Friday, Jun 27 2025 | Time 09:09 Hrs(IST)
  • अब कॉल करने पर अमिताभ बच्चन की साइबर क्राइम वाली कॉलर ट्यून नहीं सुनाई देगी, जानें वजह
  • अब कॉल करने पर अमिताभ बच्चन की साइबर क्राइम वाली कॉलर ट्यून नहीं सुनाई देगी, जानें वजह
  • Jagannath Rath Yatra 2025: आखिर क्यों सोने की झाड़ू से होती है जगन्नाथ रथ यात्रा में सफाई? जानें 'छेरा पहरा' परंपरा का रहस्य
  • रांची में जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव, देखें नया रूट चार्ट
  • Netflix के इस फैसले से दुखी हुए यूजर्स, नहीं खेल पाएंगे 15 जुलाई के बाद ये गेम्स
  • Netflix के इस फैसले से दुखी हुए यूजर्स, नहीं खेल पाएंगे 15 जुलाई के बाद ये गेम्स
  • रूटीन का बहाना, दाग़ी कर्मचारियों का तबादला! रांची विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति डी के सिंह का विवादित फैसला
  • Jagannath Rath Yatra 2025: आज निकलेगी आस्था की सबसे बड़ी सवारी, पुरी से उदयपुर तक भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
  • Jharkhand Weather Update: रांची-गुमला वालों रहें सावधान, झारखंड में बारिश बनी आफत! 6 जिलों में फिर गिरेगी गाज
  • बरवाडीह में मोहर्रम जनरल कमिटी का चुनाव सम्पन्न, गुलाम असगर चुने गए जनरल
झारखंड


CM हेमंत सोरेन ने मुख्य सचिव व अन्य अधिकारियों के साथ की बैठक, राज्य में इको टूरिज्म के विकास कार्य को लेकर दिए निर्देश

CM हेमंत सोरेन ने मुख्य सचिव व अन्य अधिकारियों के साथ की बैठक, राज्य में इको टूरिज्म के विकास कार्य को लेकर दिए निर्देश

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड में इको टूरिज्म के विकास हेतु एक बेहतर कार्य योजना तैयार करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में मुख्य सचिव अलका तिवारी, वन पर्यावरण विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दीकी एवं पर्यटन विभाग के सचिव मनोज कुमार के साथ राज्य में इको टूरिज्म की संभावनाओं एवं उन्हें विकसित करने निमित्त बैठक में कई महत्वपूर्ण सुझाव अधिकारियों को दिए. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि झारखंड में इको टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं. राज्य में इको टूरिज्म को इस प्रकार विकसित किया जाए, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलने के साथ-साथ प्रकृति को भी संरक्षित रखा जा सके. मुख्यमंत्री ने कहा कि वन पर्यावरण विभाग एवं पर्यटन विभाग एक बेहतर समन्वय के साथ इको टूरिज्म के विकास के लिए झारखंड के उन स्थानों को चिन्हित करने का कार्य करें, जहां इको टूरिज्म की संभावनाएं हैं. 

 

टूरिज्म को बढ़ावा देने वाली योजनाओं पर विशेष फोकस रखें

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से राज्य में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने वाली योजनाओं पर विशेष फोकस करने का निर्देश दिया है. साथ ही उन्होंने कहा कि इको टूरिज्म को बढ़ावा देने से झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता को देश और दुनिया में एक अलग पहचान मिलेगी. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि देश के अन्य राज्यों या दूसरे देशों में जहां इको टूरिज्म के क्षेत्र में अच्छे कार्य हुए हैं वहां के इको टूरिज्म मॉडल का अध्ययन करें. साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्यटन के क्षेत्र में वैश्विक मानचित्र पर झारखंड को पहचान देने के उद्देश्य से वन विभाग एवं पर्यटन विभाग प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर के इको टूरिज्म विकसित हो इसके लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है. इको टूरिज्म के विकसित होने से झारखंड की प्रकृति धरोहरों को संरक्षित रखा जा सकेगा.

 


 

 
अधिक खबरें
Jharkhand Weather Update: रांची-गुमला वालों रहें सावधान, झारखंड में बारिश बनी आफत! 6 जिलों में फिर गिरेगी गाज
जून 27, 2025 | 27 Jun 2025 | 7:13 AM

झारखंड में मानसून अब तूफानी रंग में आ चुका हैं. बीती रात रांची समेत कई जिलों में हुई झमाझम बारिश ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया. राजधानी रांची से लेकर खूंटी, हजारीबाग और लोहरदगा तक पानी ही पानी नजर आया. लोग बारिश से बचते-बचाते भागते नजर आए.

गढ़वा सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने ओखरगाड़ा के पीडीएस डीलर की जांच की
जून 26, 2025 | 26 Jun 2025 | 11:25 PM

गढ़वा सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने गुरुवार को मेराल प्रखंड के क्षेत्र भ्रमण के दौरान यहां ओखरगाड़ा के पीडीएस डीलर लल्लू प्रसाद केसरी की जन वितरण दुकान का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने जून और जुलाई माह के लिए आए राशन के वितरण के बारे में जानकारी ली, डीलर द्वारा जानकारी दी गई कि उनके यहां जुलाई

मुरी में हिंडाल्को यूनियन को लेकर फैक्ट्री में फूटा आक्रोश, एक पक्ष ने किया अधिवेशन तो दूसरा उठा विरोध में
जून 26, 2025 | 26 Jun 2025 | 11:14 PM

मुरी स्थित हिंडाल्को एलुमिनियम फैक्ट्री में बुधवार को यूनियन के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन जहां एक ओर पूरे उत्साह के साथ संपन्न हुआ, वहीं दूसरी ओर कामगारों के एक बड़े वर्ग ने इस आयोजन का कड़ा विरोध किया. विरोध का मुख्य कारण फैक्ट्री में कार्यरत मुरी एल्युमिनियम फैक्ट्री वर्क्स यूनियन की वैधता को लेकर उठे सवाल और श्रमिक हितों की लगातार अनदेखी है.

गावां में नशामुक्ति अभियान को ले निकाली गई जागरूकता रैली, बीडीओ व थानेदार हुए शामिल
जून 26, 2025 | 26 Jun 2025 | 11:00 PM

गावां बाजार में गुरुवार को नशामुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्यरुप से बीडीओ महेंद्र रविदास, थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह उपस्थित थे. कार्यक्रम प्रखंड मुख्यालय से प्रारंभ होकर पूरे गावां बाजार का भ्रमण किया. बैनर एवं तख्तियों से लैश लोग नशा मुक्ति से संबंधित नारे लगा रहे थे. मौके पर बीडीओ ने कहा कि सरका

गावां में दलदल बनी सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश, किया विरोध-प्रदर्शन
जून 26, 2025 | 26 Jun 2025 | 10:50 PM

गावां थाना क्षेत्र स्थित नगवां पंचायत अंतर्गत कोनी मुस्लिम टोला में सड़क दलदल बन गई है. दलदल सड़क को ले ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान ग्रामीणों का कहना था कि हर वर्ष बरसात के समय गांव का पहुँच पथ दलदल में तब्दील हो जाता है. सड़क पर कीचड़ व जलजमाव के कारण लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. गांव