time 14:05 Hrs(IST)
  • किराना दुकान में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार
  • भारत की LEGACY बनी इंटरनेशनल सेंसेशन! Bacardi की इस प्रीमियम व्हिस्की का दुनिया हुआ दीवाना, जानिए कीमत
  • अगले 2 घंटे में हो सकती है गर्जन के साथ बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • सुगौली में वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरु, संजय जायसवाल सफर के साथ स्टेशन के सौन्दर्यीकरण व जीर्णोद्धार कार्य का भी लिया जायजा
  • पतरातू प्रखंड के आजसू कार्यकर्ता बलिदान दिवस में रांची रवाना हुए
  • UP सरकार का बड़ा फैसला! लोमड़ी और सियार के हमले से मौत पर मिलेंगे 4 लाख रुपये, अब इन वन्यजीवों से भी मिलेगा मुआवजा
  • बाहरागोड़ा में दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर, तीन घायल, एक की स्थिति गंभीर
  • छपरा की बेटी आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग (AIN) में ऑल इंडिया में 24 वें रैंक हासिल कर अपने जिले के साथ-साथ अपने गांव का नाम रौशन की
  • झारखंड सरकार ने कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुरस्कार राशि की घोषणा करने का लिया फैसला
  • बगोदर में आम उत्सव सह बागवानी मेला आयोजित, मनरेगा से जुड़े किसानों की मेहनत को मिली सराहना
  • शौपिंग सेण्टर के मालिक पर हुई फायरिंग, अपाची बाइक से बदमाशो ने किया था हमला
  • अब बदलेगा जीत का जश्न! बेंगलुरु में मची भगदड़ से BCCI ने सीखा सबक, जारी किए सख्त नियम
  • कंप्यूटर क्लास के बहाने दोस्तों के साथ गई होटल, आपसी सहमति से बनाया शारीरिक संबंध, अचानक हुई मौत
  • बिहार में लड़के को पकड़ गांव वालों ने करवा दी शादी, प्रेमिका को स्टेशन पर छोड़ भाग रहा था प्रेमी
  • यूपी का वो गांव जहां जाने के लिए लेनी पड़ती है पुलिस की इजाजत, नहीं तो खाली हो सकती है आपकी जेब
झारखंड


स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को जमशेदपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा सकती है कांग्रेस, डा अजय समेत कई नाम पर मंथन

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को जमशेदपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा सकती है कांग्रेस, डा अजय समेत कई नाम पर मंथन
मुजतबा हैदर रिजवी/न्यूज11भारत

जमशेदपुर/डेस्क: सिंहभूम लोकसभा सीट पर झटका खाने के बाद कांग्रेस जमशेदपुर लोकसभा सीट हथियाने की जुगत भिड़ा रही है. इसके लिए ऐसे उम्मीदवार की खोज हो रही है, जो वर्तमान सांसद भाजपा के विद्युत वरण महतो को पटखनी दे सके. सूत्रों की मानें तो कांग्रेस आलाकमान इस सीट पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को लोकसभा का चुनाव लड़ाने की सोच रहा है. सूत्र बताते हैं कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ ही पूर्व सांसद डॉक्टर अजय कुमार की भी चर्चा चल रही है. पार्टी के सूत्रों की मानें तो स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी को आवेदन दे दिया है. 

 

तो जमशेदपुर सीट पर होगी कांटे की टक्कर 

 कहा जा रहा है कि अगर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता चुनाव लड़े तो जमशेदपुर लोकसभा सीट पर कांटे की टक्कर हो जाएगी. क्योंकि, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का अपना अलग वोट बैंक है. बन्ना गुप्ता फैंस क्लब समेत कई संगठन उनके पक्ष में काम करते है. ऐसे में कांग्रेस का संगठन उनके साथ खड़ा हो गया तो जमशेदपुर लोकसभा सीट पर चुनाव दिलचस्प हो जाएगा. सूत्र बताते हैं कि डॉक्टर अजय भी जमशेदपुर लोकसभा सीट से टिकट के दावेदारों में शामिल है. प्रदेश कांग्रेस का एक धड़ा डॉक्टर अजय कुमार को टिकट देने के पक्ष में है. जमशेदपुर जिले के अधिकतर कांग्रेसी डॉ अजय के पक्ष में है. 

 

एक धड़ा बन्ना को चुनाव लड़ाने के पक्ष में नहीं 

पार्टी का एक धड़ा स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को लोकसभा का चुनाव लड़ाने के पक्ष में नहीं है. अगर इस धड़े की चली तो जमशेदपुर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का कोई दूसरा चेहरा भी हो सकता है. इसी के चलते कांग्रेस नेतृत्व पशोपेश में है. 

 

पूर्व जिला अध्यक्ष विजय खां भी हैं दावेदार

कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय खान भी जमशेदपुर लोकसभा सीट से टिकट के दावेदार है. उन्होंने कई महीने पहले ही अपना दावा ठोक दिया था. वह तो बाकायदा जुलूस की शक्ल में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कार्यालय भी पहुंचे थे. लेकिन, तब स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता लोकसभा चुनाव में कहीं भी चर्चा में नहीं थे. इसलिए माना जा रहा था कि पूर्व जिला अध्यक्ष विजय खां को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का साथ मिला हुआ है. माना जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और डॉक्टर अजय में से किसी एक को ही टिकट मिल सकता है. 

 

ये भी पढ़ें:-सिमडेगा के जलेश्वर महादेव, जहां नदी की जलधारा करती है भोलेनाथ का जलाभिषेक

 

कांग्रेस पर जल्द उम्मीदवार घोषित करने का बढ़ा दबाव

भाजपा ने जमशेदपुर लोकसभा सीट से सांसद विद्युत वरण महतो का टिकट फाइनल कर कांग्रेस पर दबाव बढ़ा दिया है. अब कांग्रेस पर प्रेशर बढ़ गया है कि वह जल्द ही जमशेदपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार का नाम फाइनल करे. सूत्रों की मानें तो झारखंड में उम्मीदवारों की सूची फाइनल करने से पहले मंत्रियों को दिल्ली इसीलिए बुलाया गया था. मंत्रियों की भी राय ली गई है.

 

कांग्रेसियों का दिल टटोलेंगे गुलाम अहमद मीर

कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर नौ मार्च को जमशेदपुर आ रहे है. माना जा रहा है कि लोकसभा सीट से उम्मीदवारी को लेकर वह कांग्रेसियों का दिल टटोलेंगे. वह देखेंगे कि सांसद भाजपा के सांसद विद्युत वरण महतो को कांग्रेस का कौन सा उम्मीदवार टक्कर दे सकता है. इसी के बाद उम्मीदवारी का ऐलान होगा. 

 
अधिक खबरें
HEC अधिकारियों के खिलाफ विभिन्न थानों में प्राथमिकी दर्ज कराएंगे श्रमिक
जून 22, 2025 | 22 Jun 2025 | 11:36 AM

रांची का HEC कभी एशिया का सबसे बड़ा कारखाना हुआ करता था यहां करीब 23000 कर्मचारी काम करते थे. लेकिन धीरे-धीरे केंद्र सरकार ने कारखाने के रखरखाव और मैनेजमेंट पर ध्यान देना बंद कर दि

झारखंड सरकार ने कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुरस्कार राशि की घोषणा करने का लिया फैसला
जून 22, 2025 | 22 Jun 2025 | 12:51 PM

झारखंड सरकार ने कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुरस्कार राशि की घोषणा करने का फैसला किया हैं. गृह विभाग द्वारा इसका संकल्प भी जारी कर दिया गया है.

बंदर को घर में रखने और पुलिसकर्मियों पर करनेवाले के आरोपी को किया गया गिरफ्तार
जून 22, 2025 | 22 Jun 2025 | 10:10 AM

रांची में एक बंदर का रेस्क्यू करने गई पुलिस टीम और फॉरेस्ट विभाग की टीम पर हमला किया गया. वही बंदर को घर में रखने और पुलिस पर हमला करनेवाले आरोपी देवाशीष पाल को गिरफ्तार कर लिया

Jharkhand Weather Update: झारखंड में इस दिन से फिर बरसेंगे बादल, बिगड़ेगा मौसम का मिजाज
जून 22, 2025 | 22 Jun 2025 | 7:44 AM

झारखंड में मानसून ने दस्तक दे दी हैं. पिछले 2-3 दिनों में राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में लगातर भारी बारिश हुई, जिससे आम लोगों का जनजीवन अस्त- व्यस्त हो गया था. इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल गई हैं. तापमान भी गिरता नजर आ रहा है और मौसम एकदम सुहाना हो रहा हैं, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल रही हैं.

News11 Bharat Conclave 2025 LIVE: जारी है सच को सामने लाने का संकल्प, न्यूज़11 के मंच पर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो
जून 21, 2025 | 21 Jun 2025 | 10:48 AM

4 नवंबर, 2009 को रांची के 'मंगल टावर' से 'News11' के प्रसारण का आगाज हुआ. सामने कई चुनौतियां थीं, लेकिन चैनल का एक ही संकल्प था कि हर सच्चाई को समाज के सामने लाना है. वक्त के साथ 'News11' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता गया, जो एक विश्वास और भरोसे के रिश्ते में कायम हो गया.